
Budh Gochar 2023: Positive Effects on these Zodiac Signs: आज यानी गुरुवार को ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह ने मीन राशि में गोचर कर लिया है। मीन राशि में पहले से ही बृहस्पति गोचर कर रहे हैं। ऐसे में मीन राशि में बृहस्पति और बुध ग्रह की युति बन गई है। इस युति से बुधादित्य राजयोग का निर्माण हुआ है। इस राजयोग का सबसे ज्यादा लाभ राशि चक्र की 12 राशियों में से 5 राशियों को मिलने जा रहा है। प्रयागराज के ज्योतिषाचार्य पं. प्रदीप पांडे के मुताबिक ग्रहों के राजकुमार बुध 16 मार्च 2023 को सुबह 10 बजकर 33 मिनट पर मीन राशि में प्रवेश कर लिया है। वहीं, मीन राशि में बृहस्पति पहले से ही मौजूद है। इसके कारण मीन राशि में बुध और गुरु की युति का निर्माण हुआ है। बृहस्पति को ज्ञान और बुद्धिमत्ता का ग्रह माना जाता है। इन दोनों ग्रहों की युति से लोगों को शक्ति, समाज में मान-सम्मान मिलेगा। सूर्य के सबसे करीब का ग्रह बुध माना जाता है। बुध को नवग्रहों का राजकुमार भी माना जाता है। बुध को बुद्धि, वाणी, चेतना और व्यापार आदि का कारक माना जाता है। पत्रिका.कॉम के इस लेख में जानें बुध के गोचर और मीन राशि में बने बुधादित्य राजयोग से किन राशियों को मिलेगा बुद्धि, सुख-समृद्धि का वरदान...
वृष
बुध ने वृष राशि के ग्यारहवें भाव में गोचर किया है। बृहस्पति पहले से ही ग्यारहवें भाव में मौजूद हैं। बुध और बृहस्पति का यह योग वृष राशि के लोगों के लिए धन योग का निर्माण करेगा। इस युति से इन्हें धन लाभ होगा। बिजनेस या कॅरियर के क्षेत्र में भी इन्हें लाभ होगा। नई नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। उच्च शिक्षा में अनुकूल परिणाम मिलेंगे।
मिथुन
मिथुन राशि लोगों के लिए यह गोचर शुभ साबित होगा। इस दौरान इन्हें कॅरियर में कामयाबी मिलने की संभावना है। शिक्षा और बैंकिंग के लिए भी यह गोचर इन्हें फायदा देने वाला साबित होगा। इनके जीवन में भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। समाज में इनका मान सम्मान बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में उन्नति मिलेगी।
कन्या
बुध और बृहस्पति की युति से कन्या राशि वालों को आर्थिक लाभ की मिलेगा। बिजनेस में नए अवसर मिलने के योग हैं। इनकी मुलाकात कुछ प्रभावशाली लोगों से होगी, जिनकी मदद से ये लोग अपना बिजनेस बढ़ाने में सफल होंगे। इस दौरान आपको अपने जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा। वहीं परिवार का भी साथ मिलेगा।
धनु
बुध और बृहस्पति की इस युति से इस राशि के लोगों के नौकरीपेशा जीवन में पॉजीटिव चेंजेज आएंगे। धनु राशि के लोगों को इस गोचर से सुख, कामयाबी और भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। वैवाहिक जीवन सुखपूर्वक बीतेगा। इस गोचर से इस राशि के लोगों के प्रॉपर्टी खरीदने के योग बन रहे हैं। बिजनेस करने वालों को इस अवधि में उन्नति मिलेगी। इस दोरान आपको मां का साथ मिलेगा।
मीन
बुध का मीन राशि में ही गोचर होने जा रहा है। मीन राशि वाले इस अवधि में अपने कार्यों में बिजी रहेंगे। इन्हें आर्थिक लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां और पद मिलने की संभावना बन रही है। वैवाहिक जीवन सुखपूर्वक बीतेगा। काम के सिलसिले में आपको यात्राएं भी करनी पड़ेंगी।
Updated on:
16 Mar 2023 01:29 pm
Published on:
16 Mar 2023 01:13 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
