5 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Astro Tips: शरीर के इन अंगों पर मौजूद तिलों से जानिए आपकी ‘लव मैरिज’ होगी या ‘अरेंज मैरिज’

पहले के समय में लोगों की अरेंज शादियां हुआ करती थी। आज लव मैरिज भी लोगों की पसंद हो गई। लेकिन आपकी शादी कैसी होगी, इस बात का पता आप अपने शरीर के इन अंगों पर मौजूद तिलों से पहले से ही जान सकते हैं। दरअसल एस्ट्रो के अनुसार शरीर के इन अंगो पर मौजूद तिल ये बता देते हैं कि आपकी शादी किस तरह से होगी।
2 min read
Google source verification

image

Archana Pandey

Sep 09, 2021

Astro Tips: Know about Love or Arranged Marriage from your Moles

Moles

नई दिल्ली। Til Reveals about Love and Arrange Marriage: हमारे देश शादी में शादी को लेकर बचपन से बातें शुरू हो जाती हैं। युवा होते ही हर कोई अपने जीवनसाथी के ख्वाब देखने और सपने बुनने लगता है।वहीं, महिलाएं भी अपने राजकुमार का इंतजार करने लगती हैं। पहले के समय में लोगों की अरेंज शादियां हुआ करती थीं। आज के समय में लव मैरिज भी लोगों की पसंद हो गई। लेकिन आपकी शादी कैसी होगी, इस बात का पता आप अपने शरीर के इन अंगो पर मौजूद तिलों के जरिए पहले से ही जान सकते हैं। दरअसल एस्ट्रो के अनुसार शरीर के इन अंगो पर मौजूद तिल ये बता देते हैं कि आपकी शादी किस तरह से होगी।

आंखों पर तिल

अगर किसी महिला की दाईं आंख के किनारे तिल है, तो उन महिलाओं का लव लक बहुत अच्छा होता है और उन्हें मनचाहा जीवन साथी मिल जाता है। ऐसी महिलाओं को बस अपने रिश्ते को मजबूत बनाए रखने पर ध्यान देना होता है। ताकि उनका साथी का ध्यान भटक ना जाए।

कान पर तिल

अगर किसी महिला के कान पर तिल है, तो वह जिससे भी शादी करेगी। उससे पहले अच्‍छी दोस्‍ती करेगी और फिर प्रेम प्रसंग चलने के बाद शादी होगी। कान पर तिल वाली महिलाओं को ट्रेडिशनल अंदाज में शादी करना अच्छा लगता है। कह सकते हैं कि ऐसी महिलाएं लव मैरिज को अरेंज में बदल कर शादी करती हैं। ये महिलाएं अपने घर को बनाने वाली होती हैं।

यह भी पढ़ें: प्रथम पूज्य से सीखें जीवन का सार

गालों पर तिल

यदि किसी महिला के चीकबोन पर तिल होता है, तो एसी महिलाएं पहले सिद्धांत पर चलकर 'प्यार और शादी एक बार ही करती हैं। अगर ऐसी महिलाओं को किसी से प्यार हो जाता है, तो शादी भी वह उसी से करती हैं। लेकिन चीकबोन पर तिल वाली महिलाएं जल्द किसी के प्यार में नहीं पड़ती हैं और वह अरेंज मैरिज करना पसंद करती हैं।

होंठों पर तिल

अपर लिप पर जिन महिलाओं के तिल होता है वो खुले विचारों वाली होती हैं। ये महिलाएं किसी पुरुष से प्रेम होने पर उसे प्रपोज भी कर देती हैं। ये वो महिलाएं होती हैं जो प्यार के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार हो जाती हैं। इन महिलाओं को अरेंज से ज्यादा लव मैरिज करना अच्छा लगता है।

हाथ पर तिल

अपर आर्म पर अंदर की ओर तिल वाली महिलाएं जल्‍दी शादी नहीं करना चाहती हैं। जिसके चलते ये महिलाएं देर शादी करती हैं। इन महिलाओं को अपनी उम्र से कम उम्र वाले लड़के या फिर ज्‍यादा उम्र के पुरुषों के प्यार में पड़ जाती हैं।