20 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फेंगशुई- लाफिंग बुद्धा जो दूर करते हैं हर परेशानी!

- लाफिंग बुद्धा की क्या है खासियत

3 min read
Google source verification

image

Deepesh Tiwari

Jul 22, 2023

laughing_buddha-main.jpg

वास्तुशास्त्र का जितना महत्व भारतीय संस्कृति में है, तकरीबन चीनी सभ्यता में भी फेंगशई का उतना ही महत्व है। ऐसे में इन दिनों भारत में भी फेंगशुई से जुड़ी कई चीजें मिलने लगी हैं, वहीं कई लोगों का इसमें विश्वास भी है। फेंगशुई की इन्हीं चीजों में से एक लाफिंग बुद्धा भी है। चीनी सभ्यता में माना जाता है कि लाफिंग बुद्धा समृद्धि और खुशी प्रदान करते हैं। ऐसे में उपहार में लाफिंग बुद्धा देना शुभ माना जाता है। लोगों का मानना है कि लाफिंग बुद्धा की मूर्ति से घर की निगेटिविटी दूर होने के साथ ही घर में समृद्धि और खुशियां आती हैं।

चीनी मान्यताओं में महात्मा बुद्ध के कई शिष्यों में से एक जापान के होतेई को माना जाता है। उनके संबंध में मान्यता है कि होतेई को बौद्ध बनने के बाद आत्मज्ञान की प्राप्ति होने पर वह जोर-जोर से ठहाके लगाने लगे। फिर उन्होंने लोगों को हंसाना और सुखी रखना ही अपने जीवन का उद्देश्य बना लिया। जिसके बाद होतेई जिस जगह भी जाते वहां लोगों को हंसाते और लोग उनके साथ काफी खुश महसूस करत। उनके इस बर्ताव को देखने के बादे लोगों ने उन्हें लॉफिंग बुद्धा तक कहना शुरु कर दिया।

वहीं एक अन्य मान्यता के अनुसार चीन में लॉफिंग बुद्धा को चीनी देवता माना गया है। जिनका नाम पुताइ बताया जाता है, लोगो के अनुसार वे एक भिक्षुक तो थे, लेकिन उन्हें घुमना-फिरना व मौज-मस्ती अत्यधिक पसंद था। ऐसे में वह जिस किसी जगह पर जाते, वहां अपना बड़ा पेट और विशाल बदन दिखाकर लोगों को हंसाते। वह बच्चों में सेंटा क्लॉज की तरह ही बहुत लोकप्रिय हुए, जिसके बाद लोग इन्हें देवता की तरह मानते हुए इनकी मूर्तियां घर में लानेे लगे।

दूर होंगी परेशानियां-

1. फेंगशुई के अनुसार लाल गुलाब और डॉल्फिन से दांपत्य जीवन में खुशहाली आती है। बेडरूम में लाल रंग के गुलाब के फूल रखें। तस्वीर में डॉल्फिन डांस करती हुई होनी चाहिए।

2. फेंगशुई में लाफिंग बुद्धा का खास महत्त्व बताया गया है। वू लू धारण किए हुए लाफिंग बुद्धा पूर्व दिशा में रखें।

3. फेंगशुई मनी बाउल में क्रिस्टल, कांच के मोती और सिक्के रखें। घर में चैड़े पत्ते वाले पौधे रखने से पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है। दक्षिण-पूर्व कोने में ऐसे पत्तों वाले पौधे रखें।

4. फेंगशुई ऊंट घर में रखें। इससे आपकी तरक्की होगी। इसे अपने कार्यस्थल पर उत्तर-पश्चिम दिशा में ही स्थापित करें।

5. नीला हाथी लिविंग रूम के मुख्य द्वार के ऊपर बाहर की ओर मुंह करके रखें।

6. क्रिस्टल कमल फेंगशुई के हिसाब से भाग्य और धन को आकर्षित करता है। इसे दक्षिण-पश्चिम कोने में या फिर खिड़की के पास रखें। मैंडरिन डक का फेंगशुई में महत्त्व है। जापान, साउथ कोरिया और चीन में शादी के कार्ड्स पर इसकी तस्वीर लगाई जाती है। यह दांपत्य के लिए अच्छा होता है।