
mangal ka Rashiparivartan 2022
Mangal ka gochar 2022 : नवग्रहों में देवों के सेनापति मंगल साल 2022 में 8 बार गोचर करेंगे। ऐसे में इनके प्रभाव भी सभी राशियों पर देखने को मिलेंगे। ऐसे में जहां नए साल में मंगल का पहला गोचर वृश्चिक राशि से धनु राशि में रविवार, 16 जनवरी 2022 में होगा, वहीं साल 2022 में मंगल का आखिरी गोचर वक्री स्थिति में मिथुन से वृषभ राशि में सोमवार, 14 नवंबर को होगा।
यहां ये बात जान लें कि हिंदू कैलेंडर के हिसाब से नवसंवत्सर 2078 के राजा और मंत्री दोनो ही मंगल हैं। और ये 2078 शनिवार 1 अप्रैल,2022 तक रहेगा, जिसके बाद रविवार 2 अप्रैल,2022 से नवसंवत्सर 2079 शुरु होगा। साल 2022 में एक ओर खास बात ये भी रहेगी कि इस पूरे साल मंगल अस्त नहीं होंगे।
ज्योतिष के जानकारों के अनुसार मंगल एक उग्र ग्रह माना जाता है, ये देवताओं का सेनापति होने के साथ ही पराक्रम,उत्साह व उत्तेजना जैसी अनेक स्थितियों के भी कारक है। वहीं ज्योतिष के ग्रहों में मंगल को पुरुष ग्रह माने जाने के साथ ही इन्हें मेष व वृश्चिक राशि का स्वामित्व भी प्राप्त है।
यह मकर राशि में उच्च और कर्क में नीच माने गए हैं। इसे रक्तगौर वर्ण का माना गया है। इसमें अग्नि तत्व की प्रधानता मानी जाती है।
इसके अलावा इन्हें मुख्य रूप से रक्त का कारक माना जाता है। मान्यता के अनुसार कुंंडली में मंगल की प्रधानता जातक को अधिकांशत: नेता, प्रखर वार्ताकार, तर्क से सबको परास्त करने वाला बनाती हैं। वहीं मंगल का प्रभाव जातक को सेना या पुलिस में उच्च पद दिलाता हैं।
पंडित सुनील शर्मा के अनुसार प्राचीन वैदिक शास्त्र में सूर्य, चंद्र, मंगल, बुध, बृहस्पति, शुक्र और शनि यानि इन 7 को ही ग्रह माना गया हैं।
जबकि राहु व केतु को छाया ग्रह की उपाधि प्राप्त है। तो चलिए जानते हैं कि नए साल 2022 में देवसेनापति मंगल कब-कब अपनी चाल में बदलाव करने वाले हैं।
नए साल में मंगल की चाल-
जनवरी 2022 - 16 जनवरी में वृश्चिक से धनु राशि में प्रवेश करेंगे।
फरवरी 2022 - 26 फरवरी में धनु से मकर में राशि में प्रवेश करेंगे।
अप्रैल 2022 - 07 अप्रैल में मकर से कुंभ में राशि में प्रवेश करेंगे।
मई 2022 - 17 मई में कुंभ से मीन में राशि में प्रवेश करेंगे।
जून 2022 - 27 जून में मीन से मेष में राशि में प्रवेश करेंगे।
अगस्त 2022 - 10 अगस्त में मेष से वृषभ में राशि में प्रवेश करेंगे।
अक्टूबर 2022 - 15 अक्टूबर में वृषभ से मिथुन में राशि में प्रवेश करेंगे।
नवंबर 2022 - 14 नवंबर में मिथुन से वृषभ में राशि में प्रवेश करेंगे।
2022 में मंगल की वक्री चाल
ग्रह : मंगल ग्रह
वक्री गति प्रारंभ : रविवार 30 अक्टूबर 2022
वक्री गति समाप्त (मार्गी अवस्था शुरू) :
इस राशि से : मिथुन राशि
इस राशि में प्रवेश करेंगे : वृषभ राशि
Published on:
09 Dec 2021 04:11 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
