
भद्र महापुरुष राजयोग जून 2024
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ज्योतिष के अनुसार, जब किसी व्यक्ति की कुंडली में बुध स्वराशि या उच्च राशि या मूल त्रिकोण राशि का होकर केंद्र में विराजमान होते हैं तो भद्र नामक पंच महापुरुष योग निर्माण होता है। इस योग में जन्म लेने वाला मनुष्य शेर के समान पराक्रमी और शत्रुओं का नाश करने की क्षमता रखने वाला होता है। अब बुद्धि, तर्कशक्ति, व्यापार, वाणी, तकनीक के कारक बुध ग्रह 14 जून 2024 की रात 10.55 बजे मिथुन में गोचर करेंगे। बुध के गोचर से भद्र महापुरुष राजयोग का निर्माण होगा।
मिथुन राशि के लोगों के लिए भद्र महापुरुष राजयोग बेहद शुभ होगा। इससे मिथुन राशि वालों के करियर में सकारात्मक परिणाम मिलेगा। नौकरी के नए अवसर मिलेंगे जो आपको प्रसन्न करेगा। इस समय आप अपनी इच्छाओं को पूरा करने की कोशिश करेंगे, जिससे लाभ होगा। इस समय मिथुन राशि वालों को नौकरी में तरक्की मिलेगी। काम के सिलसिले में विदेश जाने का भी मौका मिलेगा। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, वो अपने काम को पेशेवर तरीके से करेंगे जिससे सफलता मिलेगी।
नौकरी में तरक्की की राह खुलेगी। अपनी काबिलियत से अपार सफलता पाएंगे। यदि व्यापारी हैं तो अभी औसत पैसा कमाएंगे, लेकिन बाद में इसका अच्छा लाभ मिलेगा। मिथुन राशि के लोग प्रतिद्वंदियों के सामने एक अच्छा प्रतिद्वंद्वी बनकर उभरेंगे और योग्यता साबित कर सकेंगे। धन से जुड़े मामलों में भाग्यशाली रहेंगे, बचत भी कर पाएंगे। जो लोग विदेश जाकर धन कमाने के सपना देख रहे हैं उनका ये सपना इस समय पूरा होगा।
बुध गोचर से बने भद्र महापुरुष राजयोग के कारण सिंह राशि वालों की किस्मत सूरज जैसी चमकेगी। इस समय सिंह राशि वालों का ध्यान करियर में प्रगति हासिल करने पर होगा। बुध गोचर से बने भद्र राजयोग के कारण आपका झुकाव आध्यात्म की ओर होगा और आपकी रूचि धर्मकर्म के कार्यों में बढ़ेगी। हालांकि, इस दौरान काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती हैं। यदि आप नौकरीपेशा हैं तो कई उपलब्धियां आपके नाम हो सकती हैं।
कार्यक्षेत्र में आपको पदोन्नति और अन्य लाभ के मौके मिलेंगे। जिन जातकों का अपना व्यापार है उन्हें किसी डील के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। इस समय आपको लाभ भी मिलेगा। इस समय सिंह राशि वालों को धन लाभ के साथ बचत भी होगी। विदेश से पैसा कमाने का भी मौका मिलेगा। अपना काम कार्यक्षेत्र में निष्ठा से करेंगे। इससे आपको इंसेंटिव भी मिलेगा। अगर बात सेहत की करें तो आप एकदम फिट महसूस करेंगे और योग व्यायाम से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
भद्र राजयोग के चलते मकर राशि के लोगों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। करियर में प्रमोशन, वेतन में वृद्धि मिलेगी। मकर राशि वालों को विदेश जाने का भी मौका मिलेगा। जिन लोगों का खुद का व्यापार है, उन्हें इस समय अच्छा लाभ मिलेगा। बिजनेस के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। इससे आपको अच्छा लाभ होगा। आप प्रतिद्वंद्वियों को कड़ी टक्कर देंगे और उन पर अपनी योग्यता साबित करेंगे। भद्र महापुरुष राजयोग के कारण धन कमाने के साथ-साथ पैसों की बचत करने में भी सफल रहेंगे। बुध गोचर से बना भद्र महापुरुष राजयोग उन लोगों के लिए शुभ फलदायक रहेगा जो विदेश में रहते हैं, क्योंकि उन्हें भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपका रिश्ता पार्टनर के साथ अच्छा रहेगा। इस अवधि में सेहत अच्छी रहेगी। माता-पिता का भी सहयोग मिलेगा।
(नोट-इस आलेख में दी गई जानकारियां पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं, www.patrika.com इसका दावा नहीं करता। इसको अपनाने से पहले और विस्तृत जानकारी के लिए किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।)
Updated on:
26 May 2024 03:07 pm
Published on:
26 May 2024 03:05 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
