10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weekly Tarot Rashifal (12-18 April 2026): मेष, मिथुन और कन्या की चमकेगी किस्मत, वृषभ-सिंह रहें सतर्क, जानें मेष से कन्या तक पूरा भविष्यफल

Weekly Tarot Rashifal (12-18 April 2026): इस सप्ताह ग्रहों और टैरो संकेतों का मिला-जुला प्रभाव देखने को मिलेगा। कुछ राशियों के लिए यह समय तरक्की और अवसर लेकर आएगा, वहीं कुछ को सावधानी और संतुलन बनाए रखने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं मेष से कन्या तक का पूरा हाल।

2 min read
Google source verification

भारत

image

MEGHA ROY

Apr 10, 2026

Tarot Card Reading Weekly,April Weekly Rashifal 2026,

जानें इस हफ्ते किस राशि की चमकेगी किस्मत|Freepik

Weekly Tarot Rashifal (12-18 April 2026): टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा के अनुसार 12 से 18 अप्रैल 2026 का सप्ताह मेष से कन्या राशि वालों के जीवन में कई अहम बदलाव लेकर आ सकता है। ग्रहों की बदलती चाल इस दौरान कुछ राशियों के लिए तरक्की और लाभ के नए रास्ते खोलेगी, तो कुछ को सावधानी बरतने की जरूरत होगी। मंगल भवन के साप्ताहिक राशिफल में आचार्य अंकुश के अनुसार इस सप्ताह करियर, धन और स्वास्थ्य से जुड़े कई उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि आपकी राशि के सितारे क्या संकेत दे रहे हैं। ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा के अनुसार, आइए जानते हैं इस सप्ताह का पूरा टैरो राशिफल और आपके लिए खास उपाय।

मेष साप्ताहिक टैरो राशिफल (Aries Weekly Tarot Card Readings)

इस हफ्ते आपके लिए नए अवसरों के द्वार खुल सकते हैं। आर्थिक लाभ के संकेत हैं, इसलिए सोच-समझकर जोखिम लेना फायदेमंद रहेगा। हालांकि, आप अपने लक्ष्यों को लेकर थोड़ा ढीले पड़ सकते हैं और इस पर ध्यान देना जरूरी है। जीवनसाथी का सहयोग मनोबल बढ़ाएगा और घर का माहौल भी खुशनुमा रहेगा।

वृषभ साप्ताहिक टैरो राशिफल (Taurus Weekly Tarot Card Readings)

यह सप्ताह आपको थोड़ा सतर्क रहने का संकेत दे रहा है। खासकर सेहत के मामले में लापरवाही भारी पड़ सकती है साथ ही पेट से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। बाहर का खाना अवॉइड करें। रिश्तों में हल्की नोकझोंक हो सकती है, लेकिन समझदारी से संभाल लेंगे। छात्रों को इस समय मेहनत दोगुनी करनी होगी।

मिथुन साप्ताहिक टैरो राशिफल (Gemini Weekly Tarot Card Readings)

आपके लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। रिश्तों में ध्यान देने की जरूरत है और पार्टनर को आपका समय और समझ दोनों चाहिए। छोटी-छोटी बातों पर बहस से बचें। पढ़ाई और करियर के क्षेत्र में अच्छी प्रगति के संकेत हैं। व्यापार में भी नए मौके मिल सकते हैं।

कर्क साप्ताहिक टैरो राशिफल (Cancer Weekly Tarot Card Readings)

यह सप्ताह आपके लिए सकारात्मक ऊर्जा लेकर आया है। समाज में आपकी सक्रियता और योगदान बढ़ेगा, जिससे मान-सम्मान मिलेगा। दोस्तों और सहयोगियों के साथ संबंध मजबूत होंगे। हालांकि, प्रेम संबंधों में थोड़ी दूरी महसूस हो सकती है इसलिए जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला लेने से बचें।

सिंह साप्ताहिक टैरो राशिफल (Leo Weekly Tarot Card Readings)

आपको इस सप्ताह अपने स्वास्थ्य को लेकर खास सतर्क रहना होगा। छोटी समस्या को भी नजरअंदाज न करें। काम योजनानुसार नहीं चल पाएंगे, जिससे थोड़ा तनाव हो सकता है। लेकिन जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उनके लिए अच्छे अवसर सामने आ सकते हैं लेकिन हिम्मत बनाए रखें।

कन्या साप्ताहिक टैरो राशिफल (Virgo Weekly Tarot Card Readings)

यह सप्ताह आपके लिए काफी शानदार रहने वाला है। आपकी रचनात्मकता और व्यक्तित्व लोगों को प्रभावित करेगा। परिवार से पूरा सहयोग मिलेगा और घर में खुशियों का माहौल रहेगा। करियर और निजी जीवन दोनों में संतुलन बना रहेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

बड़ी खबरें

View All

राशिफल

धर्म/ज्योतिष

ट्रेंडिंग