धर्म/ज्योतिष

इन राशियों के लड़के होते हैं पहली पसंद, इन पर मर मिटती हैं लड़कियां

Girls most likely to fall in love with Boys of these zodiac signs: आज पत्रिका.कॉम के इस लेख में हम आपको बता रहे हैं उन राशियों के बारे में जिनसे जुड़े लड़कों में यही क्वालिटीज देखकर लड़कियां इन पर फिदा हो जाती हैं, इन्हें अपना लव या लाइफ पार्टनर चुनने में देर नहीं लगाती। दरअसल इन राशियों वाले लड़कों की पर्सनालिटी ही ऐसी होती है कि लड़कियां इनकी ओर खिंची चली आती हैं। वहीं इनके आसपास रहने वाले लोग भी इन्हें बहुत प्यार और सम्मान देते हैं...  

2 min read
Jun 03, 2023

Girls most likely to fall in love with Boys of these zodiac signs: माय बेस्ट बेबी...My Pay, My Shona, आजकल कुछ इसी अंदाज में यूथ अपने प्यार का इजहार करते नजर आते हैं। अपने लव पार्टनर की तारीफ करने गजल या गीत तो अब कल की बात हो चले हैं। लेकिन आज भी किसी लड़की से पूछा जाए कि वह किस तरह के लड़के को अपने लव पार्टनर या मैरिड लाइफ के लिए चुनना चाहती हैं, तो उनका जवाब यही होता है, वो...अट्रेक्टिव हो, रोमांटिक हो, केयरिंग हो, सपोर्ट करने वाला और फीलिंग्स समझने वाला हो। यानी सर्वगुण संपन्न ब्वॉय फ्रेंड या पति...

आज पत्रिका.कॉम के इस लेख में हम आपको बता रहे हैं उन राशियों के बारे में जिनसे जुड़े लड़कों में यही क्वालिटीज देखकर लड़कियां इन पर फिदा हो जाती हैं, इन्हें अपना लव या लाइफ पार्टनर चुनने में देर नहीं लगाती। दरअसल इन राशियों वाले लड़कों की पर्सनालिटी ही ऐसी होती है कि लड़कियां इनकी ओर खिंची चली आती हैं। वहीं इनके आसपास रहने वाले लोग भी इन्हें बहुत प्यार और सम्मान देते हैं...

सिंह
सिंह राशि के लोग कॉन्फिडेंस से लबरेज होते हैं। इनकी पर्सनालिटी बहुत ही करिश्माई होती है। इनके यही गुण इन्हें अट्रैक्टिव बनाते हैं। वहीं ये लोग खुद भी दूसरों का ध्यान आकर्षित करने में माहिर होते हैं। वे अपने साथी को बहुत प्यार देते हैं। उनकी केयर करना पसंद करते हैं। ये लोग उदार भी बहुत होते हैं।

वृषभ
इस राशि की खासियत होती है कि ये व्यक्ति की पर्सनालिटी में वफादारी का गुण भर देती है। यानी आप इन पर आसानी से डिपेंड रह सकते हैं। खासतौर पर प्रेम के मामले में ये लड़के बेहद डिमांड में बने रहते हें। ये लड़के बेहद रोमांटिक और वफादार साथी साबित होते हैं।

कर्क
इस राशि से जुड़े लड़के रिश्तों को लेकर बेहद सेंसिटिव होते हैं। इस राशि को सबकी प्रिय राशि माना जाता है। इनके जैसे भी संबंध हों, वे बेहद मजबूत और गहरे होते हैं। ये लड़के अपने लव और लाइफ पार्टनर की जरूरतों का बहुत ध्यान रखते हैं। उनकी हर खुशी को लेकर हमेशा आगे रहते हैं।

तुला
इस राशि के लड़के अपनी रिलेशनशिप और लाइफ में बैलेंस चाहते हैं। संघर्षों को सुलझाने में माहिर होते हैं। इनकी सबसे बड़ी खूबी जो लड़कियों को भाती है, वो है इनका रोमांटिक होना। वहीं ये लोग वर्क प्लेस पर, सोशल लाइफ में भी बेहद अट्रैक्टिव और ऑनरेबल पर्सनालिटी के होते हैं।

मीन
इस राशि के लड़के भावनात्मक गहराई लिए होते हैं। ये लोग एक अलग ही स्तर पर लोगों के साथ जुड़ते हैं। इनकी यही पर्सनालिटी इन्हें लोगों का प्यार दिलाती है। ये लोग बेहद क्रिएटिव और कल्पनाशील होते हैं। इनकी यही आदत लड़कियों को भाती है और लड़कियां इन पर अपनी जान छिड़कती हैं।

Updated on:
03 Jun 2023 01:18 pm
Published on:
03 Jun 2023 12:24 pm
Also Read
View All

अगली खबर