2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rashi Parivartan: वृश्चिक राशि वालों की लाइफ में आएगा बड़ा बदलाव, जानें कैसा रहेगा 29 फरवरी तक का समय

grah rashi parivartan फरवरी में मंगल, सूर्य, शुक्र राशि परिवर्तन करेंगे तो शनि अस्त होंगे। इससे सभी राशियों के जीवन में बदलाव आएगा, फरवरी के 29 दिनों में इसका वृश्चिक राशि पर क्या असर होगा जानने के लिए पढ़ें फरवरी राशिफल वृश्चिक 2024, मासिक राशिफल वृश्चिक 2024...

less than 1 minute read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Feb 02, 2024

scorpionews1.jpg

मासिक राशिफल फरवरी

व्यापार में निवेश का समय उत्तम
बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन वृश्चिक राशि वालों के लिए भी फायदेमंद है। इस महीने की शुरुआत में वृश्चिक राशि वालों को प्रशंसा मिलेगी। निजी कम्पनियों में जॉब कर रहे लोगों पर इस महीने काम का दबाव कम होगा। व्यापार में बड़ा निवेश करने के लिए समय उत्तम है। जीवनसाथी आपके प्रति काफी प्रेम भाव रखेगा। आपके नये मित्र बन सकते हैं।


मेडिकल के क्षेत्र में काम कर रहे तो होगा लाभ
वृश्चिक राशि वालों के सम्पत्ति विवाद का निपटारा किसी मित्र के माध्यम से हो सकता है। व्यर्थ के विवादों से दूर रहें, यदि कोई प्रेम विवाह करना चाहता है तो इस महीने परिवार वाले राजी हो सकते हैं। मेडिकल, खनिज और मीडिया से जुड़े कार्यक्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा। महीने की शुरुआत में तीर्थ यात्रा की योजना बना सकते हैं। स्थान-परिवर्तन की बाधा दूर होगी। भाई-बहनों के जीवन में कुछ अच्छे परिवर्तन हो सकते हैं।

13 फरवरी के बाद आ सकती है परेशानी
फरवरी मासिक राशिफल के अनुसार इस महीने की शुरुआत में महत्वपूर्ण कार्य न करें। 13 फरवरी के बाद आपको सरकारी कार्यों में परेशानी होने की सम्भावना है। जॉब बदलने को लेकर जल्दबाजी न करें। सन्तान के व्यवहार से आप अनेक बार दुखी हो सकते हैं। परिवार के मुद्दों को धैर्य के साथ सुलझाएं।


शुक्र भी ला सकते हैं आक्रामकता
नजदीकी व्यक्ति से धोखा मिल सकता है। अपनी बात और विचार को लेकर जड़ न बनें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। किसी मित्र और रिश्तेदार के सहयोग से नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। आपके जिद्दी स्वभाव के कारण काम बिगड़ सकते हैं। शुक्र का राशि परिवर्तन आपके व्यवहार में आक्रामकता उत्पन्न कर सकता है।

बड़ी खबरें

View All

धर्म/ज्योतिष

ट्रेंडिंग