(आज का पंचांग – शुक्रवार, 12 सितम्बर, 2025)
विक्रम संवत् – 2082
संवत्सर नाम – सिद्धार्थ
शक संवत् – 1947
हिजरी सन् – 1447
मु. मास – 19 रवि उल अव्वल
अयन – दक्षिणायन
ऋतु – शरद् ऋतु
मास – आश्विन
पक्ष – कृष्ण
श्रेष्ठ चौघड़िये – आज चर, लाभ, अमृत के चौघड़िये क्रमशः सूर्योदय से 10:51 तक रहेंगे। शुभ का चौघड़िया 12:23 से 1:55 तक रहेगा। चर का चौघड़िया 5:00 से सूर्यास्त तक रहेगा। इन चौघड़ियों में शुभ कार्य प्रारम्भ किए जा सकते हैं।
तिथि – पंचमी तिथि दिन 9:59 तक होगी तदुपरान्त षष्ठी तिथि होगी।
दिशा शूल – आज पश्चिम दिशा में दिशा शूल रहेगा। इसलिए आज पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए।
राहु काल वेला – (मध्यमान से) दिन 10:30 से 12:00 तक रहेगा।
नक्षत्र – भरणी नक्षत्र दिन 11:59 तक रहेगा तदुपरान्त कृत्तिका नक्षत्र होगा।
योग – व्याघात योग दिन 1:43 तक होगा तदुपरान्त हर्षण योग होगा।
करण – तैतिल करण दिन 9:59 तक तदुपरान्त गर करण रहेगा।
विशिष्ट योग – ज्वालामुखी योग दिन 9:59 तक, रवियोग दिन 11:59 से प्रारम्भ,
व्रत / दिवस विशेष – छठ व कृत्तिका का श्राद्ध,
चन्द्रमा – आज सायं 5:31 तक मेष राशि में होगा तदुपरान्त वृष राशि में प्रवेश होगा।
आज जन्म लेने वाले बच्चे – आज सायं 5:31 तक जन्म लेने वाले बच्चों की राशि मेष होगी तदुपरान्त वृष राशि होगी। आज दिन 11:59 तक भरणी नक्षत्र होगा तदुपरान्त कृत्तिका नक्षत्र होगा। आज जन्मे बच्चों का स्वर्ण पाद होगा। आज जन्म लेने वाले बच्चों के प्रथम नामाक्षर ले, लो, अ, इ, उ, ए पर रखे जा सकते हैं।
मेष राशि अग्नि तत्त्व व क्षत्रिय स्वभाव राशि है। इसके स्वामी ग्रह मंगल हैं। इस राशि में जन्मे बच्चे दबंग, साहसी, कुटुंब का पालन करने वाले, कार्यारम्भ में रूचि रखने वाले, हमेशा सक्रिय, चुनौतियों को स्वीकार करने वाले, जुझारू और थोड़े जल्दबाज होते हैं। शारीरिक सौष्ठव को बनाये रखने के लिए सदा क्रियाशील रहते हैं।
पंडित मुकेश भारद्वाज, ज्योतिर्विद व वास्तुविद्