
Budh Uday in May 2023 will auspicious Impact on these zodiac sign: जिस तरह ग्रह गोचर यानी ग्रहों का राशि परिवर्तन सम्पूर्ण मानव जाति को प्रभावित करता है, ठीक उसी तरह ग्रहों की चाल जो कभी मार्गी रहती है, तो कभी वक्री होती है। वहीं ग्रह का उदय होना तथा अस्त होना भी मानव जीवन को किसी न किसी रूप में शुभ या अशुभ तरीके से प्रभावित करता है। मई के इस महीने में बुध ग्रह भी उदय होने जा रहे हैं। वे फिलहाल मेष राशि में हैं और अस्त अवस्था में हैं। वे 14 मई 2023 को मेष राशि में रहकर ही अपनी उदित अवस्था में आएंगे। भोपाल के ज्योतिषाचार्य पं. जगदीश शर्मा के मुताबिक ज्योतिष शास्त्र में बुध का अस्त होना शुभ नहीं माना जाता। वहीं बुध यदि उदित अवस्था में यह शुभ परिणाम देते हैं। चूंकि इस बार बुध देव मेष राशि में उदय होंगे, तो कुछ राशियों के लिए किस्मत चमकाएंगे। इन्हें अपनी बुद्धि और ज्ञान के बल पर कॅरियर और नौकरी में लाभ दिलाएंगे। यह लाभ इनकी आय बढ़ाने वाला तथा सामाजिक मान-सम्मान दिलाने वाला साबित होगा।
बुध के उदय होने से इन राशियों का होगा भाग्योदय
मेष
मेष राशि के लोगों के लिए बुध का उदय होना शुभ फलदायी रहेगा। बुध के उदय होते ही मेष राशि के लोग आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। इनके व्यक्तित्व में निखार आएगा। इनका दांपत्य जीवन शुभ रहेगा। बिजनेस करने वाले लोगों के लिए यह समय बेहद शुभ है। बुध के उदय रहने की अवधि में आपके नए संपर्क बनेंगे, जो आपको भविष्य में बड़ा लाभ देने वाले साबित होंगे। सेहत में सुधार के योग बनेंगे। आपकी आय में वृद्धि होगी। इस अवधि में आपकी पदोन्नति की संभावना है।
कर्क
कर्क राशि के लोगों के लिए बुध का उदित अवस्था में आना बेहद अनुकूल समय रहने वाला है। इन्हें करियर में उन्नति मिलेगी। बिजनेस करने वालों के लिए लाभ के योग बनेंगे। धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। आपका अटका हुआ धन इस अवधि में वापस मिलेगा। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।
सिंह
सिंह राशि के लोगों के लिए बुध का उदय होना भाग्य का साथ दिलाने वाला रहेगा। आपको अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। इस अवधि में आप कोई मांगलिक कार्य करवा सकते हैं। आपका पद और मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी यात्रा पर जाने के योग बन सकते हैं। कुल मिलाकर यह समय आपके लिए बहुत शुभ रहने वाला है।
Updated on:
04 May 2023 06:44 pm
Published on:
04 May 2023 03:59 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
