
Saptahik Rashifal 3 May to 9 May 2026 : 3 से 9 मई 2026 का साप्ताहिक राशिफल जानें। (फोटो सोर्स: AI@Gemini)
Saptahik Rashifal 3 May to 9 May 2026 :साप्ताहिक राशिफल 3–9 मई 2026: 3 से 9 मई 2026 का यह सप्ताह ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है। इस दौरान सूर्य और बुध की युति से बना बुधादित्य राजयोग कई राशियों के लिए तरक्की और सफलता के नए रास्ते खोल सकता है। वहीं वृष राशि में स्थित शुक्र मालव्य योग बनाकर सुख-सुविधाओं और आर्थिक लाभ के संकेत दे रहे हैं। शनि और मंगल का प्रभाव, राहु-केतु की स्थिति और चंद्रमा का लगातार बदलता गोचर सभी राशियों के जीवन में अलग-अलग बदलाव लेकर आएगा।
इस सप्ताह करियर, कारोबार, प्रेम संबंध और स्वास्थ्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण संकेत मिलेंगे। आइए भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक डा. अनीष व्यास से जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए यह सप्ताह कैसा रहने वाला है।
मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है। आप पर किस्मत मेहरबान रहेगी। लंबे समय से अटका हुआ काम किसी मित्र की मदद से पूरा हो सकता है। हफ्ते की शुरुआत में आप कार्य में अनुकूलता महसूस करेंगे। वाक्पटुता से लोगों को प्रभावित करने में कामयाब होंगे। विरोधी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। कारोबार में लाभ होगा। कहीं फंसा हुआ धन अप्रत्याशित रूप से निकलेगा। किसी ने आपसे उधार लिया था तो वह धन वापस मिल सकता है। सप्ताह के बीच में मांगलिक कार्यों में हिस्सा लेंगे।
सप्ताह के अंत में कारोबार से जुड़ी किसी यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा उम्मीद से बढ़कर लाभ दिलाने वाली होगी। विवाह योग्य जातकों का रिश्ता तय हो सकता है। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा।
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। करियर और कारोबार में किए गए प्रयास सफल होंगे। हालांकि सेहत का ध्यान रखें, वरना बीमार पड़ सकते हैं। खासकर धूप, लू आदि से बचें। वाहन आदि चलाते समय सावधानी बरतनी होगी। सप्ताह के बीच में सुख सुविधाओं पर खर्च कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपका मन लगेगा। नई जिम्मेदारियां उठाएंगे। वहीं कामकाजी महिलाओं के लिए घर और कार्यक्षेत्र के बीच तालमेल बैठाने में थोड़ी परेशानियां आएंगी।
सप्ताह के अंत में कारोबार में तेजी से आगे बढ़ेंगे लेकिन अति उत्साह में आकर कदम उठाने से बचना होगा। जोखिम भरे निवेश न करें। प्रेम संबंधों के लिहाज से सप्ताह अनुकूल रहेगा। लव पार्टनर के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगी। वैवाहिक जीवन में मधुरता रहेगी।
मिथुन राशि वाले इस सप्ताह थोड़ा व्यस्त रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत से ही काम को लेकर आपकी भागदौड़ अधिक रहेगी। हालांकि आपकी मेहनत काम आएगी और कारोबार में आगे बढ़ने के अच्छे मौके हासिल होंगे। कारोबारियों के लिए यह समय अच्छा रहेगा। व्यापार में मनचाहा लाभ मिलने के आसार हैं।
नौकरीपेशा जातकों के लिए ये सप्ताह मिलाजुला रहेगा। इसलिए कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों और अधीनस्थ कर्मचारियों का सहयोग लेने में हिचकिचाएं नहीं। संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद चल रहा है तो उसे कोर्ट-कचहरी में ले जाने के बजाय आपस में सुलझाने का प्रयास करें।
सप्ताह के अंत में विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में कम लगेगा। हालांकि कड़ी मेहनत से उन्हें मनचाही सफलता मिल सकती है। किसी से अपने प्यार का इजहार करने की सोच रहे हैं तो यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल साबित हो सकता है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। हफ्ते की शुरुआत में ज्यादातर वक्त बेवजह के कार्यों को निपटाने में बीतेगा। बेवजह की भागदौड़ से मन थोड़ा निराश रहेगा। इस हफ्ते किसी से ऐसा वादा न करें जिसे पूरा करने में आपको परेशान होना पड़े। सप्ताह के बीच में आपको अपने कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
अगर आपका धन बाजार में फंसा हुआ है तो इस सप्ताह पैसा वापस पाने के लिए किए गए प्रयास सफलता दिलाएंगे। अगर किसी नई योजना में निवेश करने की योजना है तो विशेषज्ञों से सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। परिवार में हालात थोड़े तनावपूर्ण रह सकते हैं। वाणी में मधुरता रखें। पारिवारिक मसलों पर बातचीत करते हुए बुजुर्गों की भावनाओं का ख्याल रखें। लव लाइफ में भावनाओं में बहकर गलत कदम न उठाएं। सेहत को लेकर सचेत रहें।
सिंह राशि वालों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है। इस सप्ताह आपकी जिंदगी में कई सकारात्मक बदलाव आएंगे। करीबी मित्रों और रिश्तेदारों की मदद मिलेगी, इससे आपके निजी जीवन की कई दिक्कतें खत्म हो जाएंगी। कारोबार के सिलसिले में सप्ताह की शुरुआत में किसी यात्रा पर जाना हो सकता है। इस दौरान खानपान और अपनी सेहत का ध्यान रखें। यात्रा आपको आर्थिक लाभ दिलाएगी।
सप्ताह के दूसरे हिस्से में कमाई के नए साधन मिलेंगे। नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति का लाभ मिल सकता है। मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। कारोबार के लिहाज से समय अच्छा रहेगा। शानदार मुनाफा कमाएंगे। विदेश में नौकरी पाने का प्रयास कर रहे जातकों के रास्ते की बाधाएं दूर होंगी। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। लव पार्टनर के साथ खुशी के पल बिताएंगे।
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। इस हफ्ते मनचाही सफलता पाने के लिए और ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता होगी। कारोबार से जुड़े जातकों को लेन-देन में सावधानी बरतनी होगी। पार्टनरशिप में काम करने वालों को इस सप्ताह कुछ समस्याएं आ सकती हैं।
आर्थिक मामलों के लिहाज से यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। बहुत सोच-समझकर आपको धन खर्च करने की जरूरत है। सप्ताह के अंत में हालात कुछ हद तक अनुकूल होते नजर आएंगे। लेकिन, सेहत को लेकर सावधानी बरतनी होगी। किसी पुरानी बीमारी के दोबारा उभरने के आसार हैं। इससे मन थोड़ा परेशान रहेगा। प्रेम संबंधों में जल्दबाजी से बचें। वाणी और व्यवहार में कठोरता न लाएं।
Published on:
02 May 2026 04:56 pm
