10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aaj Ka Panchang 28 January 2026: आज का पंचांग: चौघड़िया, राहुकाल, तिथि-नक्षत्र और शुभ योग की पूरी जानकारी

Aaj Ka Panchang 28 January 2026: आज का पंचांग 28 जनवरी 2026 बुधवार – जानें विक्रम संवत 2082, माघ शुक्ल दशमी, चौघड़िया, राहुकाल, दिशा शूल, तिथि-नक्षत्र, शुभ योग, व्रत-त्योहार, चंद्र राशि व आज जन्मे बच्चों का राशिफल।

2 min read
Google source verification
Aaj Ka Panchang 28 January 2026

Aaj Ka Panchang 28 January 2026 : आज का पंचांग 28 जनवरी 2026 (फोटो सोर्स: AI image@Gemini)

Aaj Ka Panchang 28 January 2026: आज का पंचांग बुधवार, 28 जनवरी 2026 का संपूर्ण ज्योतिषीय विवरण प्रस्तुत करता है। इसमें विक्रम संवत 2082, माघ शुक्ल पक्ष, दशमी तिथि, कृत्तिका एवं रोहिणी नक्षत्र, सर्वार्थसिद्धि व रवियोग, शुभ-अशुभ चौघड़िया, राहुकाल, दिशा शूल, व्रत-त्योहारों की जानकारी के साथ-साथ आज जन्म लेने वाले बच्चों की राशि, नक्षत्र व नामाक्षर का विस्तृत वर्णन दिया गया है। शुभ कार्य, यात्रा, पूजा-पाठ एवं दैनिक निर्णयों के लिए यह पंचांग अत्यंत उपयोगी है।

आज का पंचांग, बुधवार, 28 जनवरी, 2026

क्रम संख्याविवरण का प्रकारजानकारी
1विक्रम संवत्2082
2संवत्सर नामसिद्धार्थ
3शक संवत्1947
4हिजरी सन्1447
5मुस्लिम मास8 सावान
6अयनउत्तरायण
7ऋतुशिशिर ऋतु
8मासमाघ
9पक्षशुक्ल

आज का चौघड़िया

आज लाभ व अमृत के चौघड़िये क्रमशः सूर्योदय से 9.59 तक रहेंगे. शुभ का चौघड़िया 11.19 से 12.40 तक रहेगा. चर का चौघड़िया 3.20 से 4.41 तक रहेगा तथा लाभ का चौघड़िया 4.41 से सूर्यास्त तक रहेगा. इन चौघड़ियों में शुभ कार्य प्रारम्भ किए जा सकते हैं।

दिशा शूल - आज उत्तर दिशा में दिशा शूल रहेगा । इसलिए उत्तर दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए।

उपाय - यदि उत्तर दिशा में यात्रा करना आज आवश्यक हो और टालना संभव ना हो तो यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व गणेश जी का ध्यान करें, उन्हें लड्डुओं का प्रसाद चढ़ाकर सबको बांटें और स्वयं भी सेवन करके शुभ शगुन लेकर यात्रा प्रारंभ करें।

आज का राशिफल, बुधवार, 28 जनवरी 2026

राहु काल वेला - (मध्यमान से) दिन 12.00 से 1.30 तक

उपाय - राहु काल में शुभ कार्यों का प्रारंभ नहीं करना चाहिए। यदि कार्य को टाला जाना संभव ना हो तो सुपारी, पान या इलायची आदि का सेवन करके ही कार्य प्रारंभ करें। इससे राहुकाल का दुष्प्रभाव कम होगा।

तिथि – दशमी तिथि सायं 4.36 तक होगी तदुपरान्त एकादशी तिथि होगी ।

नक्षत्र – कृत्तिका नक्षत्र दिन 9.27 तक रहेगा तदुपरान्त रोहिणी नक्षत्र होगा ।
योग – ब्रह्म योग रात्रि 11.54 तक रहेगा तदुपरान्त ऐन्द्र योग रहेगा ।
करण – गर करण सायं 4.36 तक रहेगा तदुपरान्त वणिज करण रहेगा।

विशिष्ट योग - सर्वार्थसिद्धि व रवियोग संपूर्ण दिनरात्रि, कुमारयोग दिन 9-27 से सूर्योदय तक,

व्रत / दिवस विशेष –

भद्रा रात्रि 3-16 से प्रारम्भ, गुप्त नवरात्रोत्थापन, गुप्त नवरात्र व्रत पारणा, मनि अजितनाथ जयंती, रोहिणी व्रत (जैन), लाला लाजपतराय जयंती,

चन्द्रमा – आज सम्पूर्ण दिन रात्रि वृष राशि होगा ।

ग्रह का राशि /नक्षत्र परिवर्तन

मंगल का श्रवण नक्षत्र में प्रवेश रात्रि 12-39 पर,

आज जन्म लेने वाले बच्चे – आज जन्म लेने वाले बच्चों की राशि वृष होगी ।
आज दिन 9.27 तक जन्म लेने वाले बच्चों का कृत्तिका नक्षत्र होगा तदुपरान्त रोहिणी नक्षत्र होगा ।
आज जन्मे बच्चों का स्वर्ण पाद होगा ।
आज जन्म लेने वाले बच्चों के प्रथम नामाक्षर ए, ओ, वा, वी, वु पर रखे जा सकते हैं।

वृष राशि के स्वामी शुक्र हैं. वृष राशि में जन्मे बच्चे सौम्य स्वभाव, सहनशील, धैर्यवान, शीतल स्वभाव वाले, कलात्मक, रसिक प्रवृत्ति वाले, तेजस्वी, संघर्षशील, हठी, स्वाभिमानी, दयालु, कृतज्ञ, माता पिता व गुरु भक्त, आकर्षक, ऐश्वर्य युक्त, आभूषण आदि अलंकरण प्रिय होते हैं. हैं। ये व्यक्ति तेजस्वी, संघर्षशील, स्वाभिमानी, श्रेष्ट मित्रों से युक्त, माता-पिता तथा गुरु के भक्त होते हैं। ये लोग सुखमय तथा अधिकार पूर्ण जीवन व्यतीत करते हैं। इस राशि के जातक प्राय: बैंकिंग, तेल एवं इत्रादि व्यवसाय, भवन-निर्माण, विज्ञापन अथवा कलादि से सम्बन्ध रखने वाले होते हैं।