
ज्योतिष: आर्थिक हानि का संकेत होता है हाथ से इन सफेद चीजों का गिरना, रखें सावधानी
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे साथ दिन भर में होने वाली घटनाएं जीवन में शुभ-अशुभ संकेतों को इंगित करती हैं। कई बार हम काम की भागदौड़ में जल्दबाजी में चीजें गिरा देते हैं। हालांकि हम इस बात पर इतना ध्यान नहीं देते और उस काम को समेटकर दूसरे कार्यों में लग जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर बार-बार आपसे एक ही चीज गिर रही हो तो इसे अशुभ संकेत माना जाता है। वहीं ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताया गया है जिन्हें हाथ से नहीं गिरने देना चाहिए अन्यथा आपके जीवन में नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। तो आइए जानते हैं कौन सी हैं वे चीजें...
1. सफेद तिल
कई धार्मिक कार्यों में तिल को विशेष माना जाता है। वहीं भगवान के भोग और पितरों के तर्पण में तिल का उपयोग किया जाता। इसलिए ज्योतिष शास्त्र के अनुसार तिल का हाथ से गिरना अच्छा संकेत नहीं होता और जीवन की शुभता में कमी आती है। क्योंकि मान्यता है कि तिल में मौजूद तत्व आपके जीवन की नकारात्मक ऊर्जा को दूर रखने में सहायक होते हैं।
2. दूध
दूध का उबलते हुए बर्तन से बाहर गिर जाना या हाथ से गर्म दूध का गिलास टूट जाना ये स्थिति अक्सर हमारे सामने आती रहती है। लेकिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार दूध का ऐसे बार बार गिरना आपकी आर्थिक उन्नति के रास्ते में बाधाएं उत्पन्न कर सकता है। यानी दूध का ऐसे गिरना आपको आर्थिक समस्याओं के आने का संकेत देता है। इसलिए सावधानी रखें।
3. नारियल
पूजा-पाठ और हवन आदि में इस्तेमाल किया जाने वाला नारियल जिसे श्रीफल भी कहा जाता है धार्मिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। खास तौर पर दुर्गा मां की पूजा में नारियल विशेष रूप से उपयोगी होता है। ज्योतिष शास्त्र में नारियल को तंत्र-मंत्रों का अभिन्न हिस्सा भी माना गया है। इसलिए हाथ से हाथ से नारियल को गिरने ना दें। अन्यथा माना जाता है कि इससे आपके जीवन की सुख-संपन्नता पर गलत प्रभाव पड़ता है।
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह ले लें।)
यह भी पढ़ें: Ashadh Month 2022 Date: कल से शुरू होगा आषाढ़ मास, इस माह में सूर्य पूजा से सभी इच्छाएं पूर्ण होने की है मान्यता
Updated on:
14 Jun 2022 02:10 pm
Published on:
14 Jun 2022 02:09 pm

बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
