धनु राशिः केदार योग धनु राशि के जातकों के लिए भी शुभफल देने वाला है। इस समय आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना होगी। बॉस खुश रहेंगे, सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। इस समय निवेश से आपको लाभ मिलेगा, भवन और वाहन सुख का योग बन रहा है। बुध गोचर धनु राशि के विद्यार्थियों को शुभ फल का कारण बनेगा। उन्हें सफलता मिलेगी, वैवाहिक जीवन सुखमय बनेगा। लव लाइफ शानदार रहने वाली है।