22 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सूर्य ग्रहण पर इन चार ग्रहों की युति, दिवाली से पहले अचानक धन लाभ का याेग!

- इन 4 राशियों के जातकाें काे मिलेगा लाभ- सूर्य सहित केतु, शुक्र और चंद्रमा एक ही घर में

3 min read
Google source verification

image

Deepesh Tiwari

Oct 22, 2022

grah_yuti_on_surya_grahan.png

इस दीपावली पर दिवाली के ठीक अगले दिन सूयर्ग्रहण लगने जा रहा है। ऐसे में नरकचतुर्दशी के दिन ही यानि 24 अक्टूबर को दिवाली का त्यौहार भी पड़ रहा है। इसके बाद मंगलवार 25 अक्टूबर 2022 को तुला राशि में सूर्य ग्रहण रहेगा, जिसके कारण गोवर्धन पूजा भी इसके अगले दिन यानि बुधवार 26 अक्टूबर 2022 को की जाएगी।

ज्योतिष के जानकार पंडित एके शुक्ला के अनुसार इस सूर्य ग्रहण के दौरान तुला राशि में चार ग्रहों की युति होगी। जिनमें सूर्य के साथ केतु, शुक्र और चंद्रमा शामिल होंगे। एक ओर जहां कोई भी ग्रहण ज्योतिष में शुभ नहीं माना जाता लेकिन यह सूर्य ग्रहण कुछ राशि के जातकोंं के लिए सुखद और फायदेमंद हो सकता है। तो चलिए जानते है कि वे कौन सी राशियां हैं जो इस दौरान लाभांवित होंगी...

सूर्य ग्रहण का शुभ प्रभाव : कर्क राशि पर
आपसें चतुर्थ भाव यानि सुख व माता के भाव में सूर्य ग्रहण होगा। जिसके चलते आपके काम सफल होने के साथ ही इस दौश्रान आपकी रुकी हुई योजनाएं भी फिर से शुरू होने की संभावनाएं हैं, इसके अलावा आपकी करियर के क्षेत्र में प्रगति भी संभव है। इस समय आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आर्थिक पक्ष के मामले में आपमें से कुछ लोग खुद को मजबूत करने में सफल होंगे। वाहन, जमीन, भवन को खरीदने की योजना बना रहे आपकी राशि के जातक इस दौरान कोई अंतिम निर्णय ले सकते हैं। वहीं चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े जातक इस अवधि में अपने काम को नई पहचान दिला सकते है। इस दौरान आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिलने की भी संभावना है।

Must Read- ग्रहण दे रहे महाभारत काल जैसे अशुभ संकेत, जानें किस राशि पर क्या होगा असर

सूर्य ग्रहण का शुभ प्रभाव : सिंह राशि पर
सूर्य ग्रहण आपकी राशि से तीसरे भाव यानि पराक्रम व छोटे भाई-बहनों का भाव में होगा, जिसके चलते आपका आत्मविश्वास थोड़ा कमजोर हो सकता है। लेकिन इस दौरान आपको ग्रहों की स्थिति आर्थिक लाभ प्रदान कर सकतीं हैं। इस समय कहीं से पुराना अटका हुआ धन वापस मिलने की संभावना के बीच नौकरीपेशा लोगों की आय में भी वृद्धि होने की उम्मीद है। पारिवारिक जीवन में छोटे भाई-बहनों से भी लाभ मिल सकता है। आपके दृष्टिकोण में इस दौरान एक अच्छा बदलाव भी देखने को मिल सकता हैं, ऐसे में आप जिन कार्यों को लेकर भ्रमित थे उनमें आपको सफल होने में मदद मिल सकती है। इस राशि के जातकों को इस दौरान सरकारी क्षेत्र से भी लाभ मिलने की उम्मीद है।

सूर्य ग्रहण का शुभ प्रभाव : धनु राशि पर
यह समय धनु राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहने की उम्मीद है। इस दौरान कई स्रोतों से आपको वित्तीय लाभ मिलने की संभावना है। वहीं प्रतियोगी परीक्षाओं में हिस्सा लेने वाले इस राशि के जातकों को सफलता मिलने की संभावना है। अपना काम कमियों को हटाने पर लगने से आप आगे बढ़ सकते है। आप न केवल खुद को ही एक बेहतर स्थिति में ला सकते हैं, बल्कि अपने करीबी लोगों का भी आप सही तरीके से मार्गदर्शन कर सकते हैं। इस समय नए लोगों से दोस्ती संभव है। इस समय आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने के साथ ही पुराने रोगों से पीड़ित लोगों को राहत मिल सकती है। पूर्व में निवेश करने वालों को इस समय आर्थिक लाभ मिल सकता है।

सूर्य ग्रहण का शुभ प्रभाव : मीन राशि पर
सूर्य ग्रहण का मीन राशि के जातकों पर मिलाजुला रहेगा। इस दौरान आपको लाभ तो मिल सकता है, लेकिन शत्रुओं को लेकर खास सतर्कता भी रखनी होगी। आपका काम बिगाड़ने की इस समय आपके प्रतिद्वंदी कोशिश कर सकते हैं। इस दौरान उचित योजना के साथ आगे बढ़ना आपके लिए अच्छा रहेगा। रहस्यमय विषयों का अध्ययन करने वाले इस राशि के छात्रों को इस समय सफलता मिल सकती है। मीन के जातकों को इस समयअपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा, उचित होगा कि बाहर का तला-भुना खाने से बचें। आपकी दृढ़ता ही आपके लिए उन्नति के मार्ग खोलेगी।