5 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jyotish- आपको भी परेशान कर रहा है कोई ग्रह तो ऐसे करें इसे शांत

- जानें 9 ग्रहों से संबंधित दान, जो आपको बना देंगे धनवान- साथ ही जानें दान का साप्ताहिक दिन यानि वार

3 min read
Google source verification

image

Deepesh Tiwari

Aug 21, 2023

astro_planets_will_not_hit_you.jpg

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर व्यक्ति (जातक) को उसके जन्म के समय मौजूद ग्रहों की स्थिति लगातार प्रभावित करती है। ऐसे में जहां कुछ ग्रह मजबूत होने के चलते जातक को लाभ देते हैं, तो वहीं कुछ ग्रह कमजोर या नीच के होने के चलते नुकसान का कारण बनते हैं। इसके अलावा ग्रहों की दूसरे ग्रहों पर दृष्टि भी कई तरह का असर प्रदान करती है। ऐसे में किसी ग्रह से परेशान जातकों को कष्टकारी ग्रहों से निदान के लिए ही ज्योतिष में कई तरह के उपचार भी बताए गए हैं। इनमें जहां एक ओर पूजा या रत् न से इन कष्टकारक ग्रहों को शांत किया जाता है तो वहीं कमजोर ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव को कम करने के लिए इन ग्रहों से संबंधित वस्तुओं के दान के बारे में बताया गया है।

ऐसे में ज्योतिर्विदा आभरण ग्रन्थ में कहा गया है कि...
खगेरिता साधुफलं जनेन , तदर्चया यत्तदितं वरेण्यम्।
सदौषधिस्नान विधानहोमा , पवर्जनेभ्योऽभ्युदयाय वा स्यात् ।।

यानि - ग्रहों के अशुभ फल को, शान्ति ग्रह पूजा, औषधि- स्नान, हवन और ग्रह से सम्बंधित वस्तुओं को दान करने से मनुष्य का उत्थान होता है ।

ऐसे समझें नवग्रहों की दान सामग्री-

1. ग्रहों के राजा सूर्य देव की दान सामग्री: सूर्य की शान्ति के लिए- गुड, ताम्र पात्र, कमलगट्टा , माणिक्य रत्न, गेंहू , केसर, लाल पीले रंग से मिश्रित वस्त्र, जेठीमधु, बछडे वाली गाय, खस, इलायची व लाल कमल के दान को प्रमुख माना गया है।

2. ग्रहों के मंत्री चंद्र देव की दान सामग्री: चन्द्रमा की अनुकूलता के लिए- दूध से बने पदार्थ , मोती, सफेद वस्त्र , चांदी की वस्तुएं , शंख, सफेद चन्दन, घी, दुग्ध व दही का दान प्रमुख माना गया है ।

3. देव सेनापति मंगल की दान सामग्री: मंगल ग्रह की शांति के लिए- लाल वस्त्र ,कनेर पुष्प, मसूर की दाल, लाल रंग का नंदी, ताम्र पात्र, गुड, लाल पुष्प, भोजन दान, मूंगा रत्न, गेंहू व रक्त चंदन का दान विशेष माना गया है ।

4. ग्रहों के राजकुमार बुध की दान सामग्री: बुध की अशुभता को कम करने के लिए- गाय को हरा चारा, हरे रंग की वस्तुएं, हरे रंग के फल, पन्ना रत्न, हरी मूंग, कांस्य धातु के पात्र, पुष्प व पक्षियों को दाना पानी दान करने को खास माना गया है ।

5. देवताओं के गुरु देवगुरु बृहस्पति की दान सामग्री: देव ग्रहों के गुरु यानि देवगुरु बृहस्पति ग्रह की शान्ति के लिए- पीले रंग के वस्त्र, पुखराज रत्न,पीले रंग की धातु , हल्दी, पीले पुष्प , चने की दाल, मीठा या कोई पीले अनाज का दान अति विशेष माना गया है।

6. दैत्यगुरु शुक्रकी दान सामग्री: दैत्यगुरु शुक्र की अशुभता में कमी लाने के लिए- श्वेत वस्त्र, चावल, हीरा रत्न,स्फटिक, मिश्री, सफेद अश्व, बछडे वाली सफेद गाय, श्रंगार सामग्री , शर्करा या कपूर का दान खास होता है।

7. न्याय के देवता शनिदेव की दान सामग्री: न्याय के देव शनि की अशुभता को कम करने के लिए- काले रंग के वस्त्र, सरसों का तेल, लोहा, काले तिल, जूता, कम्बल, छाता, जटा वाला नारियल, काले रंग की गाय या नीलम रत्न का दान करना उचित माना गया है।

8. राहु की दान सामग्री: राहु के दोष को दूर या कम करने के लिए- नीले या काले रंग के वस्त्र, तलवार, तिल से बने खाद्य पदार्थ, गोमेद रत्न या काली भेड़ का दान श्रेष्ठ माना जाता है।

9. केतु की दान सामग्री: केतु के दोष को दूर करने के लिए- ऊनी वस्त्र, लहसुनिया रत्न, कम्बल, तेल युक्त पकवान या बकरी का दान श्रेयस्कर माना गया है।

ध्यान रहे नवग्रहों की शांति के लिए बताए गए इन दानों को किसी ज्योतिष के जानकार के द्वारा सलाह दिए जाने के बाद ही विधि पूर्वक किया जाना चाहिए।

यह भी याद रखें-
इसके अलावा इस बात का भी खास ध्यान रहे कि जिस ग्रह की शांति के लिए दान किया जा रहा है उसी ग्रह के निश्चित वार को ही ये दान करें। इसके तहत सूर्य का दान रविवार के दिन, चन्द्र का सोमवार के दिन, मंगल का दान मंगलवार के दिन, बुध का दान बुधवार के दिन, गुरु का दान गुरुवार के दिन आदि माना जाता है कि एक निश्चित दिन दान करने से जल्दी लाभ की प्राप्ति होती है।