
first solar eclipse 2023
सूर्य ग्रहणः पं. अरविंद तिवारी के अनुसार वर्ष 2023 का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल 2023 को लगेगा, यह सूर्य ग्रहण (sury grahan) पूर्ण सूर्य ग्रहण नहीं होगा, यह खग्रास सूर्यग्रहण होगा। हालांकि भारत में यह पूर्णतया दृष्ट नहीं होगा, जिससे सूर्य ग्रहण का सूतक काल भारत में मान्य नहीं होगा।
पं. अरविंद तिवारी के अनुसार सूर्य ग्रहण प्रातः 7:05 पर शुरू होगा, ग्रहण का खग्रास प्रातः 8:07 पर होगा और सूर्य ग्रहण का मध्यकाल सुबह 9:45 तक होगा। जबकि साल का पहला सूर्य ग्रहण दोपहर 12:24 तक समाप्त हो जाएगा। 20 अप्रैल 2023 को लगने वाला सूर्य ग्रहण ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण एशिया में कुछ जगह, प्रशांत महासागर अंटार्कटिका, हिंद महासागर आदि क्षेत्रों में देखा जा सकेगा।
सूर्य का मेष राशि में भ्रमण: 20 अप्रैल को सूर्य ग्रहण (sury grahan) मंगल ग्रह की राशि मेष और सूर्य की उच्चतम राशि में भ्रमण के दौरान होगा और सूर्य ग्रहण की समाप्ति के बाद यानी 22 अप्रैल को गुरु ग्रह मेष राशि में प्रवेश करेंगे। इससे देश और दुनिया में विभिन्न प्रकार के परिवर्तन दिखाई देंगे। इसका इन राशियों पर सबसे ज्यादा नुकसान हो सकता है। इसमें कुछ राशियों के शेयर बाजार (Stock Market) से जुड़े जातकों को सतर्क रहना होगा।
मेषः इस राशि के जातकों को सूर्य ग्रहण से परेशानी झेलनी पड़ सकती है। क्योंकि ग्रहण मेष राशि में ही लगेगा, इससे आर्थिक सामाजिक राजनीतिक और कार्यक्षेत्र में दिक्कतें आएंगी। मान सम्मान में कमी आ सकती है।
वृषभ राशि: सूर्य ग्रहण (solar eclipse in Aries ) वृषभ राशि के बारहवें भाव में होगा, इससे खर्च बढ़ेगा। आपके विरोधी सक्रिय हो सकते हैं स्वास्थ्य का ध्यान रखें और वाहन सावधानी से चलाएं।
मिथुन राशि: सूर्य ग्रहण आपके मान सम्मान में कमी कर सकता है, कामकाज को लेकर तनाव हो सकता है। संतान का ध्यान रखने की जरूरत है।
कर्क राशि: सूर्य ग्रहण (solar eclipse in Aries ) कर्क राशि के दशम भाव में होगा, जिसके चलते माता, प्रॉपर्टी शेयर मार्केट इत्यादि में परेशानी आ सकती है, ध्यान रखें।
सिंह राशि: सूर्य सिंह राशि के जातकों का राशि स्वामी है, जिसके चलते ग्रहण का आपके कार्यक्षेत्र शिक्षा के क्षेत्र में दुष्प्रभाव पड़ सकता है। यह ग्रहण वाहन संबंधी परेशानी लेकर आ सकता है, निर्णय को लेकर सावधानी बरतें।
कन्या राशि: सूर्य ग्रहण (sury grahan) आपकी राशि के अष्टम भाव में होगा, इसलिए स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है। आपको यात्रा सोच समझ कर करना चाहिए और धन का निवेश करने से बचें।
तुला राशि: ग्रहण आपकी राशि के सप्तम भाव में लगेगा, इससे आपको आय को लेकर परेशानी होगी। राजनीतिक संबंधों में तनाव आ सकता है, संतान को लेकर परेशानी बढ़ सकती है।
वृश्चिक राशि: सूर्य ग्रहण (sury grahan) आपकी राशि के छठे भाव में होगा, इसके प्रभाव से विरोधी आपको तंग कर सकते हैं। मन अशांत हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर ध्यान रखें। इस अवधि में धन खर्च बहुत सोच समझ कर करने की जरूरत है।
धनु राशि: सूर्य ग्रहण आपकी राशि के पंचम भाव में होगा। इसके दुष्प्रभाव से आपको संतान को लेकर कष्ट हो सकता है। शासकीय अशासकीय कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं, आपके उच्च अधिकारी आपको परेशान कर सकते हैं।
मकर राशि: सूर्य ग्रहण आपकी राशि के चौथे भाव में हो रहा है, इससे आपके साथ हादसों में वृद्धि होगी। सुख में कमी आ सकती है। माता को लेकर कष्ट झेलने पड़ सकते हैं। शेयर मार्केट और प्रॉपर्टी में निवेश सोच समझ करना चाहिए।
कुंभ राशि: सूर्य ग्रहण कुंभ राशि के पराक्रम भाव में हो रहा है, जिसके चलते मित्रों परिजनों से कष्ट हो सकता है। यश में कमी आ सकती है।
मीन राशि: यह ग्रहण आपकी राशि के द्वितीय भाव में है। इसको लेकर घर परिवार को लेकर कष्ट सामने आएंगे। इसके चलते मान सम्मान में कमी आ सकती है। धन को लेकर चिंता विशेष बढ़ेगी।
Updated on:
19 Apr 2023 11:54 am
Published on:
15 Apr 2023 01:22 pm

बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
