
budh ast aries
बुध अस्त का प्रभाव
ज्योतिषियों के अनुसार बुध ग्रह मेष राशि के छठें और तीसरे भाव के स्वामी हैं। बुद्धि और तर्क के कारक बुध के अस्त होने से कई क्षेत्रों में जातकों को प्रतिकूल परिणाम देखने पड़ सकते हैं। बुध अस्त होने से जातकों को नींद न आना, भूख में कमी जैसी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। इसके अलावा निर्णय क्षमता प्रभावित होने से नौकरी और कारोबार की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आइये जानते हैं बुध अस्त होने से किन राशियों के जातकों को सबसे अधिक दिक्कत का सामना करने की आशंका है।
मेषः ज्योतिषियों के अनुसार बुध मेष राशि में ही अस्त हुए हैं। इससे बुध अस्त की घटना का मेष राशि के जातकों पर साफ प्रभाव देखने को मिलेगा। इस राशि के जातक में सिरदर्द और ब्लड प्रेशर जैसी समस्या उभर सकती है। खानपान का खयाल रखने और जीवनशैली का ध्यान रखने से हालात नियंत्रित रह सकते हैं। हालांकि इस दौरान मेष राशि के जातक को नौकरी में बेहतर अवसर मिल सकते हैं।
कर्कः बुध अस्त के साथ ही आज कर्क राशि के जातक की किस्मत सो गई। इस अवधि में इस राशि के जातक के हाथ से कई अवसर निकल सकते हैं। इस राशि के जातक लक्ष्य पूरा करने में असफल रह सकते हैं, इसके प्रभाव से नौकरी भी छूट सकती है। अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है, इससे करियर को भी नुकसान पहुंचेगा। हालांकि योजना बनाकर काम करने से स्थिति बिगड़ने से बच सकती है।
कन्याः इस राशि के लोग कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने में सफल नहीं होंगे। भाग्य का साथ नहीं मिलेगा, तनाव बढ़ सकता है। काम का बोझ बढ़ सकता है, इससे समस्याएं भी बढ़ सकती है। काम में अधिक ध्यान लगाने से चीजें बिगड़ने से बचेंगी। इस राशि के जातकों के खर्च बढ़ने वाले हैं। इससे इनकी आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है।
धनुः बुध अस्त के प्रभाव से धनु राशि के जातकों का समय भी चुनौतीपूर्ण हो गया है। इसके चलते धनु राशि के कारोबारियों के सामने चुनौतियां आ सकती हैं। बिजनेस पार्टनर का सहयोग न मिलने से नुकसान हो सकता है। आमदनी कम, खर्च में इजाफा आपके लिए दिक्कत का सबब बनेगा। बच्चों को लेकर चिंता रहेगी।
Updated on:
23 Apr 2023 08:24 pm
Published on:
23 Apr 2023 08:23 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
