
Dhanteras Festival 13 November 2020
नई दिल्ली। अब दीपावली नजदीक आ रही है। और इस त्यौहार के आने से पहले धनतेरस की तैयारी में लोग जुट चुके है बाजार धनतेरस में ली जाने वाली वस्तुओं से सज चुका है। धनतेरस से ही हर घऱ में मां लक्ष्मी की पूजा (Goddess Laxmi Puja) आरंभ हो जाती है। और सी पूजा को करने से मां देवी का फल भक्तो को तुंरत ही मिलने लगता है। यदि आप भी मां लक्ष्मी को इस धनतेरस पर प्रसन्न करना चाहते है तो अपनाए ये तरीके जिससे आप धन की समस्या से हमेशा के लिए मुक्ति पा सकते हैं तो चलिए जानते हैं धनतेरस के अचूक उपाय।
धनतेरस के उपाय (Dhanteras Ke Upay)
1.धनतेरस के दिन पूजा करने के दौरान के दिन मां लक्ष्मी के चरणों में कौड़िया अवश्य रखें।ऐसा करने से आपके घर में कभी भी धन की कोई कमीं नही होगी।
2.आपको स दिन अपने घर पर मां लक्ष्मी जी की ऐसी तस्वीर को लगाना चाहिए जिसमें मां लक्ष्मी बैठी हुईं हो और दो हाथ सूंड उठाए नजर आ रहे हों। ऐसा करने पर हमेशा तिजोरी में मां लक्ष्मी का वास होता है।
3.धनतेरस के दिन भगवान कुबेर की पूजा की जाती है और उनकी दिशा उत्तर दिशा मानी जाती है। इसलिए आज के दिन नकदी उत्तर दिशा में ही रखें। ऐसा करने से आपको धनलाभ होगा। 4.इस दिन आपको मां लक्ष्मी के यंत्र को स्थापित करना चाहिए और दिवाली के दिन भी इसी यंत्र की पूजा करना चाहिए। इसके बाद भी इसका पूजन हमेशा करते रहें। ऐसा करने से आपको मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होगी।
5.यदि आप हमेशा बीमार रहते है तो धनतेरस के दिन अन्न का दान अवश्य करें।ऐसा करने से आपकी स्वास्थय संबंधी समस्या जल्द ही समाप्त हो जाएगी।
6.अगर आप कर्ज की समस्याओं से घिरे हुए हैं तो आप धनतेरस पर पीले वस्त्रों का दान अवश्य करें। क्योंकि धनतेरस पर वस्त्रों का दान महादान माना जाता है।
7.धनतेरस के दिन शाम के समय एक तेल का दीपक जलाएं और उसमें 13 कौड़ियां रखकर मां लक्ष्मी और कुबेर भगवान की पूजा अवश्य करें और दीपक बुझने के बाद उन कौड़ियों को घर के सभी कोनों में गाढ़ दें। ऐसा करने से आपको कभी भी धन की कोई कमीं नही होगी।
8.यदि आपको अकाल मृत्यु का भय रहता है तो आप आज के दिन दक्षिण दिशा में यम का दीपक अवश्य जलाएं।
9.यदि आपको अपने शत्रुओं का डर हमेशा बना रहता है तो धनतेरस के दिन हनुमान जी के सामने चमेली के तेल का दीपक अवश्य जलाएं।
10.धनतेरस के दिन अपने घर पर कुबेर यंत्र अवश्य लांए और लाल कपड़े में इसे रखकर इसकी पूजा करें और इसे अपनी दुकान,फैक्ट्री या फिर तिजोरी में अवश्य रखें। ऐसा करने से आप धन की बचत कर पाएंगे।
Published on:
30 Oct 2020 11:07 am
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
