scriptNumerology 2022 : जानिए साल 2022 का अंक ज्योतिष किस मूलांक वाले को बनाएगा किस्मत का राजा | Numerology of Year 2022 Annual forecast | Patrika News

Numerology 2022 : जानिए साल 2022 का अंक ज्योतिष किस मूलांक वाले को बनाएगा किस्मत का राजा

locationभोपालPublished: Dec 09, 2021 02:19:29 pm

नए साल 2022 में आपका मूलांक क्या कहता है?

Ank Jyotish- numerology 2022

Ank Jyotish- numerology 2022

साल 2021 के इस आखिरी माह की समाप्ति के साथ ही नए साल 2022 का उदय हो जाएगा। ऐसे में नए साल को लेकर लोगों के मन में कई नई आशाओं ने भी जन्म लेना शुरु कर दिया है।

करीब दो साल से कोरोना का दंश झेल रहे लोगों को जहां इस साल कोरोना से पूर्ण राहत की उम्मीद है, तो वहीं इस साल व्यापार, नौकरी कॅरियर सहित कई विषयों को लेकर भी लोग आशांवित बने हुए हैं।

जानकारों की मानें तो ये स्वाभाविक ही है कि आने वाला साल अन्य सालों से कई मामलों में अलग होगा ही, क्योंकि ग्रहों की चाल में लगातार परिवर्तन जारी है। इस संबंध में अंक ज्योतिष के जानकार वीके श्रीवास्तव के अनुसार जहां हर दिन तक हर दूसरे दिन से अलग होता है तो ऐसे में साल का बदलाव भी मनुष्य के जीवन में भारी बदलाव लाता ही है।

numerology_for_2022_of_all_numbers.jpg

नए साल की नई उमंग को लेकर लोगों की आशाओं के मामले में आने वाला नया साल यानि 2022 कई तरह के संकेत देता दिख रहा है। तो आइए जानते हैं अंक ज्योतिष के अनुसार आने वाला नया साल 2022 किस मूलांक वालों के लिए क्या लाया है।

मूलांक 1 :
साल 2022 में मूलांक 1 के भविष्य को लेकर जानकारों का कहना है कि नया साल आपके लिए उत्साह, उमंग और खुशियों का खजाना लाता दिख रहा है। इस साल आपको सपनों को नई ऊंचाइयां मिलेंगी। इस साल शानदार सफलता के बीच मनचाही नौकरी और मनचाहा वेतन जहां आपको प्रसन्न रखने में सहायक सिद्ध होगा।

वही साल 2022 नया घर, नया वाहन, यात्रा और बचत सहित कई मामलों में आपके लिए खास रहेगा, लेकिन इस दौरान आपको अपने अहंकार पर नियंत्रण रखना होगा। लेकिन इस दौरान सेहत को लेकर जरा सी भी लापरवाही आपको भारी पड़ सकती है। रोमांस के लिए समय अनुकूल है। दांपत्य जीवन में सहयोग बनाए रखने के लिए उचि होगा कि एक दूजे की भावनाओं को समझें।

मूलांक 2
साल 2022 में मूलांक 2 के भविष्य को लेकर जानकारों का कहना है कि वर्ष 2022 इस मूलांक के लोगों के लिए विशेष रहने की संभावना है। इस दौरान जीवन में नई तरंग बने रहने के साथ ही यह समय उन युवाओं के लिए स्वर्णीम रह सकता है जो कला, साहित्य, मीडिया और संगीत के क्षेत्र से जुड़े हैं।

Must read- New Year 2022 Special : नए साल का उदय कालसर्प योग में होगा, जानें आप पर असर

kalsarp yog on world in Year 2022

नौकरी के कई मनपसंद अवसरों के बीच उचित रहेगा कि खुद पर नियंत्रण रखें, ऐसा करना अधिकारियों को भी प्रसन्न करेगा। इस दौरान झूठ बोलने से दूर रहने के साथ ही खुद के व्यवहार में भी सुधार लाना होगा। सेहत के मामले में ये साल मिलाजुला रहा सकता है, वहीं इस साल धन तो आएगा, लेकिन किन्हीं कारणोंवश वह खर्च भी हो जाएगा।

मूलांक 3
मूलांक 3 के साल 2022 के भविष्य को लेकर जानकारों का कहना है कि इस साल आपका भाग्य विशेष रहेगा, इसके अलावा यह साल शिक्षा के लिए खास रहने की उम्मीद है। इस साल अत्यंत यश की प्राप्ति की संभावना के साथ ही कारोबार में साझेदार से तनाव हो सकता है।

यह साल मुख्य रूप से मीडिया, लेखन और शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए खास सिद्ध होता दिख रहा है। इस साल धन के शानदार आगमन के साथ ही शुभ कार्यों में धन खर्च भी होगा। खर्चों के बावजूद धन की आवक अच्छी बनी रहेगी। नए साल में आपके कई सपने पूरे होने की उम्मीद के बीच यह साल रिश्तों में मधुरता भी लेकर आएगा। लेकिन इस साल आपको वाहन को लेकर विशेष सावधानी रखनी होगी साथ ही अपनी सेहत पर भी खास ध्यान देना होगा।

Must read- Omicron Effects- ओमिक्रॅान को लेकर ज्योतिषाचार्यों की एक राय

omicron

मूलांक 4
इस मूलांक यानि 4 के साल 2022 को लेकर जानकारों का मानना है कि इस साल नई नौकरी की प्रबल संभावना है। जिसके चलते आपके लिए तरक्की के रास्ते खुल जाएंगे। इस साल पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि के साथ ही साल भर मान-सम्मान भी मिलता रहेगा। और अधिकारी भी आपसे बहुत प्रसन्न रहेंगे।
यह साल लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए अनुकूल रहेगा, लेकिन उचित होगा कि इस साल कर्ज लेने से बचें। अच्छी मात्रा में धन आने के बावजूद खर्चे में वृद्धि भी होगी। उचित होगा कि काम के साथ परिवार भी ध्यान दें। यह साल रोमांस के लिए भी खास रह सकता है। इस साल खान पान में लापरवाही के साथ ही वाद विवाद से भी बचना होगा।

मूलांक 5
मूलांक 5 के लिए यह साल 2022 कुछ खास फैसले लेने वाला होगा हैं, इस दौरान जल्दबाजी से बचें। कारोबार में शानदार सफलता क बीच विदेश में संपर्क मजबूत होंगे। नौकरी वालों को प्रमोशन की संभावनाओं के साथ ही इस समय आपकी ऊर्जा और उत्साह से सकारात्मक माहौल निर्मित होगा। इस साल वैवाहिक जीवन में उमंगे बनी रहने के साथ ही साथ में घूमने की योजना भी बन सकती है। इस साल आपको गले और पेट का विशेष ध्यान रखने के साथ ही नशे से भी बचना होगा।

Must read– Mangal Gochar 2021- देवसेनापति मंगल पहुंचे अपने ही घर, इनका शुभ समय हुआ शुरु

mangal ka rashi parivartan

मूलांक 6
मूलांक 6 वालों के लिए यह साल 2022 कई मायनों में खास रहेगा। मौज मस्ती का संदेश लेकर आ रहा यह नया साल व्यापारी वर्ग के लिए सफलता और शानदार तरक्की के योग का भी निर्माण कर रहा है। ध्यान रखें इस दौरान आपका नौकरी में जितना मन लगेगा, वेतन भी उसी अनुपात में आएगा।
जानकारों की मानें तो साल 2021 धन के मामले में आपको अत्यधिक खुश प्रदान करके जाएगा। अविवाहितों को मनचाहा साथी मिलने की संभावना के बीच खुशनुमा यात्रा के भी अवसर मिल सकते हैं। मानसिक तनाव कमी के लिए क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा।

मूलांक 7
मूलांक 7 के जातको को यह साल 2022 आध्यात्मिक ऊंचाइयां प्रदान कर सकता है। इस साल इस मूलांक के जातक साल भर ऊर्जावान और सक्रिय रहेंगे, साथ ही नौकरीपेशा लोगों को बढ़िया वेतनवृद्धि मिल सकती है। साल 2022 में कारोबारियों द्वारा नया व्यापार शुरु करने व नौकरीपेशा वालों की नौकरी में बदलाव के संकेत हैं। उचित होगा कि इस दौरान कोई भी फैसला अत्यधिक सोच समझ कर ही लें। धन के ममाले में साल के शुरुआती 6 माह शानदार रहने की संभावाना है, जिसके चलते इस साल मनचाही बचत कर सकेंगे। सेहत के मामले में साल मिलाजुला रहने की संभावना हैं। उचि रहेगा कि छोटी मानसिकता वालों से दूरी बनाए रखें।

Must Read : December 2021 planet change : ग्रहों की चाल दे रही बड़े राजनीतिक परिवर्तन का संकेत

december planet change effects

मूलांक 8
मूलांक 8 के संबंध में जो संकेत मिल रहे हैं, उसके अनुसार साल 2022 इनके लिए कामयाबी का समाचार ला रहा है, परंतु इस दौरान विशेष मेहनत और संघर्ष भी करना पड़ सकता है। शादीशुदा के लिए साल खट्टा-मीठा रहता दिख रहा है, इस समय अनने साथी की भावनाओं का विशेष ख्याल रखना हितकारक रहेगा। उचित होगा कि इस साल कोई भी नया कार्य बिना परामर्श के न करें।

वहीं वेतन मनचाहा इस साल न मिलने से असंतोष पनप सकता है, वहीं आपका मन धर्म-कर्म में अधिक लगेगा। उचित होगा किकर्ज और फिजुलखर्ची से बचें, साथ ही नौकरीपेशा अपने विवादों को वक्त पर समेट लें अन्यथा भविष्य में परेशानी हो सकती है। इस साल के दौरान शत्रुओं से सावधान रहना आपके लिए हितकर रहेगा।

Must Read- GOOD LUCK TIPS : न्‍यू ईयर में पहले दिन घर लाएं ये चीजें, सफलता दिलाने में पूरे साल करेंगी आपकी मदद!

मूलांक 9
मूलांक 9 के संंबंध में जानकारों का कहना है कि साल 2022 का समय इनके लिए शिक्षा और रिसर्च के लिए बेहतरीन रहेगा। इसके साथ ही यह साल 2022 धन के लिए भी अच्छा रहने के साथ ही कई स्त्रोतों से धन आने की संभावना है। बेरोजगारों को आकर्षक वेतन के साथ मनचाही नौकरी इस साल मिल सकती है। ऐसे में माना जा रहा है कि यह साल आपके सारे नहीं तो कम से कम आपके खास सपनों को अवश्य पूरे कर सकता है।

इस साल व्यापार में भी सफलता की उम्मीद के बीच नौकरी में भी मनचाही तरक्की के संयोग बनते दिख रहे हैं। आपमें से कई को पैतृक संपत्ति से फायदा होगा। जीवनसाथी को भी समय दें। उचित होगा कि मानसिक तनाव से दूर रहे,अन्यथा ब्लड प्रेशर की समस्या आपको परेशान कर सकती है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो