30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादी में आने वाली समस्याओं को दूर करने के सरल उपाय

क्या आपके या आपके किसी अपने के विवाह में भी आ रही हैं अड़चनें
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 11 Jul 2023, 4:37 PM IST

shadi_upay-1.jpg

,,

सही समय पर किसी भी लडके या लडकी की शादी का होना सौभाग्य माना जाता है। ऐसे में हर माता-पिता का ख्वाब होता है कि उनके बच्चों की समय पर शादी जाए, परंतु यह सौभाग्य हर किसी का होता। जिसके चलते जहां कुछ लोगों के विवाह में चाहे-अनचाहे लगातार अड़चने आती रहती हैं तो वहीं कुछ लोगों की तो शादी तय होने के बाद भी टूट जाने के चलते नहीं हो पाती। ऐसे मे यादि आपके भी किसी अपने के साथ ये स्थिति देखने को मिल रही है, यानि उम्र बीतने के बावजूद उसका विवाह संभव नहीं हो पा रहा है, तो ऐसे में विवाह को लेकर आ रही समस्त बाधाओं को हटाने और जल्द से जल्द विवाह के योग के लिए ऐसे उपायों को अपनाना चाहिए, जिससे उसकी तुरंत शादी हो जाए।

इस संबंध में ज्योतिष के जानकारों का मानना है कि वैसे तो शादी को लेकर अनेक उपाय है, लेकिन इनमें से कुछ कठिन तो कुछ काफी लंबे समय के होते हैं। ऐसे में दो विशेष सरल उपाय हैं जिनके संबंध में मान्यता है कि इन्हें अपनाने से चमत्कारिक रूप से ही चट मंगनी और पट शादी की स्थिति बन जाती है। इनमें से पहला उपाय जहां सावन का है, तो वहीं दूसरा उपाय गुरुवार से जुडा है-

पहला उपाय- सावन के महीने के उपाय जो विवाह में आने वाली बाधाओं को दूर करते हैं-
इस उपाय के तहत सावन के हर सोमवार के दिन भगवान शिव और माता पार्वती जी के सामने कच्चे दूध और जल को मिलाकर उसमें मिश्री डालने के पश्चात भगवान शिव और माता पार्वती का सवा से गठबंधन करके उनसे अपने जल्द से जल्द अपने विवाह की मनोकामना बोलें इसके बाद के बाद भगवान शिव और माता पार्वती का अभिषेक करें, इस दौरान भगवान शिव को पीले चंदन से ओम लिखे हुए 11 बेलपत्र अर्पित करें साथ ही जल्द शीघ्र विवाह के लिए आशीर्वाद मांगें।

दूसरा उपाय- गुरुवार से शुरु होने वाला ये उपाय भी दूर करता है विवाह में आने वाली बाधाएं
इस उपाय के तहत बृहस्पतिवार यानि गुरुवार के दिन ब्रह्रममुहूर्त में नित्यकर्म के पश्चात नहाने के बाद पीले कपड़े पहन कर पूर्व की दिशा में एक चौकी लगाएं उस चौकी पर पीले रंग का कपड़ा रख लें। इसके बाद इस पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी जी की तस्वीर लगाकर उनके सामने चने की दाल की ढेरी बनाएं। और फिर उस ढेरी पर देसी घी का दीपक रख दें, अब एक पीले कपड़े में 7 हल्दी की गांठ विष्णु भगवान को अर्पित करें। साथ ही माता लक्ष्मी को श्रृंगार का सामान अर्पित करें।

इसके बाद से लगातार 43 दिन तक हल्दी की माला से अपने सभी देवताओं, स्थान देवी देवता और पितरों का नाम लेकर शादी की कामना मन में रखकर प्रतिदिन तीन माला मंत्र (ओम नमो नारायण:, ओम नमो भगवते वासुदेवाय नम:) के जाप का संकल्प लेकर मंत्र प्रारंभ करें साथ ही इस दौरान एक लोटे जल में एक चुटकी हल्दी डालकर उसे अपने पास रखना है वहीं तीन चुुटकी हल्दी लेकर विष्णु भगवान के चरणों में अर्पित करनी है साथ ही भगवान विष्णु को पीले फूल भी चढ़ाएं और बेसन के लड्डू का भोग भी लगाएं पूजा के वक्त इस मंत्र का पाठ करें- ओम नमो नारायण:, ओम नमो भगवते वासुदेवाय नम:।।