21 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

epaper_icon

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

Famous Food of Cities: लखनऊ, कोलकाता, अमृतसर, जयपुर, इंदौर जाएं तो इनका स्वाद जरूर लीजिए

Best Food Cities In India: अगर आप घूमने के साथ साथ खाने के भी शौकीन हैं, तो यहां बताए गए खाने और घूमने के लिए फेमस 5 शहरों में से किसी एक शहर का ट्रिप प्लान कर सकते हैं।
2 min read
Google source verification
India Food Travel, Best Local Food In India

5 Famous Food Cities (representative image) image credit chatgpt

5 Famous Food Cities In India: भारत में कई ऐसे शहर हैं जो अपनी खूबसूरत जगहों के साथ साथ अपने खास स्वाद के लिए भी पहचाने जाते हैं। आज की स्टोरी में हम ऐसे ही 5 फेमस शहरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप घूमने के साथ साथ वहां के मशहूर खाने का मजा भी ले सकते हैं। अगर आप इस मानसून सीजन में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इन जगहों को अपनी ट्रैवल लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

लखनऊ

लखनऊ का नाम आते ही यहां की तहजीब के साथ साथ स्वादिष्ट खाने की याद आती है। यहां मिलने वाले कबाब और बिरयानी देश ही नहीं विदेशों में भी काफी पसंद किए जाते हैं। यहां आप गलौटी कबाब, कुलचा निहारी और बिरयानी जैसे कई स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद उठा सकते हैं। इसके अलावा अगर आपको मीठा पसंद है तो लखनऊ की फेमस मक्खन मलाई जैसी पारंपरिक मिठाइयों का स्वाद भी चख सकते हैं।

खाने के साथ ही घूमने के लिए आप यहां बड़ा इमामबाड़ा, रूमी दरवाजा, छोटा इमामबाड़ा और अंबेडकर मेमोरियल पार्क जा सकते हैं। वहीं शॉपिंग के लिए हजरतगंज, अमीनाबाद और चौक जा सकते हैं।

अमृतसर

अगर आप पंजाबी खाने का असली स्वाद लेना चाहते हैं तो आपको अमृतसर जाना चाहिए। यहां का अमृतसरी कुलचा, छोले, लस्सी और तंदूरी व्यंजन लोगों को काफी पसंद आते हैं। अमृतसर में खाने के साथ आप घूमने के लिए स्वर्ण मंदिर, जलियांवाला बाग, वाघा बॉर्डर और विभाजन संग्रहालय जैसी जगहों पर जा सकते हैं। यहां आपको पंजाब की संस्कृति और इतिहास को करीब से जानने का मौका मिलेगा।

जयपुर

राजस्थान की राजधानी जयपुर सिर्फ अपने किले और महलों के लिए ही नहीं बल्कि अपने पारंपरिक खाने के लिए भी मशहूर है। यहां दाल बाटी चूरमा, गट्टे की सब्जी, केर सांगरी, प्याज कचौरी और मिर्ची बड़ा जैसे व्यंजन काफी पसंद किए जाते हैं।

वहीं मीठे में जयपुर का फेमस घेवर लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। अगर आप जयपुर घूमने जाएं तो यहां की शाही विरासत के साथ साथ राजस्थानी खाने का स्वाद चखना न भूलें।

इंदौर

मध्य प्रदेश का इंदौर अपने शानदार स्ट्रीट फूड के लिए देशभर में जाना जाता है। यहां आप दिन की शुरुआत पोहा जलेबी से करने के बाद साबूदाना खिचड़ी, दही बड़े और तरह तरह की चाट जैसी कई चीजों का आनंद उठा सकते हैं। खाने के अलावा यहां घूमने के लिए 200 साल पुराना राजवाड़ा पैलेस, लालबाग पैलेस और खजराना गणेश मंदिर जैसी कई जगहें भी हैं।

कोलकाता

कोलकाता का खाना यहां की संस्कृति की तरह ही खास और अलग पहचान रखता है। यहां का काठी रोल, मुगलई पराठा, फिश करी और झालमुड़ी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। वहीं मीठे के शौकीन लोग रसगुल्ला, संदेश और मिष्टी दोई जैसी चीजें ट्राई कर सकते हैं। घूमने के लिए आप विक्टोरिया मेमोरियल, हावड़ा ब्रिज, दक्षिणेश्वर काली मंदिर और पार्क स्ट्रीट जा सकते हैं।