5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घर में किसी पक्षी ने घोंसला बना लिया है तो जानिए शुभ होगा या अशुभ, ज्योतिष में बताया गया है यह अर्थ

कई पक्षियों को पेड़ों की जगह घरों में घोंसला बनाना पसंद है(Bird Nest In House ), आप लाख कोशिश करो पर ये घरों में घोंसला बना ही लेते हैं। इसी तरह कुछ कीट भी घरों में बसेरा कर लेते हैं। ज्योतिष की नजर से जानिए इन पक्षियों और कीटों का घर में घोंसला बनाना शुभ है या अशुभ, जानिए इनके अर्थ।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Apr 10, 2023

pigeon_nest.jpg

pigeon nest

गौरैयाः यह पक्षी आमतौर पर ऊंचे स्थानों पर किसी पेड़ पर या ऊंचे स्थानों पर ही घोंसला बनाता है। लेकिन कभी-कभार यह किसी के घर में भी अपना घोंसला बना लेता है। ज्योतिषियों के अनुसार यह आपके जीवन में सकारात्मकता का संकेत है। इसका घर में घोंसला बनाना शुभ संकेत है। इससे घर में सुख समृद्धि आती है।


कबूतरः खूबसूरत कबूतर पेड़ों पर रहना पसंद नहीं करता है। यह ऊंची इमारतों के छज्जे या खंडहरों के कोटरों में घोंसले बनाकर रहना पसंद करता है। लेकिन कई जगहों पर यह घरों में भी घोंसला बनाकर रहते देखा जाता है।

ज्योतिषियों के हिसाब से इसका मिलाजुला प्रभाव होता है। कभी-कभार इसका शुभ फल मिलता है कभी कभार इसका अशुभ फल मिलता है।


मधुमक्खीः मधुमक्खी का छत्ता घर में रहना अशुभ माना जाता है। ज्योतिषियों के अनुसार घरों में मधुमक्खी का छत्ता रहने से घर के लोगों की दुर्घटना का शिकार होने की आशंका बनी रहती है।


ततैयाः घर में ततैया का छत्ता लगाना अशुभ माना जाता है। इसे धुआं करके सावधानी से हटाया जा सकता है।

ये भी पढ़ेंः इस शहर में मांसाहार मना है, जानिए शाकाहारी शहर से जुड़े रोचक तथ्य


चमगादड़ः ज्योतिषियों के अनुसार चमगादड़ का किसी घर में प्रवेश अनहोनी की निशानी है। इसने किसी भी तरह से घोंसला बना लिया तो इसे जल्द से जल्द बाहर भगाने का उपाय करना चाहिए।


मुर्गाः घर में मुर्गे का घोंसला बनाना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे घर में सुख समृद्धि आती है। इससे भाग्योदय होता है और घर के लोगों के संकट दूर होते हैं।


चीटियां: घर में काली चीटियों का बसेरा शुभ और लाल चीटियों का बसेरा अशुभ माना जाता है।