1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धनवान और बुद्धिमान होते हैं इन तारीखों पर जन्मे लोग, ऐसा होता है स्वभाव

Birth Date Number हर अंक के अपने ग्रह होते हैं और इन पर ग्रह, नक्षत्रों पर गहरा असर होता है। अंक ज्योतिष में मूलांक से व्यक्ति की किस्मत, आजीविका, करियर, पर्सनॉलिटी का अनुमान लगाया जाता है। आज हम बुध ग्रह के अंक 5 यानी मूलांक 5 के लोग कैसे होते हैं, मूलांक 5 वालों की विशेषताएं, भाग्य आदि के बारे में जानेंगे।

3 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Dec 14, 2023

mulank_5.jpg

मूलांक 5 वालों का स्वभाव और विशेषताएं

क्या होता है मूलांक
अंक ज्योतिष के अनुसार किसी भी महीने की किसी तारीख को जन्मे व्यक्ति का ईकाई अंकों तक योग मूलांक कहलाता है, उदाहरण के लिए किसी व्यक्ति का जन्म 23 तारीख को हुआ है तो इसका मूलांक 23=2+3=5 होगा। इस तरह आज बात करेंगे मूलांक 5 के बारे में यानी 5, 14 और 23 तारीख को जन्मे लोगों के बारे में..


बुध ग्रह का अंक है 5
अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 5 का स्वामी ग्रह बुध है, ज्योतिष में यह ग्रह ज्ञान, व्यापार और बुद्धि के कारक हैं। माना जाता है मूलांक 5 वाले व्यक्ति बुद्धिमान होते हैं। साथ ही इस मूलांक के व्यक्ति साहसी होते हैं और चुनौतियों पर विजय प्राप्त करते हैं। ये नई नई खोजों से लाभ कमाते हैं। इस मूलांक के लोगों का अपने भाई बहनों और परिजनों के साथ सामान्य रिश्ता रहता है। ये अधिक समय तक न चिंतित रहते हैं और न प्रसन्न। आइये जानते हैं अंक पांच की इसी तरह की अन्य विशेषताएं..

नहीं रहती धन की कमी
अंक ज्योतिष के अनुसार अंक 5 के लोग हमेशा नई नई खोजों से लाभ कमाते हैं. अतः इनको धन की कमी नहीं होती। ये अपनी बुद्धि के बल पर आसानी धन के स्रोत खोज लेते हैं। इससे इनकी आर्थिक स्थिति अच्छी होती है और ये धनवान माने जाते हैं।

ये भी पढ़ेंः c अक्षर से शुरू हो रहा नाम तो सारे जीवन मिलेगा लक्ष्मीजी का आशीर्वाद, जानें कैसा होता है व्यक्तित्व और स्वभाव


जल्दी बना लेते हैं मित्र
अंक पांच वाले लोगों का रिश्ता बहन भाइयों और परिजनों से सामान्य ही होता है। ये मित्र जल्दी बना लेते हैं और उन्हें भूल भी जल्दी ही जाते हैं। मित्रों से इन्हें लाभ भी मिलता है। मूलांक 1,3,4,7 और 8 वाले लोगों से इनकी मित्रता रहती है।


मिलनसार होते हैं इस अंक के लोग
मूलांक 5 के लोग काफी मिलनसार होते हैं, इससे इनके मित्र अधिक रहते हैं। यदि विवाह या प्रेम संबंधों की बात करें तो इनके प्रेम संबंध स्थायी नहीं रहते। ऐसा भी देखा गया है कि मूलांक 5 वाले कुछ लोगों के प्रेम संबंध धन के स्वार्थ में बनते हैं। इन्हें जल्द ही एक प्रेम सम्बंध को छोड़कर दूसरे की तरफ खिंचते हुए देखा गया है। कुछ मामलों में देखा गया है कि इनके दो विवाह की भी संभावनाए रहती हैं, आमतौर पर गृहस्थी सुखी रहती हैं लेकिन संतान को लेकर कुछ चिंताएं रह सकती हैं।


यहां होते हैं सफल
अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 5 वाले व्यापार और उद्योग धंधों में सफलता पाते हैं। ये अच्छे मैनेजर, वकील, जज, लेखाधिकारी, पब्लिक रिलेशन अधिकारी, शिक्षाविद, डॉक्टर, पत्रकार या ज्योतिषी हो सकते हैं। इन्हें अर्थशास्त्र और संगीत का भी अच्छा ज्ञान होता है।

ये भी पढ़ेंः बेहद खूबसूरत और खर्चीली होती हैं इन तारीखों में जन्मी लड़कियां, यहां जानें इनकी अन्य खूबियां


मूलांक 5 का रोग
दिमागी शक्ति अधिक प्रयोग करने के कारण अधिकांश रोग से ये ग्रस्त हो जाते हैं। अनिद्रा, अंगों में पीड़ा, तनाव, बदहजमी, सिर दर्द, नाक और आंख की तकलीफ इनमें आम होती है।

इनके लिए शुभ तारीख और दिन
मूलांक 5 वालों के लिए शुक्रवार, गुरुवार, शनिवार और बुधवार का दिन शुभ है। रंगों की बात करें तो इनके लिए हरा, हल्का खाकी और सफेद रंग अनुकूल होता है।

हंसी मजाक है इनकी विशेषता
5 मूलांक के लोग बहुत ही खुशमिजाज स्वभाव के होते हैं। ये लोग हंसी मजाक से लोगों का दिल जीत लेते हैं। इनका मजाकिया रवैया अक्सर लोगों को बहुत ही पसंद आता है। मूलांक 5 के लोग हमेशा ही जीवन में तरक्की करते हैं लेकिन इनका जल्दबाजी का स्वभाव कई बार मुसीबत बन जाता है। यह सोचते भी बहुत हैं जिस वजह से कई बार इन्हें अकारण ही परेशान होना पड़ता है।