21 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

epaper_icon

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

हमारे भूत और भविष्य का संकेत देते हैं हमारे सपने

रात को सोते समय दिखाई देने वाले सपनों का हमारे भूत और भविष्य से गहरा संबंध होता है। सपनों में दिखाई देने वाले विशेष प्रकार के दृश्य किसी विशेष संदेश से जुड़े होते हैं। स्वप्न हमारे ही जीवन की घटनाओं व हमारे विचारों का प्रतिबिंब होते हैं।
2 min read
Google source verification

image

Shobha Bhoj

Dec 18, 2021

हमारे भूत और भविष्य का संकेत देते हैं हमारे सपने

Dreams represents our past and future. Photo Credit: thriveglobal.com

हरेक व्यक्ति सपने देखता है। परंतु रात में देखे जाने वाले ये सपने निरर्थक नही होते। हिंदू धर्म की मान्यता के अनुसार व्यक्ति जिन सपनों को रात में देखता है वह उसके भूत व भविष्य से किसी ना किसी तरह का संबंध रखते हैं। स्वप्न शास्त्र में हरेक सपने का अर्थ व संदेश बताया गया है। साथ ही यह भी कि किसी भी बुरे प्रकार के सपनों के प्रभाव को कम करन के लिए व्यक्ति को क्या उपाय करने चाहिए।

कई बार हमारी सुबह किसी सुखद सपने के टूटने से होती है जिसके टूटने पर हम दुखी हो जाते हैं तो कुछ बुरे सपने भी हमें नींद से जगा देते हैं। इस प्रकार के सपनों से हम बुरी तरह से डर जाते हैं। परंतु किन सपनों को अच्छा माना जाए और किन्हें बुरा! स्वप्न शास्त्र में इन सवालों के जवाब छुपे हैं।

रात में बाढ़ समुद्र या सूर्यास्त होते देखना अशुभ घटना का संकेत हो सकता है। माना जाता है कि यदि कोई समुद्र को देखता है तो उसे अपनी वाणी पर संयम बरतना चाहिए क्योंकि समुद्र का दिखाई देना किसी प्रकार के वाद-विवाद होने की ओर संकेत करता है। वहीं रात में स्वयं को घोड़े से गिरते हुए देखना, बिल्ली देखना, सूखे जंगल देखना व्यापार व करियर के लिहाज से अच्छा नही है।

अशुभ सपनों के प्रभाव से बचाएगा महामृत्युंजय का जाप
अप्रिय सपनों से खराब हुई सुबह को भगवान शिवजी की पूजा से ठीक किया जा सकता है। शिव का पूजन व अभिषेक करने से कुस्वप्न का प्रभाव कम किया जा सकता है। महामृत्युंजय व दुर्गासप्तशती के पाठ करना भी सकारात्मक वातावरण तैयार करता है व इस प्रकार की नकारात्मक उर्जा के प्रभाव को कम करता है। यह एक वैज्ञानिक प्रकिया है।

शुभ घटनाओं का संदेश भी लाते हैं कुछ स्वप्न

यदि कल रात आपने सपनों में गाय या मछली को देखा हो तो यकीन मानिए आपको शीघ्र ही कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। गाय का दिखाई देना सम्पति और व्यापार में लाभ की ओर इशारा करता है। मछली का दिखाई देना धन प्राप्ति का संकेत है। शेर का सपनें में आना आपके विजय का समाचार दे रहा है वहीं नेवले की तस्वीर शत्रु भय से मुक्ति का संदेश देती है।