
जिनेवा: जिनेवा में दुनिया का सबसे बड़ा हीरा 34 मिलियन डॉलर (222 करोड़ रुपए) में नीलाम हुआ है। नीलामी घर क्रिस्टी हाउस ने बताया कि इस नीलामी ने वल्र्ड रिकॉर्ड बनाया है। 163.41 कैरेट का डी कलर का हीरे को द् आर्ट ऑफ ग्रिसोगोना के नाम से जाना जाता है। डी कलर का यह हीरा सबसे दुर्लभ और रंगहीन होता है। वहीं यूरोपीय ऑनलाइन डायमंड ७७ के प्रमुख टोबीस कॉरमिंड ने बताया कि द् आर्ट ऑफ ग्रिसोगोना को कम कीमत मिलने पर निराशा जताई है। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद थी इस हीरे की नीलामी में 50 मिलियन डॉलर (३२६ करोड़ रुपए) तक मिलेगा। डी कलर का 19ए प्रकार का यह हीरा फरवरी 2016 में अंगोला की लूलो खान में मिला था। यह 27वां सबसे बड़ा सफेद हीरा है जो अब तक खोजे गए हैं।
डी रंग का है हीरा
बतााय जा रहा है कि यह 'डी' रंग हीरा है. हीरे के रंगो का विभाजन 'डी' से शुरु होता है। डी रंग किसी हीरे का सबसे उन्नत रंग होता है, क्योंकि यह हीरे के मूल रंग को परिभाषित करता है. इसका मतलब वास्तव में रंगहीन होना होता है, क्योंकि हीरा पारदर्शी होता है. इसके बाद ई, एफ, जी इत्यादि की श्रेणी में रंगों का विभाजन होता है. इसमें हीरे का रंग धीरे-धीरे हल्का पीला होता जाता है। इस हीरे की खबूसूरती देखते ही बन रही है।
नया विश्व कीर्तिमान रचा
यह हीरा 'द आर्ट ऑफ ग्रिसोगोनो' नाम के एक हीरों के हार में जड़ित था। क्रिस्टी की इस रत्न नीलामी में कर और कमीशन के बाद इसे 3.35 करोड़ स्विस फ्रैंक (स्विट्जरलैंड की मुद्रा) में बेचा गया है।क्रिस्टी के अंतरराष्ट्रीय रत्न विभाग के प्रमुख और नीलामीकर्ता राहुल कड़किया ने बताया, 'इसने एक नया विश्व कीर्तिमान रचा है। किसी नीलामी में 'डी' रंग का यह हीरा सबसे महंगा बिका है। इसकी बोली में कई लोग हिस्सा लिए थे। लेकिन बाद में 222 करोड़ में हीरा बिका।
Published on:
15 Nov 2017 11:09 pm
बड़ी खबरें
View Allएशिया
विदेश
ट्रेंडिंग
