7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सुख समृद्धि के लिए करें वास्तु के ये 4 उपाय, कुछ ही दिनों में होता है लाभ

vastu upay घर बनाते समय छोटी सी गलती आपके लिए जिंदगी भर की मुश्किल दे सकती है। इसलिए इसके निर्माण के समय वास्तु शास्त्र के उपायों का ध्यान रखना जरूरी है पर किसी कारण से बाद में अप्रत्याशित घटनाओं का एहसास हो तो कुछ आसान वास्तु उपाय से आप घर की नकारात्मकता दूर कर सुख समृद्धि को आमंत्रण दे सकते हैं। आइये जानते हैं वास्तु के आसान उपाय..

less than 1 minute read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Dec 16, 2023

gharelu_vastu.jpg

घरेलू वास्तु उपाय

1. वास्तु के अनुसार घर में केले का पेड़ लगाने से सुख-समृद्धि बनी रहती है। इसे ईशान कोण में लगाना चाहिए। वहीं सेहत के दृष्टिकोण से इस पेड़ का काफी महत्त्व है। इसके फूल, फल, पत्ते, तना और जड़ सभी में औषधीय गुण पाए जाते हैं।

2. घर की पूर्व, पश्चिम, उत्तर दिशा में खिड़कियों का होना वास्तु शास्त्र के अनुसार शुभ माना गया है। वास्तु के साथ इसका एक बड़ा महत्त्व यह भी है कि घर में सूरज की रोशनी आती रहती है और हवा भी पर्याप्त आती है। घर के दरवाजे भी सही होने चाहिए। उनसे आती आवाज से नकारात्मकता बढ़ती है।

3. सफलता हासिल करने के लिए घर की मुख्य दीवारों पर स्वास्तिक और ओम आदि बनाएं। इनका सकारात्मक असर पड़ता है। स्वस्तिक से वास्तु दोष भी खत्म होता है। इनसे नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है।

4. घर में शंख-घंटी आदि बजाकर पूजा करनी चाहिए। वास्तु की बात करें, तो इससे वातावरण अच्छा होता है। घर-परिवार में माहौल अच्छा बना रहता है।

5. वास्तु अनुसार घर के मुख्य द्वार पर गणेश जी की प्रतिमा रखना शुभ माना जाता है। मान्यता है ऐसा करने से धन संबंधित समस्याओं का अंत हो जाता है। साथ ही घर से नकारात्मक शक्तियां दूर रहती हैं।

6. घर में तुलसी का पौधा रखें और उसके समक्ष रोजाना घी का दीपक जलाएं। साथ ही गौ माता को प्रतिदिन भोग लगाएं। कहा जाता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।