17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राहुल को नंबर 4 पर खिलाना होगी सबसे बड़ी गलती! पूर्व भारतीय दिग्गज ने दिल्ली कैपिटल्स को दी खुली चेतावनी!

KL Rahul Batting Position: क्या दिल्ली कैपिटल्स केएल राहुल के साथ फिर वही पुरानी गलती दोहराएगी? मोहम्मद कैफ ने दिल्ली कैपिटल्स में पोजीशन की अदला-बदली के खेल पर अपनी कड़ी राय दी है और राहुल के लिए एक फिक्स बैटिंग पोजीशन चुनी है। जानिए कैफ ने नंबर 4 के बजाय राहुल को कहां खिलने की सलाह दी।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anshika Verma

Mar 17, 2026

Mohammad Kaif on KL Rahul batting position , KL Rahul Delhi Capitals IPL 2026 news , Mohammad Kaif YouTube channel cricket advice , KL Rahul strike rate improvement IPL , Delhi Capitals playing XI IPL 2026 , David Miller and Tristan Stubbs in DC, kl rahul

केएल राहुल (Photo - IANS)

KL Rahul Batting Position In DC: IPL 2026 को लेकर चर्चाएं तेज हैं, और सबसे बड़ा सवाल यह है कि दिल्ली कैपिटल्स (DC) अपने स्टार खिलाड़ी केएल राहुल का इस्तेमाल कैसे करेगी। राहुल इतने टैलेंटेड है कि वो किसी भी पोजीशन पर बेहतरीन परफॉर्म कर सकते है, लेकिन यही खूबी कभी-कभी उनके लिए मुसीबत बन जाती है क्योंकि टीम उन्हें बार बार ऊपर-नीचे भेजती रहती है। अब इसपर पूर्व भारतीय दिग्गज मोहम्मद कैफ ने दिल्ली कैपिटल्स को बहुत ही काम की सलाह दी है।

राहुल को 4 नंबर पर भेजना गलत

मोहम्मद कैफ का मानना है कि दिल्ली कैपिटल्स को राहुल की बैटिंग पोजीशन को लेकर बिल्कुल भी कंफ्यूज नहीं होना चाहिए। कैफ ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, 'मुझे लगता है कि उन्हें ओपनिंग ही करनी चाहिए। बतौर ओपनर उनका रिकॉर्ड शानदार है। पिछले तीन-चार सालों में उनका स्ट्राइक रेट भी काफी बेहतर हुआ है।' कैफ ने आगे कहा कि समस्या तब आती है जब टीम राहुल से नंबर 4 पर खेलने या मैच फिनिश करने की उम्मीद करने लगती है। उनके हिसाब से राहुल को टॉप पर जाकर अपना नैचुरल गेम खेलना चाहिए।

DC अब और भी संतुलित

कैफ ने पिछले साल राहुल की बैटिंग में आए बदलावों की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने पावरप्ले में अपने खेल को सुधारा है और अकेले दम पर मैच जिताए हैं। इसके अलावा, उन्होंने दिल्ली की नई टीम को लेकर भी बड़ी बातें कहीं। कैफ के मुताबिक, इस बार डेविड मिलर और ट्रिस्टन स्टब्स के आने से मिडिल ऑर्डर मजबूत हुआ है। मिलर नंबर 5 या 6 पर दिल्ली की पिच पर कमाल कर सकते हैं। दिल्ली ने इस बार बहुत सारे ओपनर्स के साथ-साथ मिलर जैसे फिनिशर को शामिल किया है। स्पिनर्स उनकी ताकत पहले से ही थे, और अब तेज गेंदबाजी भी ठीक लग रही है। पिछले साल के मुकाबले यह टीम ज्यादा बैलेंस नजर आ रही है।

राहुल के लिए कैफ का सीधा संदेश

कैफ ने साफ कहा कि दिल्ली को राहुल को ओपनिंग में ही उतारना चाहिए और उनसे पावरप्ले में बड़े शॉट्स खेलने की आजादी देनी चाहिए। जब टीम के पास नीचे मिलर और स्टब्स जैसे पावर-हिटर्स हों, तो राहुल बिना किसी दबाव के टॉप पर धमाका कर सकते हैं।