
chandra grahan 2023 on vaishakh purnima, will give success to this zodic signs: हिन्दू धर्म में वैशाख का महीना बेहद खास माना जाताहै। शास्त्रों के मुताबिक वैशाख पूर्णिमा को भी महत्वपूर्ण माना जाता है। इसी दिन महात्मा बुद्ध का जन्म हुआ था। वहीं उन्हें इसी दिन ज्ञान प्राप्त हुआ था। इसीलिए इस पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। इस साल 2023 में वैशाख पूर्णिमा या बुद्ध पूर्णिमा 5 मई को मनाई जाएगी। आपको बता दें कि इस बार की यह पूर्णिमा 130 साल बाद ऐसे विशेष संयोग लेकर आई है कि वह अपने आप में ही अनूठी और खास हो चली है। इन दिनों में मेष राशि में सूर्य और बुध की युति बनी हुई है। जो बुधादित्य राजयोग का निर्माण कर रही है। वहीं देव गुरु बृहस्पति भी इसी राशि में विराजे हैं। वह भी उदित अवस्था में हैं। वहीं इस बार यह पहला संयोग भी बन रहा है कि इस दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण भी लगेगा। ऐसा लगातार तीसरी बार है कि वैशाख पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण लग रहा है। पहले 2021 में 26 मई को वैशाख पूर्णिमा के दिन खग्रास चंद्र ग्रहण लगा था। वहीं दूसरी बार 2022 में साल का पहला चंद्र ग्रहण 16 मई को लगा था। ऐसे में इस बार यह बुद्ध पूर्णिमा कुछ लोगों के लिए शुभ रहने वाली है। पत्रिका.कॉम के इस लेख में ज्योतिषाचार्य पं. अमर अभिमन्यु डब्बावाला से जानें 130 साल बाद बुद्ध पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण का खास संयोग किन राशियों के लिए खुशियां लेकर आ रहा है...
ज्योतिषीय गणना के मुताबिक बुद्ध पूर्णिमा की रात 8 बजकर 45 मिनट पर चंद्र ग्रहण शुरू हो जाएगा। चंद ्रग्रहण देर रात1 बजे पूर्ण होगा। इस दिन सूर्योदय के बाद सिद्धि योग भी बन रहा है, यह काफी शुभ माना जा रहा है। यही नहीं इस दिन स्वाति नक्षत्र रहेगा। इसीलिए यह समय लाभकारी और पुण्य फलदायी माना जा रहा है।
मेष
मेष राशि के लिए इस बार बुद्ध पूर्णिमा 2023 बेहद शुभ रहने वाली है। दरअसल सूर्य 14 अप्रैल से मेष राशि में हैं। वे यहां बुध के साथ युति करते हुए बुधादित्य राजयोग का निर्माण किए हुए हैं। यही राजयोग इस राशि के लोगों के लिए खुशियां लाने वाला रहेगा। इस दौरान इस राशि के लोगों का भाग्य साथ देगा। इसके कारण इन्हें नौकरी और बिजनेस में आर्थिक तरक्की मिलेगी।
वृष
वृष राशि का स्वामी शुक्र है। इसलिए चंद्र ग्रहण और बुध की पूर्णिमा के दौरान इस राशि के लोगों को अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। विवादों और मुकदमों से मुक्ति मिलेगी। इस वैशाख पूर्णिमा के दिन होने वाला महासंयोग आपके धैर्य की परीक्षा होगा। इसीलिए इस समय कोई भी फैसला लेते समय जल्दाबाजी न करें, धैर्यपूर्वक अच्छी तरह से सोच-विचार के बाद ही कोई निर्णय लें।
मिथुन
मिथुन राशि के लोगों के लिए यह चंद्र ग्रहण और बुद्ध पूर्णिमा महा संयोग शुभ साबित होगा। हालांकि इस दौरान आपको बौद्धिक स्तर पर शार्पनेस रखनी होगी। सेहत का ख्याल रखना होगा। संतान पक्ष को परेशानी हो सकती है। यात्रा करते समय आपको विशेष ध्यान रखने की जरूरत होगी।
कर्क
कर्क राशि के लोगों के लिए यह समय उत्साह से भरा रहेगा। सूर्य और बुध की युति से बनने वाला बुधादित्य योग कर्क राशि वालों के भाग्य को बदलने वाला साबित होगा। आपको बिजनेस में तरक्की मिलेगी। कॅरियर में लाभ के योग हैं। मनचाही जगह ट्रांसफर हो सकता है। इस राशि के लोगों के लिए नौकरी में बदलाव के 99 परसेंट चांस बन रहे हैं।
सिंह
सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं और इस राशि के लोगों को भी सूर्य की बुध के साथ युति का लाभ मिलेगा। इस राशि के लोगों को कॅरियर में लाभ होगा। शानदार नए अवसर मिलेंगे। रुके हुए काम पटरी पर आएंगे और पूरे होंगे। नौकरी में प्रमोशन और इंक्रीमेंट के योग बन रहे हैं। कुल मिलाकर इस राशि के लोगों पर भाग्य मेहरबान रहेगा।
कन्या
कन्या राशि के लोगों के लिए बुद्ध पूर्णिमा और चंद्र ग्रहण धन भाव में लगेगा। इसीलिए यह इनके लिए शुभ रहने वाला है। इस अवधि में इन्हें धन लाभ होगा। परिवार में सुख-समृद्धि आएगी। लेकिन आपको किसी को भी उधार देने से बचना चाहिए। सेहत खराब होने के योग भी हैं, ख्याल रखें।
तुला
इस बुद्ध पूर्णिमा तथा चंद्र ग्रहण के महासंयोग में तुला राशि के लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। आपकी मानसिक और शारीरिक स्थिति कमजोर रह सकती है। सेहत से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। दुर्घटना से बचें। किसी भी तरह के लिखित कार्यों को लेकर अलर्ट रहें। प्यार और रिश्तों के मामलों के लिए भी यह समय शुभ नहीं है।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि में चंद्रमा नीच का होता है, इसीलिए चंद्र ग्रहण के दौरान मन को स्थिर रखना होता है। पारिवारिक परेशानी बढ़ेगी। आंखों से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। धन-संपत्ति का नुकसान होने के योग बन रहे हैं। बुद्ध पूर्णिमा और चंद्र ग्रहण के इस महा संयोग के दौरान आपका वैवाहिक जीवन प्रभावित हो सकता है। रिश्तों में कुछ कड़वाहट आ सकती है।
धनु
5 मई को चंद्र ग्रहण और बुद्ध पूर्णिमा का महा संयोग धनु राशि के लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। यह एक ग्रहण है, लेकिन यह चंद्र ग्रहण आपको धन, समृद्धि और सुख-समृद्धि देने वाला रहेगा। आपकी स्थिति मजबूत रहेगी। धन-संपत्ति में इजाफा होगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। अचानक कोई लाभ हो सकता है।
मकर
5 मई को चंद्र ग्रहण और बुद्ध पूर्णिमा का संयोग मकर राशि वाले लोगों के लिए भाग्योदय करने वाला रहेगा। आपको पदोन्नति मिल सकती है। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। इस अवधि में नयी कार या मकान खरीदने के योग भी हैं।
कुंभ
5 मई को चंद्र ग्रहण और बुद्ध पूर्णिमा का महा संयोग कुंभ राशि वाले लोगों के लिए सतर्क रहने का समय होा। इस अवधि में आपको माता-पिता के स्वास्थ्य का खास ख्याल रखना होगा। सेहत और आराम करने का समय सुनिश्चित करें। बहुत महत्वपूर्ण कार्यों को समय पर निपटाने के प्रयास करें, टालमटोली की प्रवृत्ति से बचें।
मीन
बुध पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण का महासंयोग इस राशि के लोगों के लिए खतरे की घंटी साबित हो सकता है। इस अवधि में आपको मां की सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए। परिवार के लोगों की सेहत का भी ध्यान रखें। आपको भी मानसिक तनाव झेलना पड़ सकता है।
Updated on:
03 May 2023 10:58 am
Published on:
02 May 2023 05:20 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
