15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इन 5 चीजों का हाथ से गिरना माना जाता है अशुभ, आर्थिक तंगी का करना पड़ सकता है सामना

जानिए मान्यताओं अनुसार किन चीजों का हाथ से गिरना अशुभ माना जाता है।

2 min read
Google source verification
Astrology, jyotish shastra, religious beliefs, astro tips,

इन 5 चीजों का हाथ से गिरना माना जाता है अशुभ, आर्थिक तंगी का करना पड़ सकता है सामना

ज्योतिष शास्त्र अनुसार हमारे जीवन में कुछ घटनाएं ऐसी होती हैं जो हमें भविष्य के बारे में संकेत देती हैं। ये संकेत शुभ भी हो सकते हैं और अशुभ भी। अक्सर घर के बड़े-बुजुर्ग इन घटनाओं के बारे में बताते रहते हैं। जैसे आपने अमूमन सुना होगा कि दूध उबलना अच्छा नहीं माना जाता है। इसी तरह से नमक गिरना अशुभ होता है। जानिए मान्यताओं अनुसार और किन चीजों का हथेली से गिरना अशुभ संकेत होता है।

नमक: हाथ से अचानक से नमक छूटना अशुभ संकेत माना जाता है। ये घटना इस बात का संकेत देती है कि आने वाले समय में आपको धन हानि हो सकती है। या आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

दूध: हाथों से दूध का गिरना अशुभ संकेत है। ये घटना इस बात का संकेत देती है कि घर परिवार के सदस्यों में तनाव पैदा हो सकता है। ऐसे में वाद-विवाद से दूर रहने की कोशिश करनी चाहिए।

काली मिर्च: हाथों से काली मिर्च का गिरना भी अशुभ संकेत माना जाता है। ये घटना इस बात का संकेत देती है कि आपकी सेहत खराब हो सकती है या आपके किसी करीबी की भी सेहत बिहड़ सकती है।

अनाज गिरना: यदि हाथ से गेहूं या चावल गिर जाएं तो ये इस बात का संकेत है कि आपको धन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

तेल गिरना: यदि हाथ से तेल गिर जाता है तो ये अशुभ संकेत माना जाता है। तेल गिरने से आने वाले समय में विपदाओं का सामना करना पड़ सकता है।
यह भी पढे़ं: इन 5 चीजों को किसी की हथेली पर देना माना जाता है अशुभ, जा सकती है घर की बरकत

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)