12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

2024 में कैलेंडर के साथ बदली चार राशियों की तकदीर, इनको मिलेगी सबसे अधिक धन दौलत

financial astrology prediction हर व्यक्ति की इच्छा होती है कि उसकी तरक्की हो और आने वाला समय उसके लिए सुख-समृद्धि लेकर आए। साथ ही किस्मत का साथ मिले और जो बीते साल परेशान रहे उनकी उम्मीद होगी कि अगला साल उनको धन संबंधी समस्याओं से राहत दे। ऐसे में ज्योतिषियों से जानते हैं नया साल 2024 किन राशियों के लोगों को मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलेगा और नया साल उन्हें धन दौलत दिलाएगा।

2 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Jan 06, 2024

laxmiji.jpg

नये साल 2024 में चार राशियों के लोगों को पूरे साल सुख समृद्धि

2024 में इनको मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद
मेष राशि
मशहूर ज्योतिषाचार्यों के अनुसार नये साल 2024 में मेष राशि वालों का आर्थिक जीवन शानदार होगा। मेष राशि वालों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और इसका असर कार्यक्षेत्र में भी दिखाई देगा। इसकी वजह से आपको वरिष्ठ अधिकारियों की प्रशंसा मिलेगी। साथ ही आपको धन लाभ होगा। नये साल 2024 में आपके आय के स्रोतों में भी वृद्धि होगी। इस वर्ष जो भी काम आप अपने हाथ में लेंगे उसमें सफलता पाएंगे। आपका वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा।


मिथुन राशि
आपकी राशि मिथुन है नया साल 2024 आपके लिए बेहद शुब है। इस साल आप पर भी माता लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहेगा। इन लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और किसी भी काम में सफलता प्राने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। मिथुन राशि वालों के लिए लेन-देन के लिए यह साल श्रेष्ठ रहेगा। इस अवधि में आप निवेश करेंगे तो आपको लाभ मिलेगा। साथ ही नौकरी और व्यापार दोनों में तरक्की होगी। इस साल आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा और समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

ये भी पढ़ेंः शनि कर रहे हैं परेशान तो काम आएंगे ये उपाय, आजमाएं शर्तिया मिलेगा लाभ

कन्या राशि
आपकी राशि कन्या है तो साल 2024 में आर्थिक लिहाज से शुभता में आप तीसरे नंबर पर रहेंगे। इस वर्ष आप पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी। अगर आप बीते साल आर्थिक समस्याओं से परेशान रहे हैं तो नए साल में आपको इन परेशानियों से छुटकारा मिल जाएगा। यह समय नौकरी और व्यापार करने वालों के लिए शुभ रहेगा। आपको अपने दोस्तों का समर्थन मिलेगा और आपका वैवाहिक जीवन भी सुखद रहेगा। इस समय आप जो भी काम करेंगे उसके लिए वरिष्ठ आपकी सराहना करेंगे। कुल मिलाकर यह समय आपके लिए विशेष शुभफलदायक रहेगा।


धनु राशि
आपकी राशि धनु है तो साल 2024 में देवी लक्ष्मी आपको धन की कमी नहीं होने देंगी। इस साल ये आपको अपार धन प्रदान करेंगी। इस साल आपका निश्चित रूप से भाग्योदय होगा, धन लाभ के भी योग बनेंगे। धनु राशि के लोगों का पारिवारिक जीवन हंसी-खुशी से भरा रहेगा। इस समय आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी और समाज में अच्छी पद-प्रतिष्ठा मिलेगी। अगर आप निवेश करते हैं या निवेश करना चाहते हैं तो आप ऐसा कर सकते हैं क्योंकि इस समय आपको लाभ होने की संभावना है।

ये भी पढ़ेंः देश के इस शहर में आज भी भगवान राम हैं राजा, रोज मिलती है पुलिस की सलामी