ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नमक का संबंध शनि देव से होता है, यदि आप किसी से नमक ले रहे हैं, तो उसके बदले उसे कुछ न कुछ अवश्य दें वर्ना शनिदेव रूष्ट हो जाते हैं और आप पर बुरा असर पड़ता है। आप पर पीढ़ियों तक कर्ज बना रहता है। साथ ही नमक को किचन में खत्म न होने दें, और पहले ही घर में रख लें वर्ना धन हानि के साथ मानहानि भी होती है।