31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जन्म तारीख से जानें अपना भविष्य, 1 से 31 तारीख तक ऐसे जोड़ें अपना लकी नंबर

अंक ज्योतिष के अनुसार 1 से 31 तारीख तक पैदा हुआ व्यक्ति का मूलांक 1 से 9 नंबर के बीच निकाला जाता है, माना कि आपकी जन्म तारीख 25 है तो आपका मूलांक 7 होता है। अब आप 7 नंबर के अनुसार अपना भविष्य जान सकते हैं।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 24 Jun 2023, 2:32 PM IST

जन्म तारीख से जानें अपना भविष्य, 1 से 31 तारीख तक ऐसे जोड़ें अपना लकी नंबर

जन्म तारीख से जानें अपना भविष्य, 1 से 31 तारीख तक ऐसे जोड़ें अपना लकी नंबर

ये तो आपको पता ही होगा कि किसी भी व्यक्ति की जन्म तारीख से ही उसके भविष्य के बारे में अनुमान लगाया जाता है, जन्म तारीख से ही व्यक्ति की राशि, उसके शादी ब्याह, नौकरी आदि के बारे में सही समय का अनुमान ज्योतिषों द्वारा लगाया जाता है, अब हम आपको ऐसी टेक्निक बताने जा रहे हैं, जिसके माध्यम से आप खुद ही अपनी जन्म तारीख के अनुसार अपना भविष्य के बारे में जान सकते हैं। इसे अंक ज्योतिष कहते हैं।

अंक ज्योतिष के अनुसार 1 से 31 तारीख तक पैदा हुआ व्यक्ति का मूलांक 1 से 9 नंबर के बीच निकाला जाता है, माना कि आपकी जन्म तारीख 25 है तो आपका मूलांक 7 होता है। अब आप 7 नंबर के अनुसार अपना भविष्य जान सकते हैं।

हर अंक कुछ न कुछ कहता है और खोलता है राज कि आपका स्वभाव कैसा है और क्या कुछ आपको करना चाहिए। दरअसल हर अंक किसी न किसी ग्रह से जुड़ा है। सभी ग्रहों के अलग-अलग अंक निश्चित किए गए हैं। अंक एक सूर्य के लिए है। इसी तरह दो चंद्रमा, तीन गुरु या बृहस्पति, चार राहु, पांच बुध, छह शुक्र, सात केतु, आठ शनि और नौ मंगल के लिए निश्चित है। अंक ज्योतिष में शामिल 1 से 9 तक की संख्याएं नवग्रहों का प्रतिनिधित्व करती हैं। अंकशास्त्र से व्यक्ति के व्यक्तित्व की व्याख्या की जाती है। व्यक्ति की प्रतिभा, क्षमता, ताकत और कमजोरियां सभी का आकलन किया जा सकता है। अंक शास्त्र में भविष्य फल की गणना व्यक्ति की जन्म तिथि के अनुसार मूलांक, भाग्यांक और नाम के अनुसार नामांक निकालकर की जाती है।

नेतृत्व करते हैं अच्छा

1 मूलांक

यह सूर्य का अंक माना गया है। मूलांक 1 का स्वामी ग्रह सूर्य है। 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है। इस अंक वाले नेतृत्व अच्छा करते हैं। ये बहुत जिम्मेदार होते हैं। साथ ही धुन के पक्के होते हैं। कर्मप्रधान, साहसी, वीर और उद्यमी होते हैं, लेकिन जिद्दी भी होते हैं।

होते हैं भावुक

2 मूलांक

यह चंद्रदेव का अंक है। चन्द्रमा का स्वामित्व होने के कारण दो अंक वाले शांतिप्रिय अत्यंत कल्पनाशील, भावुक और सहृदय होते हैं। दूसरों की भावनाओं का खयाल रखते हैं। ये लोग बदलाव पसंद करते हैं। बुद्धिजीवी और रचनात्मक लोग आपको आकर्षित करते हैं।

झुकना नहीं पसंद

3 मूलांक

बृहस्पति इस अंक के स्वामी हैं, जो सभी ग्रहों के गुरु हैं। 3, 12, 21 और 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक तीन होता है। किसी के आगे झुकना इन्हें पसंद नहीं होता। इन्हें अपनी स्वतंत्रता से समझौता करना पसंद नहीं होता।

बनते हैं वैज्ञानिक

4 मूलांक

13, 22 और 31 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक चार है। मूलांक 4 का स्वामी ग्रह राहु है। इनके भीतर कल्पनाशक्ति का अभाव होता है। इन्हें कई बार संघर्ष करते हुए भी देखा जाता है। 4 अंक वाले क्रांतिकारी, वैज्ञानिक या राजनीतिज्ञ हो सकते हैं।

मित्रता करना इन्हें होता है पसंद

5 मूलांक

5, 14 और 23 तारीख वाले लोग पांच अंक के होते हैं। मूलांक 5 का स्वामी ग्रह बुध है, जो ज्ञान एवं बुद्धि का प्रतीक है। ये बुद्धिमान होते हैं और इनका कम्युनिकेशन स्किल काफी अच्छी होती है। मेलजोल बढ़ाना और मित्रता करना इन्हें काफी पसंद होता है। इस मूलांक वाले साहसी और कर्मशील होते हैं।

बनते हैं संघर्षशील

6 मूलांक

6, 15, और 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है। मूलांक 6 वाले स्वाभिमानी होते हैं। इस अंक वाले साहसी, वीर, शक्तिशाली, अविचल, संघर्षशील, श्रमजीवी होते हैं।

असामान्य व्यक्तित्व

7 मूलांक

सात अंक का स्वामी केतु है। 7, 16 और 25 तारीख को जन्मे लोग सात मूलांक वाले कहलाते हैं। 7 अंक वाले व्यक्ति मौलिकता, स्वतंत्र विचार-शक्ति तथा असामान्य व्यक्तित्व के होते हैं।

निर्णय लेने की क्षमता

8 मूलांक

17 और 26 तारीख के लोगों का मूलांक आठ है। इस मूलांक का स्वामी शनि है। इनकी निर्णय क्षमता ज्यादा अच्छी नहीं होती, इस वजह से कई बार ये गलत फैसले भी ले लेते हैं। इन्हें इनकी मेहनत का वह फल नहीं मिल पाता, जिसके ये हकदार होते हैं। कई बार निरुत्साहित हो जाते हैं।

बनते हैं साहसी

9 मूलांक

9, 18 और 27 तारीख वाले लोगों का मूलांक 9 होता है। इनका स्वामी मंगल ग्रह है। मंगल उत्साह और ऊर्जा का द्योतक है और स्वभाव से साहसी होते है। जीवन ज्यादातर संघर्षपूर्ण होता है। कई बार इनको मेहनत के मुताबिक फल नहीं मिल पाता, इस वजह से इनके मन में असंतोष का भाव भी रहता है।

यह भी पढ़ें : 10 दिनों में राशि परिवर्तन करेंगे 3 बड़े ग्रह, जाग जाएगा सोया भाग्य