
Budh Margi Dhanu Rashi Effect
मेषः बुध मेष के तीसरे और छठे भाव के स्वामी हैं और नौवें भाव में मार्गी हुए (Budh Margi Dhanu) हैं। यह भाव धर्म, पिता, राजनीति, नेतृत्व, लंबी यात्रा, भाग्य और तीर्थ स्थल का भाव माना जाता है। इधर, बुध धनु राशि में मार्गी हुए हैं, जिसका परिणाम यह निकलेगा कि मेष राशि के वे जातक जो स्वास्थ्य, पेशेवेर जीवन और संवाद के क्षेत्र में समस्याओं का सामना कर रहे थे, उनको राहत मिलेगी। यदि आप नौकरी में बदलाव की सोच रहे थे, यह समय आपके अनुकूल है।
वृषभः बुध वृषभ राशि के दूसरे और पांचवे भाव के स्वामी हैं और आठवें भाव में मार्गी होने जा रहे हैं। आठवें भाव में बुध की स्थिति अच्छी नहीं मानी जाती है। इससे धनु राशि में मार्गी हो रहे बुध आपकी समस्याओं का समाधान नहीं कर पाएंगे। लेकिन बुध अपनी राशि मिथुन के दूसरे भाव में भी देख रहे हैं, जिसके फलस्वरूप आपके बैंक बैलेंस में वृद्धि कराएंगे। आपको एलर्जी आदि से परेशानी हो सकती है।
मिथुनः बुध मिथुन राशि के लग्न और चौथे भाव के स्वामी हैं। अब ये सातवें भाव में मार्गी हो रहे हैं, जो साझेदारी का भाव है। इससे मिथुन राशि के जातकों के लिए पार्टनर संग अनुकूल परिणाम लेकर आएगी। वक्री अवस्था के दौरान शुरू हुई परेशानियों से अब निजात मिल जाएगी। बुध की लग्न भाव में दृष्टि पड़ने से तर्कों के कारण व्यक्तित्व आकर्षक बनेगा। विवाह बंधन में बंधने के लिए यह अनुकूल समय है।
कर्क राशिः बुध कर्क राशि के 12वें और तीसरे भाव के स्वामी हैं और छठे भाव में मार्गी होने जा रहे हैं। ये शत्रु, स्वास्थ्य, प्रतियोगिता और मामा का भाव है, यानी इस दौरान आपको मिले जुले परिणाम मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए फायदा होगा, लेकिन स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं परेशान कर सकती हैं।
सिंहः बुध सिंह राशि के पांचवें भाव में मार्गी होने जा रहे हैं, इससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है। इसके साथ ही बुध पांचवे भाव से ग्यारहवें भाव में दृष्टि डाल रहे हैं तो कम्युनिकेशन, लेखन या भाषा सीख रहे लोगों को फायदा होगा।
कन्याः इस राशि के लिए बुध का धनु राशि में मार्गी होना पारिवारिक समस्याओं का समाधान लाएगा। पेशेवर जीवन की समस्याओं का भी हल निकलेगा। वाहन, मशीनरी आदि में खराबी से परेशान थे तो उसमें राहत मिलेगी।
तुलाः लेखकों, मीडिया से जुड़े लोगों के लिए अच्छे समय की शुरुआत होगी, पिता और गुरु का समर्थन प्राप्त होगा। इसके अलावा भाई बहनों के साथ चल रहे विवाद का समाधान होगा।
वृश्चिकः बातचीत, धन और परिवार के साथ विवादों का समाधान होगा। ये अवधि धन कमाने और बचत की दृष्टि से अच्छी रहेगी, पार्टनर के साथ निवेश फलदायी रहेगा।
धनुः बुध के धनु राशि में मार्गी होने से इस राशि के जातकों को शुभ फल मिलेंगे। डाटा साइंस, आयात निर्यात, मीडिया आदि से जुड़े लोगों के लिए यह अच्छा समय है। पार्टनरशिप में सुधार मिलेगा, दांपत्य जीवन आनंददायी होगा।
मकरः पेशेवर जीवन की योजनाएं सफल हो सकती हैं। मसलन कंपनी बदलना चाहते हैं या विदेश जाने के इच्छुक हैं तो सफलता मिलेगी। पिता की सेहत को लेकर सतर्क रहना होगा।
कुंभः इस अवधि में सट्टे निवेश आदि में लाभ का योग है। यह समय छात्रों के लिए अच्छा है, खासकर मीडिया, कम्युनिकेशन आदि से जुड़े विद्यार्थियों के लिए अधिक शुभ है।
मीनः पेशेवर जीवन में समस्याओं का सामना कर रहे लोगों को राहत मिलेगी। पेशेवर जीवन में तरक्की के योग बन रहे हैं, नाम और प्रसिद्धि मिलेगी। व्यापार में वृद्धि का योग बन रहा है। पारिवारिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा
Updated on:
20 Jan 2023 10:29 am
Published on:
20 Jan 2023 10:27 am
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
