
Brihaspati Ast in March 2023: Effects on your Zodiac Sign: देवों के गुरु बृहस्पति देव स्वभाव से मंगलकारी माने गए हैं। माना जाता है कि वे जब भी गोचर करते हैं, तो कई राशियों की रूठी किस्मत जाग जाती है। हालांकि कुछ राशियों को इसका नुकसान भी उठाना पड़ता है। जल्द ही देवगुरु बृहस्पति अपनी ही राशि मीन में अस्त होने जा रहे हैं। भोपाल के ज्योतिषाचार्य पं. जगदीश शर्मा पत्रिका.कॉम के इस लेख में बता रहे हैं आखिर कब अस्त होंगे देव गुरु बृहस्पति। किन राशियों पर होगा इसका सबसे ज्यादा असर?
28 मार्च को अस्त होंगे बृहस्पति
देव गुरु बृहस्पति अपनी ही राशि मीन में 28 मार्च को अस्त होंगे। इसके बाद वे 27 अप्रैल 2023 को मेष राशि में उदय होंगे। जी हां यानी वे अस्त स्थिति में ही 22 अप्रैल को अपना राशि परिवर्तन करेंगे। 28 मार्च को बृहस्पति के अस्त होने से राशि चक्र की सभी 12 राशियों पर शुभ या अशुभ प्रभाव पड़ेगा। लेकिन बृहस्पति के अस्त होने से सबसे ज्यादा प्रभावित होंगी 3 राशियां।
गुरु के अस्त होने से इन राशियों को रहना होगा सतर्क
मेष राशि
देव गुरु बृहस्पति इस राशि के 12वें भाव में अस्त होने वाले हैं। इसकी वजह से मेष राशि के लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस अवधि में इस राशि के लोगों को भाग्य का साथ नहीं मिलेगा। इसका परिणाम यह होगा कि बनते हुए काम रुक सकते हैं, बिगड़ सकते हैं। परिवार में कलह के योग बनेंगे। सेहत संबंधी परेशानियां झेलेंगे। इस दौरान किसी भी तरह का मानसिक तनाव न लें। वहीं भगवान विष्णु का ध्यान करें।
सिंह राशि
देव गुरु बृहस्पति इस राशि के 8वें भाव में अस्त हो रहे हैं। ऐसा होने से इस राशि के लोगों को बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। इस अवधि में आपकी आर्थिक स्थिति भी कमजोर हो जाएगी। इन्हें मैरिड लाइफ में भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस अवधि में यदि कोई भी निर्णय लेना चाहते हैं, तो बहुत सोच-समझकर ही फैसला लें।
कुंभ राशि
देव गुरु बृहस्पति इस राशि में अपने दूसरे भाव में अस्त होंगे। इस भाव को कुटुंब और वाणी का प्रतीक माना जाता है। गुरु के अस्त होने से इस राशि के लोगों के घरों में क्लेश बढ़ेगा और वाणी से नियंत्रण कम होगा। वहीं इस राशि के लोगों का बृहस्पति के अस्त रहने की इस अवधि में वाहन चलाते समय सावधानी बरतना चाहिए। बेवजह पैसे खर्च करने से बचना चाहिए।
Updated on:
24 Mar 2023 04:34 pm
Published on:
24 Mar 2023 04:30 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
