
बुध ग्रह उदय का राशियों पर प्रभाव
Budh Uday 2023: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का उदय और अस्त होना बड़ी घटना मानी जाती है। कहा जाता है कि अस्त होने पर ग्रह प्रभावी नहीं रह जाते और उदय अवस्था में इनका प्रभाव बढ़ जाता है। इधर, बुद्धि, तर्क, व्यापार, गणित के कारक ग्रह बुध का इसी महीने की 15 तारीख को सुबह 4.28 बजे सिंह राशि में उदय होने जा रहा है।
इसका सभी राशियों पर सकारात्मक नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। लेकिन तीन राशियां ऐसी हैं जिन्हें हर क्षेत्र में लाभ मिलेगा और उनकी लॉटरी लग जाएगी तो आइये जानते हैं कि वे तीन राशियां कौन हैं जिनका बुध उदय से किस्मत का ताला खुलने वाला है। जिसके कारण इन सभी राशियों को सभी क्षेत्रों में लाभ मिलेगा और जीवन में आ रही समस्याएं दूर होंगी।
मेष राशि
ज्योतिषियों के अनुसार सिंह राशि में बुध उदय का मेष राशि के जातकों को अच्छा रिजल्ट मिलेगा। बुध उदय से इन लोगों को कई क्षेत्रों से खुशखबरी मिल सकती है। बुध ग्रह की स्थिति में बदलाव के प्रभाव से मेष राशि वालों को इस समय आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। साथ ही कार्यक्षेत्र में परिश्रम का अच्छा फल मिलेगा। बुध उदय की अवधि में मेष राशि वालों का व्यापारिक क्षेत्र उनके अनुकूल रहेगा, जिससे आर्थिक समस्याएं दूर होंगी। इस समय मेष राशि वालों के कोर्ट-कचहरी के मामले भी उनके पक्ष में आ सकते हैं। इस समय संतान पक्ष से भी शुभ समाचार मिलेगा।
मिथुन राशि
बुध ग्रह के उदय से मिथुन राशि के जातकों को भी अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। बुध ग्रह उदय से मिथुन राशि के जातकों के साहस और पराक्रम में बढ़ोतरी होगी। साथ ही इन्हें कार्यक्षेत्र में भी उन्नति मिलेगी। इस दौरान मिथुन राशि के जातक चल-अचल संपत्ति की खरीदारी भी कर सकते हैं, जिससे भविष्य में इन्हें लाभ मिलेगा। इसके साथ ही पैतृक संपत्ति भी मिल सकती है। बुध उदय के प्रभाव से मिथुन राशि के जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें सफलता मिलेगी।
सिंह राशि
ज्योतिषियों के अनुसार सिंह राशि में ही बुध उदय हो रहा है, इस कारण सिंह राशि के जातकों को बुध ग्रह के उदय से खूब लाभ होगा। इस अवधि में सिंह राशि के जातकों को पैतृक संपत्ति संबंधित लाभ प्राप्त हो सकता है। साथ ही इस अवधि में सिंह राशि वालों की मेहनत उसे जीवन में सफलता दिलाएगी। इस दौरान जातक को आर्थिक क्षेत्र में भी लाभ प्राप्त होगा। साथ ही व्यक्तित्व निखरेगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा।
Updated on:
03 Sept 2023 05:42 pm
Published on:
03 Sept 2023 05:40 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
