
गंगा सप्तमी पर बना गजकेसरी राजयोग| Freepik
Ganga Saptami 2026 Date:गंगा सप्तमी का पर्व हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र और शुभ माना जाता है, जो मां गंगा के धरती पर अवतरण की स्मृति में मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, राजा भगीरथ के कठोर तप के बाद मां गंगा इसी दिन भगवान शिव की जटाओं से पृथ्वी पर प्रकट हुई थीं। इस दिन गंगा स्नान और पूजा-अर्चना करने से विशेष पुण्य फल की प्राप्ति होती है। साल 2026 में 23 अप्रैल, गुरुवार को यह पावन पर्व मनाया जाएगा, जो गजकेसरी राजयोग के कारण और भी खास बन रहा है। ऐसे में जहां कुछ राशियों पर मां गंगा की विशेष कृपा बरसेगी, वहीं इस दिन की कुछ गलतियों से बचना भी बेहद जरूरी है।
इस बार गंगा सप्तमी और भी खास है क्योंकि इस दिन गजकेसरी राजयोग बन रहा है। जब चंद्रमा अपनी ही राशि कर्क में स्थित होता है, तब यह योग बनता है, जिसे ज्योतिष में अत्यंत शुभ माना जाता है। यह योग विशेष रूप से आर्थिक उन्नति, मानसिक शांति और सफलता का संकेत देता है।
यह दिन सिर्फ बाहरी शुद्धि का नहीं, बल्कि मन और विचारों की पवित्रता का भी प्रतीक है। कुछ सावधानियां अपनाकर आप इस दिन का पूर्ण लाभ प्राप्त कर सकते हैं।इन बातों का रखें विशेष ध्यान…
Published on:
22 Apr 2026 03:13 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
