31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

9 Number Numerology in Hindi: अच्छे चिकित्सक बनते हैं इन तारीखों पर जन्मे लोग, इनको कई जगहों से मिलती है धन संपत्ति

9 Number Numerology in Hindi: अंक ज्योतिष के अनुसार हर अंक का किसी न किसी ग्रह से संबंध होता है और इन ग्रहों का इन तारीखों पर जन्मे लोगों के जीवन पर बड़ा असर पड़ता है। इससे व्यक्ति का स्वभाव और व्यक्तित्व भी निर्धारित होता है। आज हम मूलांक 9 यानी 9, 18 या 27 तारीख को जन्मे लोगों के बारे में बताएंगे और जानेंगे मूलांक 9 वाले लोगों का व्यक्तित्व, भाग्य और विशेष गुण।

2 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Dec 06, 2023

mulank_9.jpg

अंक ज्योतिष के अनुसार 9 तारीख को जन्मे लोगों की विशेषताएं

मूलांक 9 की विशेषताएं
अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 9 पर मंगल ग्रह का शासन है। यह ग्रह पराक्रम और उत्साह का प्रतिनिधित्व करता है, इस कारण मूलांक 9 वाले लोग भी भावनात्मक, साहसी और पराक्रमी होते हैं। इस मूलांक वाले लोग कल्पनाशील और रचनात्मक होते हैं, लेकिन इनके विचार बदलते रहते हैं। अंक ज्योतिष के अनुसार संख्या नौ वाले लोग बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं। लेकिन अक्सर ये अपने लक्ष्य से भटक जाते हैं। आइये जानते हैं कैसे होते हैं मूलांक 9 के लोग..

संख्या नौ का करियर
अंक ज्योतिष के अनुसार संख्या 9 के लोग प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में खास तौर पर इलेक्ट्रॉनिक्स या इससे संबंधित अन्य तकनीकी क्षेत्रों में करियर चुनें तो ज्यादा लाभ होगा। इनमें उत्कृष्ट चिकित्सक और सर्जन बनने की क्षमता होती है। इसके अलावा औद्योगिक या निर्माण फर्म वाले क्षेत्रों को चुनना भी इनके लिए लाभदायक हो सकता है। रक्षा सेवाओं के क्षेत्रों में ये सफल हो सकते हैं। ये रचनात्मकता, लेखन के क्षेत्र में प्रायः सफल होते हैं। इन तारीखों पर जन्मे लोग बेहतरीन एथलीट भी बन सकते हैं।

मूलांक 9 वालों की लवलाइफ
मूलांक 9 के लोग भावुक प्रेमी और आशावादी माने जाते हैं। लेकिन प्रेम में समस्याएं आती हैं। इनके प्रेम संबंध स्थायी नहीं रहते और अहंकार के कारण इसमें दरार आ जाती है। इसके कारण वैवाहिक जीवन में भी समस्या आती है। विवाह और प्रेम के मामले में संख्या नौ के लोगों के साथ ही इनका सबसे अधिक सामंजस्य रहता है। इसके अलावा तीन और 6 मूलांक वालों के साथ भी इनका विवाह अच्छा माना जाता है। शादी के बाद इनका अपने साथी के साथ घनिष्ठ संबंध बनता है। यदि 9 नंबर का शख्स छह नंबर वालों के साथ संबंध स्थापित करता है तो इसके प्रभाव से धन और भौतिक सुविधाओं का आनंद प्राप्त कर सकता है।

मूलांक 9 वालों का स्वभाव
नौ नंबर वाले लोग प्रायः ईमानदार होते हैं और धोखे-दिखावे से घृणा करते हैं। उनके पास दयालु और प्यार करने वाला व्यक्तित्व होता है। वे अपने दोस्तों और परिवार के प्रति अविश्वसनीय रूप से प्यार करते हैं। वे तुरंत नए व्यक्तियों के साथ घुलमिल जाते हैं और तर्क शक्ति बहुत अच्छी होती है। इन्हें हंसी-मजाकर करना पंसद होता है और इसी कारण ये अपने दोस्तों में भी लोकप्रिय होते हैं। लेकिन मंगल ग्रह का प्रभाव होने के कारण इनको क्रोध भी जल्दी आ जाता है। ये लोग अनुशासन प्रिय होते हैं। समस्या आने पर ये पीछे नहीं हटते, बल्कि समाधान खोजते हैं।

मूलांक 9 वालों की धन संपत्ति
अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 9 वाले लोगों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहती है। इस मूलांक के ज्यादातर लोगों को विरासत में पुरखों की जमीन-जायदाद प्राप्त होती है। इन लोगों को विवाह के बाद ससुराल पक्ष से भी धन लाभ होने की संभावना रहती है। ये लोग अपनी धन-संपत्ति में बढ़ोत्तरी करने के साथ ही खर्चीले भी होते हैं।