30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

mangal gochar: ग्रहों के सेनापति मंगल का वृश्चिक राशि में प्रवेश, इन लोगों का क्रोध परिवार में मचाएगा कोहराम, कई लोगों को बंपर लाभ

Mangal Gochar ग्रहों के सेनापति मंगल ने 16 नवंबर को अपनी राशि वृश्चिक में प्रवेश किया। इसका सभी राशियों पर सकारात्मक-नकारात्मक असर पड़ेगा। ऐसे में जानते हैं मंगल गोचर प्रभाव से सभी 12 राशियों में से किस राशि को मंगल के राशि परिवर्तन का लाभ मिलेगा और किसे नुकसान होगा..

3 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Nov 15, 2023

mangal_gochar.jpg

मंगल गोचर नवंबर 2023

मेष राशि
आपकी राशि मेष है तो वृश्चिक राशि में मंगल गोचर के प्रभाव से आपका मन बेचैन रहेगा। इसके लिए धैर्य रखें और मन को शांत रखने का प्रयास करें। इस समय किसी दोस्त के सहयोग से कारोबार में उन्नति की राह खुलेगी। साथ ही लाभ में भी वृद्धि होगी।


वृष राशि
आपकी राशि वृष है तो वृश्चिक राशि में मंगल के प्रभाव से आपमें ऐसा परिवर्तन आएगा कि खुद को शांत रखने में मशक्कत करनी होगी। इस समय वाणी पर नियंत्रण रखें और अनावश्यक क्रोध से बचें। साथ ही मंगल के वृश्चिक राशि में होने की अवधि में आपका मन धार्मिक कार्यों में लग सकता है। इसके अलावा धार्मिक स्थलों की यात्रा का भी योग बन सकता है।


मिथुन राशि
आपकी राशि मिथुन है तो मंगल गोचर आपका आत्मविश्वास बढ़ाएगा। हालांकि मन बेचैन रह सकता है। इस समय मिथुन राशि वालों के नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है, इसके अलावा मिथुन राशि वालों का कामकाज भी बदल सकता है।


कर्क राशि
आपकी राशि कर्क है तो मंगल का राशि परिवर्तन आपके मन को प्रसन्न करेगा। इस समय आप आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। कारोबार में उन्नति होगी। हालांकि कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, जिस पर धैर्य से पार पाना होगा। इसमें दोस्तों का सहयोग मिलेगा।


सिंह राशि
आपकी राशि सिंह है तो मंगल गोचर के प्रभाव से आपका मन बेचैन हो सकता है। इस समय सिंह राशि वालों में आत्मविश्वास की कमी भी देखी जा सकती है। साथ ही आपको माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। मंगल गोचर आपके जीवन को अस्तव्यस्त कर सकता है। इसके अलावा आपको मानसिक शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त प्रयास करना होगा।


कन्या राशि
आपकी राशि कन्या है तो मंगल गोचर अवधि में आपका मन अशांत रह सकता है। इस समय कन्या राशि के लोगों में आत्मविश्वास की भी कमी रह सकती है। इसलिए समस्याओं से बचने के लिए धैर्य रखें। साथ ही गैरजरूरी गुस्से से बचें। इस समय आपको जीवनसाथी का संबल मिलेगा। इस समय गाड़ी के रख-रखाव पर आपके खर्च बढ़ सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः Surya Rashi Parivartan: एक साल बाद इस राशि में आएंगे सूर्य, 5 राशियों के लोगों को मिलेगा विशेष आशीर्वाद


तुला राशि
आपकी राशि तुला है तो मंगल गोचर अवधि में आप दुविधाग्रस्त रहेंगे। इस समय कला या संगीत में आपकी रूचि बढ़ सकती है। वहीं बिजनेस में भी तरक्की होगी। मंगल के वृश्चिक राशि में रहने की अवधि में तुला राशि के लोगों को परिवार का साथ मिलेगा। आपके लिए कारोबारी यात्रा पर जाने के भी योग बन सकते हैं।


वृश्चिक राशि
आपकी राशि वृश्चिक है तो इस समय आप विनम्र रहेंगे और वाणी में मिठास रहेगी। इस समय भवन आदि की खरीद कर सकते हैं। आपको पिता का साथ मिलेगा। हालांकि भागदौड़ अधिक रहेगी। आपको रहन-सहन में सतर्क रहना चाहिए। परिवार में मान-सम्मान मिलेगा।


धनु राशि
मंगल गोचर की अवधि में धनु राशि वालों के आत्मविश्वास में कमी रहेगी। इस समय आप लोगों को पिता के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना होगा। मंगल गोचर अवधि में आपका चिकित्सा खर्च बढ़ सकता है। इस समय धनु राशि वालों की नौकरी में बदलाव के आसार हैं। कार्यक्षेत्र में तरक्की हो सकती है।


मकर राशि
आपकी राशि मकर है तो मंगल गोचर अवधि में आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। बौद्धिक कार्यों से जुड़े मकर राशि के लोगों का सम्मान बढ़ेगा। साथ ही किसी दोस्त की मदद से बिजनेस में बदलाव हो सकता है। आपके लाभ में इस समय वृद्धि होगी।


कुंभ राशि
आपकी राशि कुंभ है तो आपका दिमाग शांत रहेगा। हालांकि आत्मविश्वास कम रहेगा। इस समय कुंभ राशि के व्यापारियों के कारोबार में विस्तार होगा। साथ ही लाभ के अवसर बढ़ेंगे। इस समय पिता आर्थिक रूप से सहयोग करने के लिए आगे आएंगे।


मीन राशि
आपकी राशि मीन है तो आपका मन प्रसन्न रहेगा। हालांकि आपको वाणी पर संयम रखना होगा। धैर्य भी रखने की जरूरत है। इस समय मीन राशि वालों को बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान मिल सकता है।