28 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तुला से मीन तक मासिक टैरो राशिफल मई 2026: इन 4 राशियों के लिए बन रहा है सफलता का योग, करियर, पैसा और प्यार में बड़े बदलाव के संकेत

Masik Tarot Rashifal May 2026: मई का महीना तुला से मीन राशि वालों के लिए नए बदलाव, अवसर और चुनौतियों का संकेत लेकर आया है। टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार यह समय करियर, धन, प्रेम और स्वास्थ्य में महत्वपूर्ण उतार-चढ़ाव दिखा रहा है।

3 min read
Google source verification

भारत

image

MEGHA ROY

Apr 28, 2026

monthly tarot horoscope May 2026

Monthly astrology predictions 2026|Freepik

Masik Tarot Rashifal May 2026 (Aries to Pisces):मई 2026 का महीना तुला से मीन तक की राशियों के लिए कई बड़े और महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आ रहा है। टैरो कार्ड्स के संकेत बताते हैं कि इस समय कुछ राशियों के जीवन में सफलता और नए अवसरों के द्वार खुलने वाले हैं। करियर, धन, प्रेम और पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव के साथ नए अनुभव भी देखने को मिलेंगे। कुछ राशियों के लिए यह समय प्रगति और उन्नति का रहेगा, जबकि कुछ को सतर्क रहकर निर्णय लेने की आवश्यकता होगी। टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा के अनुसार, यह महीना ऊर्जा और बदलाव से भरपूर रहेगा।

तुला टैरो मासिक राशिफल (Masik Tarot Rashifal Tula March)

Career: टैरो कार्ड्स के अनुसार, मई का महीना तुला राशि के जातकों के लिए आत्मचिंतन और करियर में बदलाव का संकेत दे रहा है। रिसर्च, सरकारी या टेक्निकल क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। नौकरी बदलने वालों के लिए समय अनुकूल है। कार्यस्थल पर गुप्त प्रोजेक्ट या बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।

Finance: पैतृक संपत्ति, बीमा और टैक्स से जुड़े मामलों में स्पष्टता जरूरी होगी। निवेश सोच-समझकर और भावनाओं के बजाय विवेक से करें।

Love: प्रेम संबंधों में भावनात्मक गहराई बढ़ेगी, लेकिन भ्रम और संदेह भी उत्पन्न हो सकता है।

Health: हार्मोनल असंतुलन, गुप्त रोग या जननांग संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। योग, ध्यान और आयुर्वेद लाभकारी रहेंगे।

वृश्चिक टैरो मासिक राशिफल (Masik Tarot Rashifal Vrishchik March)

Career: मई का महीना वृश्चिक राशि के लिए साझेदारी और टीमवर्क का समय है। क्लाइंट डीलिंग और पार्टनरशिप प्रोजेक्ट्स में सफलता मिलेगी। नौकरी खोज रहे लोगों को संपर्कों से लाभ होगा।

Finance: बीमा, कानून और रियल एस्टेट से जुड़े क्षेत्रों में लाभ के संकेत हैं।

Love: रिश्तों में पारदर्शिता और भरोसा जरूरी रहेगा। सिंगल जातकों को परिपक्व व्यक्ति की ओर आकर्षण हो सकता है।

Health: कमर, किडनी और त्वचा से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। पर्याप्त पानी पीना आवश्यक है।

धनु टैरो मासिक राशिफल (Masik Tarot Rashifal Dhanu March)

Career: धनु राशि के लिए मई मेहनत और अनुशासन का महीना है। सरकारी परीक्षा, प्रतियोगिता या डिजिटल प्लेटफॉर्म से सफलता मिल सकती है।

Finance: आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और कर्ज कम करने पर फोकस रहेगा।

Love: व्यस्तता के कारण दूरी हो सकती है, लेकिन संवाद से रिश्ता मजबूत रहेगा।

Health: पाचन, आंत और लिवर से जुड़ी समस्या हो सकती है। हल्का आहार फायदेमंद रहेगा।

मकर टैरो मासिक राशिफल (Masik Tarot Rashifal Makar March)

Career: यह महीना मकर राशि के लिए रचनात्मकता और नए आइडिया का है। क्रिएटिव और एनालिटिकल फील्ड में सफलता मिलेगी।

Finance: शेयर बाजार, निवेश और शिक्षा से जुड़े मामलों में लाभ होगा।

Love: प्रेम जीवन में नई ऊर्जा आएगी और सिंगल लोगों को नया साथी मिल सकता है।

Health: मानसिक थकान, सिर दर्द और हार्मोन असंतुलन हो सकता है। आराम जरूरी है।

कुंभ टैरो मासिक राशिफल (Masik Tarot Rashifal Kumbh March)

Career: कुंभ राशि के लिए मई घरेलू जिम्मेदारियों और करियर संतुलन का महीना है। वर्क फ्रॉम होम या ट्रांसफर के योग बन सकते हैं।

Finance: जमीन, वाहन और घरेलू खर्च बढ़ सकते हैं।

Love: भावनात्मक जुड़ाव गहरा होगा और पुराने रिश्ते फिर से सक्रिय हो सकते हैं।

Health: छाती, फेफड़े और नींद से जुड़ी समस्या हो सकती है, लापरवाही न करें।

मीन टैरो मासिक राशिफल (Masik Tarot Rashifal Meen March)

Career: मीन राशि के लिए मई करियर में नई दिशा और संवाद कौशल को मजबूत करने वाला महीना है। मीडिया, लेखन और मार्केटिंग में सफलता मिल सकती है।

Finance: ऑनलाइन काम, फ्रीलांसिंग और छोटे व्यापार से लाभ संभव है।

Love: समान सोच वाले व्यक्ति से जुड़ाव हो सकता है।

Health: कंधे, बाजू और नसों से जुड़ी समस्या हो सकती है। हल्का व्यायाम लाभकारी रहेगा।