
,,
सौर मंडल का शुक्र ग्रह वक्री रूप में मंगलवार 8 अगस्त को कर्क राशि में आ चुका है। 4 सितंबर को मार्गी होकर 2 अक्टूबर तक कर्क राशि में रहेगा। पहले वक्री स्थिति और बाद में मार्गी में अर्थात लगभग 56 दिनों तक विभिन्न राशियों और देश-दुनिया को प्रभावित करेगा।
मुख्य बातें
1. शुक्र ग्रह वृषभ और तुला राशि का स्वामी है। अत: इन दोनों राशियों को वक्री रहकर भी लाभ पहुंचाएगा और मार्गी स्थिति में भी मिथुन-मकर को यश।
2. जिन प्रदेशों-देशों की राशियां वृषभ अथवा तुला है उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सिंह-मकर के लिए भी शुभ।
3. मध्यप्रदेश की राशि सिंह है। अतरू मप्र के लिए भी अनुकूल है। युवाओं को रोजगार मिलेगा।
4. जिनकी जन्म कुण्डली नहीं है, वे अपने नाम के प्रथम अक्षर से राशि जान सकते हैं। जैसे ‘व’ वृषभ राशि ‘र’ से तुला राशि। ‘अ’ से मेष।
5. दुनिया में प्राकृतिक आपदाएं आने की आशंका।
शुक्र सौंदर्य-प्रसाधन, फैशन, फिल्म, टीवी, साज-सज्जा, इंटीरियर-डेकोरेशन का कारक है। अतरू इन पर प्रभाव डालेगा। विशेषकर फिल्म, फैशन और सौंदर्य प्रसाधनों में शुरू में लाभ-हानि बराबर, किंतु बाद में यानी 4-9-23 से 2-10-23 तक लाभ होगा। गणित के मान और अंतरूकरण के अनुमान से कर्क राशि में वक्री-मार्गी शुक्र के ज्योतिषीय परिणाम, प्रभु का नाम लेकर चार्ट-1 (प्रभाव) और चार्ट-2 (लाभ प्रतिशत) के माध्यम से दर्शाए जा रहे हैं। ज्योतिषी एक व्यक्ति है और व्यक्ति की सीमाएं होती हैं। प्रभु यानी परमात्मा निस्सीम है। अत: प्रभु इच्छा ही सर्वोपरि है।
चार्ट-1 (प्रभाव)
राशियां - प्रभाव
मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क- श्रेष्ठतम्
सिंह, कन्या, तुला, धनु- श्रेष्ठतर
मकर- श्रेष्ठ
वृश्चिक, कुंभ, मीन- औसत
चार्ट-2 (लाभ-प्रतिशत)
राशियां- लाभ : विशेष लाभ
मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क- 90ः% : धन, यश, सम्मान, प्रमोशन, विदेश यात्रा
सिंह, कन्या, तुला, धनु- 80% : अवार्ड, आभूषण, मेडल, प्रतिष्ठा, तीर्थ यात्रा, धन,
मकर- 70% : अच्छी सेहत, धन
वृश्चिक, कुंभ, मीन- 45% :
अब कुछ बातें प्रदेश / देश-दुनिया / व्यापार की : मध्यप्रदेश में संतोषजनक वर्षा। महाराष्ट्र में कहीं कम, कहीं बाढ़। देश में युवाओं को रोजगार। दुनिया में कलह। सोने-चांदी में उतार-चढ़ाव। दाल में तेजी। शेष प्रभु की इच्छा।
Published on:
11 Aug 2023 12:37 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
