6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बुध का नया राशि परिवर्तन, मिथुन सिंह और धनु है आपकी राशि तो होगा बड़ा फायदा

Budh ka rashi parivartan नवरात्रि के पहले दिन सूर्य के राशि परिवर्तन के चार दिन बाद ही एक और ग्रह ने अपनी राशि बदली है। इस बदलाव से तुला राशि में एक दुर्लभ और शुभ योग बना है। आइये जानते हैं इस बदलाव पर आप पर क्या असर पड़ेगा ...

5 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Oct 19, 2023

budh_ka_rashi_parivartan.jpg

बुध का राशि परिवर्तन तुला राशि में

ज्योतिषीय परिवर्तन के प्रमुख तथ्य

1. ग्रहों के राजकुमार बुध ने 19 अक्टूबर को बदली राशि, तुला राशि में प्रवेश किया।

2. 18 अक्टूबर देर रात 1:06 बजे हुआ राशि परिवर्तन।

3. तुला राशि में बना शुभ बुधादित्य योग।

मिथुन राशि
ऐसे लोग जिनकी राशि मिथुन है, उन्हें बुध ग्रह के राशि परिवर्तन के कारण धन, बुद्धिमता, समृद्धि मिलेगी। आपमें रचनात्मकता बढ़ेगी और इसका करियर में शुभ परिणाम मिलेगा। यह रचनात्मकता दफ्तर में भी दिखेगी। मिथुन राशि के कुछ लोगों को नौकरी के भी अवसर मिलेंगे। वहीं जो लोग कारोबार से जुड़े हैं उन्हें कठिन प्रयास करना होगा, लेकिन उसका शुभ फल मिलेगा। इस समय आपके प्रतिस्पर्धी आप से कड़ा मुकाबला करते नजर आएंगे, लेकिन आपका पलड़ा भारी रहेगा। इस समय शेयर बाजार से जुड़े लोग अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।


नौकरी में आप जितनी मेहनत करेंगे, उसी के अनुसार फल मिलेगा। वेतन बढ़ने और नई नौकरी मिलने से आपकी माली हालत अच्छी बनेगी। इस समय पति पत्नी में सामंजस्य रहेगा और रोमांटिक पलों का आनंद उठाने में सफल होंगे। आप दोनों का प्यार बढ़ेगा। बुध का यह राशि परिवर्तन स्वास्थ्य के लिहाज से भी अच्छा है। इस समय आपको सेहत संबंधित कोई बड़ी परेशानी नहीं होने वाली है। इस तरह आप जीवन का आनंद उठाते नजर आएंगे।


सिंह राशि
ऐसे लोग जिनकी राशि सिंह है, उनके लिए हालिया राशि परिवर्तन उद्योगों में सफलता दिलाने वाला है। हालांकि इस समय आपको काफी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। बड़ी बात है कि इस समय करियर के लिए आपकी जगह बदल सकती है, ये बदलाव आपके लिए अच्छा ही होगा। राशि परिवर्तन की इस स्थिति में आपके पास धन की कोई कमी नहीं रहेगी। इस समय आप कुछ बचत भी कर पाएंगे। करियर के लिए यह समय आपके लिए अच्छा है। इस समय आपके जीवन में कुछ ऐसे बदलाव आएंगे, जिससे काम में आपका मन लगेगा। इस समय सिंह राशि वालों की विदेश में नौकरी लग सकती है।

यदि आप कारोबार कर रहे हैं तो आपकी तरक्की होगी। नया व्यवसाय भी शुरू कर सकते हैं। इसके लिए यात्रा भी करनी पड़ सकती है। हालांकि इसमें लाभ ही होगा। बुध का तुला राशि में प्रवेश सिंह राशि वालों को धन लाभ कराने जा रहा है। इस समय आपको आप प्रोत्साहन और कई तरह के लाभ मिल सकते हैं। यह आपकी बचत को बढ़ाएगा। नई परिस्थिति में आपके पास पर्याप्त मात्रा में धन आता रहेगा। दांपत्य जीवन भी अच्छा रहेगा। इस समय दंपती रोमांटिक पल का आनंद ले पाएंगे। इस समय सिंह राशि वालों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कोई बड़ी परेशानी नहीं आने वाली है।


ये भी पढ़ेंःSurya gochar tula rashi: सूर्य का तुला राशि में होने वाला है गोचर, एक महीने सूर्य जैसा चमकेगी इन राशियों की किस्मत


कन्या राशि
आपकी राशि कन्या है तो बुध का तुला राशि में प्रवेश आपके लिए खुशखबरी लाया है। इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। इसके चलते आप सुचारू रूप से धन कमा सकेंगे, आपके करियर के लिए भी यह समय अच्छा है। इस समय कई यात्रा का योग है, जो खुशनुमा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नति, वेतन वृद्धि और नई नौकरी का मौका मिलेगा। इस समय कन्या राशि के ऐसे लोग जो कारोबार करते हैं उनको अच्छा लाभ मिलेगा। व्यवसाय में नए मौके मिलेंगे और ये लाभकारी भी होंगे। इस समय धन संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा। जितनी मेहनत करेंगे, उतनी आय बढ़ेगी। इस समय आप बचत भी कर पाएंगे। पारिवारिक जीवन की बात करें तो पति-पत्नी के संबंध मजबूत होंगे और कपल्स के लिए भी यह समय प्रेम भरा है। स्वास्थ्य के लिहाज से इस समय आप खुद को चुस्त-दुरुस्त महसूस करेंगे।


तुला राशि
ऐसे लोग जिनकी राशि तुला है बुध के तुला राशि में रहने के समय में हर तरफ से तुला राशि वालों को लाभ होने वाला है। इस समय आपको भाग्य का साथ मिलेगा और खराब स्थिति को अपने पक्ष में करने में सफल होंगे। इस समय आपका रूझान धर्म-कर्म और समाज से जुड़ी गतिविधियों में बढ़ेगा। इस सिलसिले में कई यात्रा करने का भी योग बन सकता है। वहीं नौकरी पेशा लोगों को नई नौकरी का मौका मिल सकता है और संभव है कि यह मौका विदेश का हो। ऐसे लोग जिनकी राशि तुला है और व्यापार कर रहे हैं तो उनके लिए भी यह समय अच्छा है। इस समय उनको व्यापार में लाभ मिलेगा। इससे व्यापारी समृद्ध होते नजर आएंगे।

अगर आप विदेशी मुद्रा व्यवसाय से जुड़े हैं तो अधिकतम लाभ कमाएंगे। जो आपकी आर्थिक स्थिति को सुदृढ करेगा। जीवन में अतिरिक्त आमदनी और प्रोत्साहन धन धान्य से समृद्ध करेगी। इस समय आप अच्छी खासी बचत कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में बुध का तुला राशि में परिवर्तन बड़ों का आशीर्वाद दिलाएगा और पति-पत्नी का संबंध अच्छा बनाएगा। सेहत भी अच्छी रहेगी, लेकिन रात में देर से सोने और देर से भोजन करने के चलते कुछ समस्याएं हो सकती हैं, जिस पर धन खर्च होगा।

ये भी पढ़ेंःएक साल बाद हुआ ऐसा भयंकर ग्रह गोचर, एक महीने तक नौ राशियों के लोगों की जिंदगी में मचाएगा भूचाल

धनु राशि
ऐसे लोग जिनकी राशि धनु है, बुध के तुला राशि में होने के समय में आपको आपके कामों में सफलता दिलाएगा। इसलिए इस समय बेधड़क महत्वपूर्ण फैसले कर लें, समय का ऐसा फेर है कि इस समय आपके नए मित्र भी बनेंगे। धनु राशि के नौकरीपेशा लोगों को भी कई अच्छे अवसर मिलेंगे। आप अपने काम को मन से करते हैं और यह गुण आपको सफलता के शिखर तक ले जाएगा। बुध के तुला राशि में होने की स्थिति में आपको पदोन्नति और प्रोत्साहन मिल सकता है। इस राशि के व्यापारियों को भी इस समय लाभ होगा।

व्यवसाय में आपकी सफलता आपके प्रतिद्वंद्वियों को हैरान करेंगी। इस समय आप अधिक पैसा कमाएंगे और धन बचाएंगे। विरासत की संपत्ति आदि भी मिल सकती है। पारिवारिक जीवन देखें तो इस समय परिवार के सदस्यों और जीवन साथी के साथ रिश्ते अच्छे रहेंगे। जीवन खुशनुमा रहेगा। आप सबमें अच्छा तालमेल जीवन पर भी झलकेगा। इस समय घर परिवार के लोगों और पार्टनर से जुड़ाव बढ़ेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय उत्तम है और ऊर्जा से लबरेज रहेंगे। रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत रहेगी।


मकर राशि
मकर राशि के लोग इस समय अपने उसूलों का कड़ाई से पालन करते नजर आएंगे। नौकरी में उच्च पदोन्नति घर का माहौल खुशनुमा बनाएगी। हालांकि बुध के तुला राशि में रहने के समय आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। ये यात्राएं आपके लिए लाभदायक रहेंगी। इस अवधि में आपका धर्म कर्म की तरफ रूझान दिखेगा। यह समय नई नौकरी खोजने का है और इसमें आपको सफलता भी मिल सकती है। हालांकि इसके लिए आपको लंबी दूरी की यात्राएं करनी पड़ सकती है।

मकर राशि के कारोबारी इस समय व्यवसाय को नंबर वन बनाने के लिए तैयार रहेंगे। यदि ये लोग नई रणनीति अपनाते हैं तो इससे भारी लाभ होगा। बुध के तुला राशि में गोचर के समय आपको अधिक पैसा कमाने और बचत करने का मौका मिलेगा। प्रोत्साहन आदि के रूप में अतिरिक्त धन भी मिल सकता है। जीवन साथी के साथ रिश्ते में शांति रहेगी। अपनी बुद्धिमता के दम पर रिश्ते में सामंजस्य बना पाएंगे। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। हालांकि नींद की कमी हो सकती है।

ये भी पढ़ेंः Bhopal Famous Temple: सिद्धदात्री पहाड़ावाली मैया को विदेशों से भक्त भेजते हैं चश्मा, मन्नत पूरी होने पर माता को चढ़ती है चप्पल

कुंभ राशि

यदि आपकी राशि कुंभ है तो जीवन की योजना बनाने के लिए तैयार हो जाइये। तुला राशि में प्रवेश कर बुध आपका रूझान धर्म कर्म की ओर बढ़ाने वाले हैं। इस समय बुध आपको विरासत से लाभ भी दिलाएंगे। यदि आप नौकरीपेशा हैं तो भाग्य आपका साथ देगा और नई नौकरी तलाश रहे हैं तो इस समय कोई ऑफर आ सकता है। इस समय आप काम को गंभीरता से करते नजर आएंगे। इस समय कुंभ राशि के व्यापारी बुद्धि का प्रयोग करें तो व्यापार में खूब लाभ कमाने के मौके मिलेंगे। आप अपनी सूझबूझ के चलते अपने प्रतिस्पर्धियों को कड़ी टक्कर देंगे और नई व्यावसायिक लाभकारी रणनीति ढूंढ़ने में सफल होंगे।

इस समय आपके पास जो संसाधन मौजूद हैं, उन्हीं से अधिक पैसा कमा सकेंगे। इस समय आप पैसा बचा भी पाएंगे। सट्टेबाजी और विरासत की संपत्ति से भी आपको लाभ हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ता मधुर रहेगा, साथी के साथ अधिक प्यार और जुड़ाव का समय है। बात करें स्वास्थ्य की तो बुध का तुला राशि में गोचर स्वास्थ्य के लिए भी अनुकूल है। इस समय आपकी फिटनेस अच्छी रहेगी।