
Budh Gochar 2023, Mercury Transit 2023: बुध गोचर 2023: 27 फरवरी 2023, यानी आज ग्रहों के राजकुमार बुध देव अपना राशि परिवर्तन करेंगे। वे कुंभ राशि में गोचर करेंगे। बुध के इस गोचर का सभी 12 राशियों पर शुभ या अशुभ प्रभाव पड़ेगा। भोपाल के ज्योतिषाचार्य पं. जगदीश शर्मा पत्रिका.कॉम में आपको बता रहे हैं आपकी राशि के हिसाब से बुध को गोचर किन्हें दिलाने वाला है लाभ, किसे मिलेगा भाग्य का साथ...किसे रहना होगा सावधान...
मेष
मेष राशि के लोगों के लिए बुध के इस गोचर की अवधि में रुके हुए काम पूरे होंगे। शुभ फल के साथ कई उपलब्धियां मिलेंगी। कार्य क्षेत्र में विस्तार के संकेत हैं। विवादास्पद मामलों में आपका पक्ष मजबूत रहेगा।
वृष
वृष राशि वालों के लिए बुध का यह गोचर शुभ साबित होगा। जिन कामों को लेकर अब तक यह सोच-विचार कर रहे थे वे इस अवधि में पूरे होंगे। रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं। बुद्धिमानी से लाभ अर्जित करेंगे। इस दौरान आपका संकल्प मजबूत रहेगा।
मिथुन
मिथुन राशि के लोगों में बुध के इस गोचर से नई आशा या उम्मीदों को पंख लगेंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। नए अवसर मिलने के संकेत हैं। इस दौरान आप अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।
कर्क
कर्क राशि वालों के लिए भी बुध के गोचर का यह समय अच्छा रहेगा। निवेश करेंगे तो लाभ मिलने के योग हैं। बिजनेस में विस्तार होगा। खोजबीन या शोध में सफलता मिलने की उम्मीद कर सकते हैं। कार्य क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा।
सिंह
सिंह राशि वाले बुध के इस गोचर के बाद थोड़े अलर्ट रहें। आपको इस अवधि में भरपूर परिश्रम करना पड़ेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। नेगेटिव चीजों या किसी भी तरह के विवाद से आपको बचना चाहिए।
कन्या
कन्या राशि के लोगों के लिए यह गोचर शुभ रहेगा। साझेदारी और व्यापार में किए गए कार्य में लाभ के योग हैं। दाम्पत्य जीवन में दूरियां मिटेंगी। इस दौरान आपकी यात्राएं होंगी, ये शुभ फलदायी रहेंगी।
तुला
तुला राशि के लोगों के लिए भी बुध के गोचर की यह अवधि शुभ समाचार देने वाली रहेगी। इन लोगों को उच्च शिक्षा और कार्यक्षेत्र में आगे बढऩे के अवसर मिलेंगे। आपकी रचनात्मकता बनी रहेगी। इस अवधि में आपको शुभ समाचार मिलेंगे।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए बुध का यह गोचर मिला-जुला साबित होगा। इन्हें इस दौरान परिवार का साथ मिलेगा। साथ ही लाभ के अवसर भी मिलेंगे। पहले से ही प्लानिंग में चल रहे काम पूरे होंगे। लेकिन इस दौरान इन्हें माता के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना होगा।
धनु
धनु राशि के लोगों के लिए भी बुध के गोचर का यह समय शुभ रहेगा। इस दौरान आप ऊर्जा से लबरेज रहेंगे। आपका पराक्रम बढ़ेगा। कार्य स्थल पर वरिष्ठजन आपका सम्मान करेंगे। आपकी प्रशंसा भी होगी।
मकर
मकर राशि वालों के लिए बुध के गोचर का यह समय आर्थिक लाभ देने वाला साबित होगा। व्यवसाय या कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपकी संपत्ति में विस्तार होने की संभावना है।
कुंभ
कुंभ राशि के लोगों के लिए बुध का यह गोचर साहस और पराक्रम में वृद्धि देने वाला रहेगा। परिवार में उन्नति होगी। आपकी रचनात्मकता और कौशल का विकास होगा। हालांकि आपको इस दौरान अपनी सेह का ख्याल रखना चाहिए।
मीन
मीन राशि वालों के लिए बुध का यह गोचर सुख- सुविधाओं पर खर्च बढ़ाएगा। लेकिन इस दौरान आप किसी भी तरह के जोखिम लेने से बचें।
Updated on:
27 Feb 2023 12:25 pm
Published on:
27 Feb 2023 12:24 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
