
Weekly Tarot Prediction May 2026|Patrika
Saptahik Tarot Rashifal (3-9 May 2026) : साप्ताहिक टैरो राशिफल तुला से मीन तक इस बार जीवन में बड़े बदलावों और नए अवसरों का संकेत दे रहा है। यह सप्ताह कई राशियों के लिए भाग्य का साथ और सफलता लेकर आ सकता है, वहीं कुछ लोगों को अपने निर्णयों में सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। ग्रह-नक्षत्रों की विशेष स्थिति रिश्तों, करियर और आर्थिक मामलों पर गहरा प्रभाव डालेगी। यह समय आत्मविश्लेषण और सही दिशा में कदम बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा के अनुसार यह सप्ताह उतार-चढ़ाव के साथ नई शुरुआत का मार्ग भी खोल सकता है।
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि तुला राशिवालों को इस सप्ताह पारिवारिक जिम्मेदारियों को संतुलित करना होगा। आपके जीवन में इस समय संतुलन सबसे बड़ी आवश्यकता होगी, क्योंकि व्यक्तिगत और पेशेवर दोनों मोर्चों पर दबाव रह सकता है। कार्यक्षेत्र में आप नई चुनौतियों का सामना करेंगे और अपनी रणनीतिक सोच से सफलता प्राप्त करेंगे। परिवार के किसी सदस्य से भावनात्मक सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में किसी गलतफहमी को लेकर मतभेद हो सकते हैं, जिन्हें संवाद से सुलझाएं। सप्ताह के अंत में आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में रुचि बनी रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मानसिक थकान से बचें।
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, वृश्चिक राशिवालों के लिए यह सप्ताह बदलाव और नई शुरुआत का है। किसी पुराने उलझे मसले का समाधान हो सकता है और आपको तरक्की के नए अवसर मिलेंगे। आत्मविश्वास और आंतरिक शक्ति आपकी सबसे बड़ी पूंजी होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और सहयोगियों से सराहना मिलेगी। पारिवारिक जीवन में कोई खास अवसर आ सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम संबंधों में रोमांच और नयापन आएगा। किसी यात्रा का संयोग बन सकता है, जो लाभकारी रहेगी। स्वास्थ्य के मोर्चे पर आप सक्रिय रहेंगे, लेकिन अधिक थकान से बचें।
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि धनु राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह ज्ञान, अनुभव और विस्तार का समय है। किसी नई योजना की शुरुआत करने के लिए यह सप्ताह उत्तम है। पारिवारिक जीवन में रोमांच और आनंद रहेगा। परिवार के साथ कहीं बाहर जाने का मौका मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको नई जिम्मेदारी दी जा सकती है, जिससे आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई में मन लगेगा और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के योग बन रहे हैं। प्रेम जीवन में खुशियां मिलेंगी और संबंधों में मिठास बनी रहेगी। सेहत अच्छी रहेगी, लेकिन नियमित व्यायाम करें।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह कुछ नई जिम्मेदारियां दिलाने वाला रहेगा। इस हफ्ते आप संसाधनों का पूर्ण उपयोग करते हुए कार्यक्षेत्र में बेहतर परिणाम लाने होंगे। पारिवारिक मामलों में सक्रिय भूमिका निभानी होगी और किसी निकट संबंधी की मदद करनी पड़ सकती है। सप्ताह के मध्य में किसी यात्रा का संयोग बन सकता है। सप्ताहांत में आपको कोई अप्रत्याशित खुशखबरी मिल सकती है, जिससे मन प्रसन्न होगा। प्रेम संबंधों में ईमानदारी और समर्पण ज़रूरी रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय सामान्य है, लेकिन पीठ दर्द या थकान की शिकायत हो सकती है।
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, कुंभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह रचनात्मकता से भरपूर रहेगा। आप किसी पारिवारिक आयोजन में भाग ले सकते हैं, जिससे रिश्तों में और अधिक गहराई आएगी। अपने प्रियजनों के साथ यात्रा या घूमने का भी अवसर मिलेगा। प्रेम जीवन में साथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। किसी मित्र या सहयोगी से आपको बड़ा लाभ मिल सकता है। हालांकि किसी करीबी रिश्ते में असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, जिसे आपसी बातचीत और समझदारी से हल किया जा सकता है। माता-पिता की सेहत का विशेष ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत सराही जाएगी।
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मीन राशि वालों के लिए यह सप्ताह रचनात्मकता और नए विचारों से भरपूर रहेगा। आपकी योजनाएं गति पकड़ेंगी और आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। पारिवारिक सहयोग आपको मानसिक सुकून देगा। किसी पुराने मसले का समाधान मिलने से राहत मिलेगी। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। प्रेम जीवन में सुकून और आत्मीयता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी कार्यशैली से लोग प्रभावित होंगे और आपको प्रशंसा मिलेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन नींद की कमी से थकान महसूस हो सकती है। ध्यान और मेडिटेशन आपके लिए फायदेमंद रहेंगे।
Published on:
02 May 2026 04:24 pm
