2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रेमिका के मुहल्ले में युवक ने किया सुसाइड, वीडियो में बोला…तुम्हारे शहर में दे रहा हूं जान, अब नहीं करेगा कोई परेशान

गोरखपुर में सुबह एक युवक ने जहर खा कर जान दे दिया, इस दौरान उसने लाइव आकर वीडियो भी रिकॉर्ड किया। मुहल्ले में युवक का शव देख हड़कंप मच गया।

2 min read
Google source verification
Up news, gorakhpur

फोटो सोर्स: पत्रिका, युवक ने जहर खा कर दी जान

सोमवार की सुबह दस बजे के लगभग गोरखनाथ क्षेत्र के सुभाषनगर कालोनी में युवक ने लाइव वीडियो बनाते हुए जहर खाकर जान दे दी, वीडियो में साफ दिख रहा है कि उसके मुंह से झाग निकलने लगा और थोड़ी ही देर में उसकी तड़प कर मौत हो गई। आस-पास के लोगों ने सड़क किनारे युवक की लाश देखकर गोरखनाथ पुलिस को सूचना दी।

बलिया का निवासी है मृतक

पुलिस द्वारा उसकी पहचान बलिया जिले के भीमपुर थाना क्षेत्र के चकहवसापुर निवासी कार्तिक यादव उर्फ अभिषेक यादव के रूप में की गई। घरवालों को सूचना देकर लाश कब्जे में लेकर पुलिस ने मोर्चरी में रखवा दिया। गोरखनाथ पुलिस ने अभिषेक का मोबाइल अपने पास रख लिया है।

प्रेमिका के घर से कुछ दूर पर जहर खाकर दिया जान

मोबाइल में लगभग दो मिनट का वीडियो बनाया गया है। एक युवक ने प्रेमिका के घर से कुछ दूर जान दे दिया। जहर खाने के पहले उसने वीडियो बनाया। जिसमें कहा कि तुम्हारे शहर में जहर खाकर जान दे रहा हूं। अब तुम्हें कोई परेशान नहीं करेगा।जहर खाने के बाद युवक सड़क पर कुछ देर तड़पा और फिर उसकी मौत हो गई।

इस घटना के बाद लाश देखने के लिए कालोनी में भीड़ लग गई। बताया जा रहा है कि भोर में ही युवक ने जहर खाया है। उसके पास से किसी दवा का पैकेट भी मिला है।

छात्रा को परेशान करने के आरोप में जा चुका था जेल

पुलिस के अनुसार, अभिषेक यादव गोरखपुर के तिवारीपुर थाना क्षेत्र की एक नाबालिग छात्रा से एकतरफा प्यार करता था। आए दिन उसे आते-जाते छेड़ता था। छात्रा के पिता ने उसके खिलाफ तिवारीपुर थाने में सितंबर 2024 में मुकदमा दर्ज कराया था। 3 नवंबर 2024 की रात में डोमिनगढ़ के पास से तिवारीपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

इस संबंध में गोरखनाथ थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि लाश कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। मृतक के परिवार के लोगों को कॉल कर बुलाया गया है।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग