21 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

epaper_icon

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

Cleaning Tips: ब्लेंडर जार को सिर्फ धोना काफी नहीं, जानें डीप क्लीन करने का सही तरीका, बदबू और गंदगी होगी दूर 

How To Clean Blender Jar: ब्लेंडर जार को पानी या डिशवॉश से धोना सिर्फ काफी नहीं होता। इसे सही से साफ करना भी जरूरी होता है। आइए जानते हैं इसे सही से कैसे साफ कर सकते हैं।
2 min read
Google source verification
Blender Jar Deep Cleaning, Mixer Jar Cleaning Tips

Cleaning Tips/image credit instagram/meeneshmangla and facebook/pbhadouria

Blender Jar Cleaning Tips: ज्यादातर लोग ब्लेंडर जार साफ करने के लिए उसमें थोड़ा सा पानी और लिक्विड डिशवॉश डालकर उसे ब्लेंडर या मिक्सी में लगाकर चला देते हैं। वहीं कुछ लोग हाथ से ही जार को धोकर रख देते हैं। इससे जार ऊपर से तो साफ दिखने लगता है, लेकिन ब्लेड के नीचे और जार बेस में गंदगी और खाने के छोटे छोटे कण फंसे रह जाते हैं। यही गंदगी बाद में बदबू, बैक्टीरिया और फंगस की वजह बन सकती है। ऐसे में ब्लेंडर जार को सही तरीके से साफ करना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं इसे साफ कैसे करें।

जार के सभी पार्ट करें अलग

ब्लेंडर जार को साफ करने से पहले यह जांच लें कि जार खोल के अलग किया जा सकता है या नहीं। अगर जार खुल सकता है, तो ब्लेंडर जार, ढक्कन, ब्लेड असेंबली, रबर सील और जार बेस को अलग कर लें। कई लोगों को पता ही नहीं होता कि ज्यादातर ब्लेंडर जार का नीचे वाला हिस्सा भी खुल जाता है।

ब्रश की मदद से करें सफाई

सभी पार्ट अलग करने के बाद उन पर थोड़ा सा लिक्विड डिशवॉश लगाएं। अब एक छोटे ब्रश या डिशवॉश स्क्रब की मदद से हर हिस्से को अच्छी तरह साफ करें। खासकर ब्लेड के आसपास, जार बेस और रबर सील वाली जगह पर ज्यादा ध्यान दें, क्योंकि सबसे ज्यादा गंदगी यहीं जमा होती है।

ब्लेड असेंबली को सावधानी से करें साफ

ब्लेड बहुत तेज होते हैं, इसलिए इन्हें साफ करते समय हाथ लगाने की बजाय ब्रश का इस्तेमाल करें। इससे ब्लेड भी अच्छी तरह साफ हो जाएंगे और हाथ कटने का खतरा भी नहीं रहेगा।

सभी पार्ट को अच्छी तरह सुखाएं

सफाई के बाद सभी हिस्सों को साफ पानी से धो लें और पूरी तरह सूखने दें। अगर किसी पार्ट में नमी रह गई, तो वहां बैक्टीरिया और फंगस पनप सकते हैं। इसलिए जार को तभी दोबारा जोड़ें, जब उसके सभी हिस्से पूरी तरह सूख जाएं।

नोट: अगर आपका ब्लेंडर जार खुलता नहीं है, तो उसे साफ करने के लिए जार में कुछ आइस क्यूब और थोड़ा सा लिक्विड डिशवॉश डालकर ब्लेंडर चला दें। इसके बाद मिश्रण को फेंक दें और जार को साफ पानी से धो लें। इससे जार अच्छी तरह साफ हो जाएगा।