1111 angel number Numerology अंक ज्योतिष के अनुसार 111, 222, 333 या 11:11 जैसे नंबर एंजल नंबर होते हैं, ये नंबर भाग्यशाली होते हैं। यदि ये बार-बार आपको नजर आते हैं तो आपके अच्छे दिन आने वाले हैं। अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी नजर घड़ी की तरफ जाती है और घड़ी का कांटा 11.11 पर है तो आप तैयार हो जाइये यह आपकी किस्मत चमकने का साइन है। अंक ज्योतिष के अनुसार 11 अंक धैर्य, समझदारी, संवेदनशीलता और धर्म-कर्म का प्रतीक है। इस 11 नंबर को दो बार देखना बहुत अधिक शुभ और भाग्य चमकने का संकेत है। ज्योतिष शास्त्र में इस अंक डेट को नई शुरुआत के लिए सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। हिंदू धर्म में इसका विशेष महत्व है, दान पुण्य में भी 11 संख्या का ध्यान रखा जाता है। आइए जानते हैं अंक ज्योतिष में 11:11 का महत्व।