Chaitra Navratri 2025 चैत्र नवरात्रि 30 मार्च 2025 से प्रारंभ होंगे। नवरात्रि में माता की सवारी का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि माता की सवारी के अनुसार ही आने वाले दिन में फल मिलता है। ज्योतिषाचार्य पं. राजेंद्र शास्त्री के अनुसार चैत्र नवरात्रि 2025 का आरंभ रविवार से हो रहा है। इस साल मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आएंगी। मां दुर्गा का हाथी पर सवार होकर आना बहुत ही शुभ संकेत माना जाता है।
Chaitra Navratri 2025