
shani aast 2022 impact
Shani Dev Asta 2022 and it's Rashi Parivartan: ज्योतिष के प्रमुख ग्रहों में से एक और न्याय के कारक ग्रह शनिदेव इस वर्ष 2022 में अपनी राशि बदलने वाले हैं, ऐसे में शनि की इस चाल का असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार एक ओर जहां ये असर कुछ राशि वालों के लिए घातक सिद्ध हो सकता है, वहीं कुछ राशि वालों को लाभ भी दे सकता है।
ज्योतिष के जानकार एके शुक्ला के अनुसार साल 2022 में शनिदेव आज 22 जनवरी, शनिवार से अस्त होने जा रहे है, फिर इसके बाद शनि देव 24 फरवरी 2022 को फिर उदय हो जाएंगे। वहीं शनिदेव शुक्रवार,29 अप्रैल को मकर राशि की अपनी यात्रा को समाप्त करते हुए कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। यहां कुंभ राशि में ये करीब ढाई वर्षो तक रहेंगे। परंतु अपने राशि परिवर्तन से पहले ही शनिदेव एक माह से अधिक (33 दिनों) समय के लिए अस्त होने वाले हैं।
ज्योतिष के जानकारों के अनुसार जिसका असर जहां कुछ राशि वालों के लिए घातक तो वहीं कुछ राशि वालों को लाभ भी देने वाला होगा। ग्रहों के राशि परिवर्तन और अस्त होने का शास्त्र के अनुसार भी विशेष प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर अवश्य ही पड़ता है। अपने इन 33 दिनों तक अस्त रहने के कारण शनि का प्रभाव समस्त राशियों पर जरूर पड़ेगा। यानी 33 दिनों के लिए कुछ राशि के जातकों को कष्ट और परेशानियां झेलने को मिल सकती है।
शनि अस्त का आरंभ (मकर राशि) शनिवार 22 जनवरी 2022 को 06:57:23 बजे से शुरु हुआ, इसके बाद शनि अस्त की समाप्ति (मकर राशि) गुरुवार 24 फरवरी 2022, को 19:51:16 बजे होगी।
इनके राशिवालों के लिए होगा विशेष कष्टकारी समय
: मिथुन राशि- शनि का अस्त होना मिथुन राशि के जातकों के लिए कष्टकारी साबित होगा। कार्यों में असफलता से आपका मन दुखी रह सकता है। मिथुन राशि के जातकों पर शनि की ढैय्या के चलते सेहत संबंधी परेशानियां देखने को मिल सकती है। अत्यधिक धन खर्च के साथ ही अपने जीवनसाथी से लड़ाई-झगड़ा कर सकते हैं। धन उधार देने से मन बेचैन रह सकता है। नौकरी में परेशानियों के साथ ही बिजनेस ले जातकों के लिए भी आने वाले 33 दिन कुछ खास नहीं रहने वाले हैं।
: कर्क राशि- कर्क राशि के जातकों को भी शनि के अस्त होने से कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में तनाव के चलते उच्च अधिकारियों से मनुमुटाव आपका मन नौकरी करने में नहीं लगने देगा। धन हानि के संकेत के बीच किसी लापरवाही का आपको गंभीर परिणाम देखने को भी मिल सकता है।
: कन्या राशि- कन्या रााशि के जातकों पर शनि का अस्त नकारात्मक प्रभाव लेकर आएगा। ऐसे में आपका किसी भी काम में मन न लगने के साथ ही सेहत संबंधी परेशानियां पैदा होंगी। सफलता से लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। पिता से वाद-विवाद के चलते घर में मन नहीं लगेगा।
: तुला राशि- शनि के अस्त तुला राशि के जातकों पर भी बुरा प्रभाव डालेगा। वाद-विवाद चिंताएं बढ़ाएंगे ऐसे में आप किस कानूनी मसले में भी फंस सकते हैं। यह समय आपको काफी मानसिक परेशानियां दे सकता है। इस समय वरिष्ठों साथ नौकरी में मतभेद पैदा हो सकते हैं।
उपाय:शनि की परेशानी से बचने के लिए जातक “ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः” का जाप करें।
Published on:
22 Jan 2022 11:58 am
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
