16 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rashi Parivartan: फरवरी में चार ग्रहों का राशि परिवर्तन, जानें क्या होगा असर

नया महीना फरवरी आने वाला है। इस महीने भी ग्रहों के राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) की घटनाएं होती नजर आएंगी। चार ग्रहों के राशि परिवर्तन का राशियों पर गहरा प्रभाव (Zodiac changes of planets effect) नजर आएगा।

2 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Jan 27, 2023

grah_gochar.jpg

grah gochar 2023

Grah Gochar 2023: ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस महीने सूर्य, बुध, शुक्र और नेपच्यून का राशि परिवर्तन होने वाला है। सबसे पहले 7 फरवरी को बुध (Budh Gochar Makar)मकर राशि में प्रवेश करेंगे और बुधादित्य योग बनाएंगे। इसके बाद इसी महीने 27 फरवरी को बुध कुंभ राशि (Budh Gochar Kumbh)में प्रवेश करेंगे, जहां सूर्य और शनि के साथ त्रिग्रही और बुधादित्य योग बनाएंगे।


वहीं 13 फरवरी को सूर्य कुंभ (Sury Gochar 2023)राशि में प्रवेश करेंगे, 15 फरवरी को शुक्र कुंभ राशि (Venus Transition)से निकलकर अपनी उच्च राशि मीन में गोचर करेंगे। वहीं 18 फरवरी को नेप्च्यून मीन राशि में गोचर करेंगे। इस तरह से आइये जानते हैं कि राशियों पर इनका क्या प्रभाव पड़ेगा।

मेष राशिः फरवरी में ग्रहों के गोचर का मेष राशि पर गहरा असर पड़ने वाला है। खास तौर से आर्थिक लिहाज से स्थिति अच्छी रहेगी। अटके पैसे वापस मिलने के योग बनेंगे, निवेश लाभदायक होगा। माता पिता के सहयोग से सरकारा काम पूरे होंगे, खुद का व्यवसाय करने वालों के लिए भी यह समय अच्छा रहेगा। मित्रों का समर्थन, यात्रा का योग बन रहा है। शुक्र के राशि परिवर्तन से भौतिक सुख सुविधाएं बढ़ेंगी और समस्याओं का अंत होगा।

कर्क राशिः ग्रहों के राशि परिवर्तन के दौरान पैतृक संपत्ति मिलने के योग हैं। शुक्र के प्रभाव से कारोबार की स्थिति अच्छी होगी, लाभ के नए अवसर बनेंगे। हालांकि आपको लेन देन फैसले लेते वक्त सावधान रहना होगा। लाइफ पार्टनर का सहयोग मिलेगा, समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। सूर्य के प्रभाव से समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी, छात्रों के लिए यह अवधि शानदार है और पेशेवर लोगों की मेहनत रंग लाएगी।

ये भी पढ़ेंः

कन्याः कन्या राशि वालों के लिए भी ग्रह गोचर का यह समय अच्छा रहने वाला है। नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को अवसर मिलेंगे, घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार हो सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा, नौकरी पेशा लोग धन संचय कर सकेंगे। कानूनी मामले में फैसला पक्ष में आ सकता है, प्रियजनों की मदद से अटका काम पूरा हो सकता है।

तुला राशिः इस दौरान तुला राशि वालों को कई अवसर मिलेंगे, बच्चों की उन्नति मन प्रसन्न करेगा। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा, किसी धार्मिक स्थल पर जाने का योग बन सकता है। समाज में सम्मान बढ़ेगा, बिजनेस में तरक्की का योग बन रहा है। धन प्राप्ति का भी संयोग है, विदेश यात्रा का मौका लग सकता है।

कुंभ राशिः कुंभ राशि वालों के लिए भी यह महीना अच्छा रहने वाला है। जीवन में सकारात्मकता आएगी, सरकारी अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है। परिजनों के साथ तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं। विदेश में व्यापार करने वालों को लाभ मिलेगा।